आर्गेनिक फेशियल से पाएं दमकती त्वचा

-

आज के प्रदूषण भरे माहौल में चेहरा कई तहर की समस्याओं से ग्रसित हो जाता है। खासकर लड़कियों व महिलाओं की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। जिसके चलते प्रदूषण और तेज धूप में उनका चेहरा चमक खो बैठता है। ऐसे में महिलाओं और लड़कियों को अपने चेहरे की खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। अपने चेहरे को टॉक्सिन से मुक्त और चमकार बनाने के लिए ही महिलाएं फेशियल का सहारा लेती है। यह चेहरे को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन तरीका है। अपने फेशियल में आप आर्गेनिक फेशियल को भी ट्राई कर सकती है। यह फेशियल आप घर पर भी कर सकती है। लेकिन आज कल दिल्ली और कई महानगरों में यह फेशियल प्रचलन में आने लगा है। इस फेशियल से चेहरे पर किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है। चलिए जानते है इसके बारे में।

यह भी पढ़े: इन आसान तरीको से खुद करें चेहरे की मसाज

क्या है आर्गेनिक फेशियल-
जैसे की आप इसके नाम से ही जान चुके होंगे कि इस फेशियल में सभी प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इस फेशियल के प्रोडक्ट्स में किसी भी प्रकार के प्रिजर्वेटिव का उपयोग नहीं किया जाता है। इसमें विशेष रूप से फलों, सब्जियों और जड़ी बूटियों का प्रयोग किया जाता है। प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल के कारण इस फेशियल से चेहरे में कोई अन्य समस्यां भी नहीं होती है। संवेदनशील चेहरे वाली महिलाओं और लड़कियों के लिए यह एक वरदान के सामान होता है।

worried young woman checking her wrinkles around her eyesImage Source:

सभी समस्याओं का एक उपाय-
इस फशियल को आप किसी भी उम्र में करवा सकती है। इसके अलावा हर तरह की त्वचा में यह उपयोग किया जा सकता है। टैनिंग, पिग्मेंटेशन और स्किन में पैचेज होने पर भी आप इस फेशियल को करवा सकती है। यह झुर्रियों वाली त्वचा में चमत्कारी लाभ प्रदान करता है। स्किन टोन को संतुलित बनाए रखने के लिए भी आर्गेनिक फेशियल एक बेहतरीन तरीका है।

How to get glowing skin with organic facial2Image Source:

कैसे तैयार करें इस-
विशेष रूप से तेज धूप के कारण ही त्वचा बेजान और खराब हो जाती है। आर्गेनिक फेशियल में धूप के तेज प्रभाव को कम करने के लिए एक गुलाब जल, खीरा, स्टोनक्रॉप व ब्लैकथॉर्न जैसी कुछ चीजों को मिलाकर बनाया जा सकता है। वेजिटेबल एक्स्ट्रैक्ट्स व ऐसेंशियल ऑयल को भी इस फेशियल में मिलाया जाता है। यह सभी चेहरे की त्वचा को सभी न्यूट्रिएंट्स प्रदान कर उसके डेमेज पार्ट को जल्द ही ठीक करते हैं। स्किन ट्रिटमेंट सेंट्रर्स में भी इसकी डिमांड बढ़ने लगी है।

आर्गेनिका फेशियल का प्रोसेस-

  • • आपकी त्वचा के अनुसार पहले फलों के एक्ट्रैक्ट्स वाले क्लींजर को लेकर चेहरे को साफ करें।
  • • पपीते के गूदे से चेहरे एक बार दोबारा साफ करें।
  • • चेहरे में खिंचाव लाने व इसे मुलायम बनाने के लिए नरिशिंग मास्क का इस्तेमाल किया जाता है।
  • • इसके बाद त्वचा के अनुसार क्रीम को चेहरे पर लगाएं।
  • • इस प्रोसेस को पूरा होने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगाता है।
  • • चेहरे के अनुसार तैयार होता है यह फेशियल।
  • • हर दो महिनों के बाद इसके लिए आप सिटिंग भी ले सकती है।
  • • सेंटर्स पर करीब तीन हजार रूपयों में किया जाता हैं यह फेशियल।
How to get glowing skin with organic facial3Image Source:

यह भी पढ़े: चेहरे की झुर्रियों से निजात पाने के लिए 10 टिप्स

क्या है फायदा-
सेंटर पर इसको करवाने पर फेशियल के साथ ही बैक, हैंड व नेक मसाज भी दी जाती है। आर्गेनिक फेशियल करवाने के बाद आपका चेहरा आठ हफ्तों तक दमकता रहता है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments