गर्भावस्था में ऐसे दिखें स्मार्ट

-

गर्भावस्था के वो 9 माह हर महिला के जीवन में बहुत ज्यादा खास होते हैं, वह एक-एक दिन गिनकर अपने बच्चे का इंतजार करती है। उसे पल-पल अपने अंदर महसूस करती है। ऐसे में इन 9 माह के दौरान गर्भवती महिलाओं को थोड़ा सा सावधान भी रहना चाहिए और अपनी ज्यादा देखभाल भी करनी चाहिए। क्योंकि इस नाजुक वक्त में महिलाओं की थोड़ी सी लापरवाही गर्भपात का कारण बन सकती है। जो की कोई महिला नहीं चाहेगी। ऐसे में महिलाओं को अपने उस वक्त में सही पोस्चर का पता होना चाहिए। साथ ही उन्हें ऐसे कपड़ों का चयन करना चाहिए। जिससे आप इस वक्त में स्मार्ट दिख सकें और सहज महसूस करें। आज हम आपको गर्भावस्था के दौरान कैसे स्मार्ट बनकर रह सकती है उससे जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

गर्भावस्था के वो 9 माह हरImage Source: https://media.mnn.com/

• गर्भावस्था में गर्भवती महिला का स्मार्ट बनकर रहना बहुत जरूरी होता है। हालांकि उसके लिए महिलाओं को अपने उपर कुछ ज्यादा ही एक्सट्रा देखभाल करने की जरूरत होती है।

• गर्भावस्था में देखा गया है की होने वाली मां जितना खुश रहेगी। बच्चा भी उतना ही सही रहेगा ऐसे में आप जितना खुद को स्मार्ट बनाकर रखेंगी आपका मन भी उतना ही खुश रहेगा। जिसका असर आपके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान घर में सभी लोग पूरा परिवार जहां नन्हे मेहमान के आगमन की तैयारियों में जोर शोर से लगे होते है वहीं रिश्तेदारों का भी आना जाना लगा रहता है। ऐसे में गर्भवती महिला का खुश रहना चाहिए।

गर्भावस्था में देखा गया है की होनेImage Source: https://www.everydayfamily.com/

• यह प्रकृति का नियम है की जब आप गर्भवती होती है तो कई परिवर्तन आते हैं। इससे गर्भवती महिला को अपने अंदर हो रहे परिवर्तनों को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। बल्कि इस अवस्था में भी अपने आपको सुंदर और आकर्षक बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको ना सिर्फ अपने कपड़ों में बदलाव करना चाहिए बल्कि अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाना चाहिए

• इस दौरान गर्भवती महिलाओं को तंग और चुस्त कपड़े पहनने से भी परहेज करना चाहिए। इससे आप काफी अच्छी और आकर्षक दिखेगी। क्योंकि तंग कपड़े पहनने से आपको चलने, उठने-बैठने, सोने आदि में दिक्कत आ सकती है। इसलिए अपने शरीर के अनुसार ही कपड़ो का  चयन करें। साथ ही जैसा की हम बता चुके हैं की इससे रंक्त संचरण में काफी दिक्कतें आती है। वहीं इसका शरीर पर नाकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।

इस दौरान गर्भवती महिलाओंImage Source: https://d.fastcompany.net/

• इस दौरान महिलाओं को ज्यादा गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान शरीर में परिवर्तन होता है इससे तो हम सब अच्छे से वाकिफ हैं। लेकिन गहरे रंग के कपड़ों में ये परिवर्तन यानि उभार कम नजर आता है।

• आपको पता है की आप गर्भवती हैं, ऐसे में अपने लिए कपड़े खरीदते वक्त आराम और लुक को ध्यान में रखते हुए कपड़ों का चयन करें। देखा गया है की आज के वक्त में महिलाओं को ऐसी अवस्था में भी घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में अच्छे पहनावे के कारण आपका लुक और आपको पुरी सुविधा दोनों मिलती रहेगी।

आपको पता है की आप गर्भवतीImage Source: https://media.onsugar.com

• गर्भावस्था के दौरान महिलाएं ध्यान दें की उन्हें ऊंची एड़ी के चप्पल सैंडल आदि नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि इन्हे पहनने से उनके शरीर के कुछ हिस्सों पर ज्यादा दवाब पड़ सकता है। जिससे रक्त संचरण में दिक्कत आ सकती है। वहीं दूसरी और ऊंची हिल पहनने से पैर मुड़ने का खतरा भी बना रहता है। जिससे पैर में मोच या कोई भी घटना घट सकती है।

• इस दौरान महिला को अपनी बॉडी की साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसको वह अपने घर पर ही आसानी से कर सकती है। जैसे की मैनिक्योर और पैडिक्योर।

इस दौरान महिला को अपनी बॉडीImage Source: https://file.answcdn.com/

• गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के हाथों पैरों पर सूजन की शिकायत हो जाती है। ऐसे वक्त में महिलाओं को अपने हाथों पैरों की मालिश और सिंकाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे उनके हाथों पैरों की सूजन तो कम होगी ही साथ ही हाथ पैर आकर्षक भी लगेंगे।

• किसी-किसी महिला की इस दौरान स्किन थोड़ी डल पड़ जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपने चेहरे की देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए इसके लिए आपको अपने चेहरे की देखभाल के लिए घर पर ही बेसन, हल्दी और तेल मिलाकर एक पैक तैयार कर लें, फिर इसको नियमित अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की रंगत तो आएगी ही साथ ही इसका कोई निगेटिव प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

किसी-किसी महिला की इस दौरानImage Source: https://res.cloudinary.com/

• गर्भावस्था में सबसे ज्यादा ध्यान महिला को अपने खान-पान पर रखना चाहिए। उसे ऐसी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। जिससे उसका बच्चा सेहतमंद बने। इसके लिए उसे हरी और ताजी सब्जियां, अंकुरित अनाज, दूध, दही, फल आदि का सेवन करना चाहिए। इससे महिला को कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटिन मिलता है। जिससे बच्चा तो सेहतमंद बनेगा ही साथ ही महिला के चेहरे पर भी निखार आएगा।

गर्भावस्था में सबसे ज्यादा ध्यानImage Source: https://stress-free-pregnancy.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments