फ्लैट टमी पाना चाहती है तो ना करें यह गलतियां

-

अच्छा फिगर पाना हर लड़की का सपना होता है। लड़कियां अपने टमी(पेट) को फ्लैट रखने के लिए जिम, डाइटिंग, योग, एक्सरसाइज जैसे कई उपाय करती है। इसके साथ ही वह खाने से भी दूरी बनाने लगती है। पेट के फैट कम करने से पहले अक्सर लड़कियां ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर कई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगते हैं। आज हम आपको फ्लैट टमी पाने की राह में महिलाओं के द्वारा की जाने वाली आम गलतियां के बारे में बताने जा रहें हैं….

Image Source:

यह भी पढ़े – गर्म पानी के साथ केला खाएं और पेट की चर्बी घटाएं

1. पौष्टिक आहारों सेवन ना करना

पौष्टिक आहारों का सेवन करने से हमारा शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। शहद का सेवन हमारे शरीर के मोटोपे को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। अगर रोजाना सुबह खाली पेट शहद की थोड़ी सी मात्रा गुनगुने पानी के साथ सेवन कर ली जाए, तो इससे आप अपने मोटापे को आसानी से कम कर सकती है। इसके अलावा मोटापा कम करने के लिए आपको जंकफूड से भी दूर बनानी होगी, जिससे कुछ ही दिनों में आप अपने पेट और शरीर में जमा चर्बी से मुक्ति पा सकती है।

Image Source:

2. हाई प्रोटीन का डाइट ना लेना

शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अपने पेट की चर्बी को कम करने वाली महिलाओं को इसकी खासतौर जरूरत होती है। इसके लिए हमें सप्ताह में कम से कम तीन बार तो स्टीम की हुई सब्जियों का सेवन करना ही चाहिए। दूध, सेब, दही, पनीर और हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इनका नियमित सेवन करने से पेट की चर्बी जल्द ही बर्न हो जाती है।

Image Source:

3. सोडियम का अधिक सेवन

पेट की चर्बी को कम करने के लिए सोडियम का सेवन कम मात्रा में करें। शरीर में सोडियम की मात्रा ठीक बनाए रखने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके लिए हमें दिनभर में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पेट की चर्बी को कम करने का यह एक सरह उपाय है।

Image Source:

4. सुबह के नाश्ते को छोड़ना

बेशक आप फ्लैट टमी और वजन कम करने के बारे में सोच रहीं हों पर फिर भी आपको सुबह का नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। इससे मैटॉबोलिज्म सिस्टम खराब होने से आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ भी सकता है। सुबह और शाम तो सैर करने से शरीर दुरुस्त रहता है और इससे हमारे शरीर की चर्बी भी कम हो जाती।

Image Source:

यह भी पढ़े – इन तरीकों से करें पेट की चर्बी कम

5. फलों के जूस का कम सेवन करना

आप अपने पेट की चर्बी को कम करने के लिए फलों के जूस का सेवन कर सकती हैं। फल हमारे शरीर को चुस्ती-फुर्ती देता है और साथ ही हमारी पाचन शक्ति को भी ठीक रखता है। पाचन क्रिया ठीक रहने से हमारा शरीर ठीक रहता है और चर्बी जमा नहीं हो पाती।

Image Source:

6. खाना चबा चबाकर ना खाना

आज के आधुनिक युग में लोगों के पास समय का आभाव है, जिस वजह से अक्सर महिलाएं भोजन को अच्छी तरह से चबाएं बिना ही खा लेती है। इससे उनके शरीर में कई विकार उत्पन्न होने लगते हैं। पेट की चर्बी बढ़ने का यह भी एक मुख्य कारण है।

Image Source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments