प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ते पेट को अंदर करने के जबरदस्त उपाए

-

बच्चे को जन्म देने के बाद अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ने के साथ पेट भी काफी बढ़ने लग जाता है। जिससे पेट का शेप एकदम खराब हो जाता है। जो सूट या साड़ी को पहनने के दौरान काफी भद्दा सा प्रतीत होता हैं। शरीर में उस दौरान इस तरह के परिवतर्न का प्रमुख कारण होता है उन 9 महीनों के दौरान महिलाएं का भारी मात्रा में कई सारी चीजों का सेवन करना। जो बच्चा होने के बाद उनके वजन और फिगर को बेढौल बनाने में मदद करता है। इसी कारण प्रेगनेंसी के बाद अधिकतर महिलाएं अपने शरीर को फिर से शेप में लाने का प्रयास करती हैं और अपने पेट को अंदर करने के लिए खूब मेहनत भी करती हैं, लेकिन फिर भी उनका पेट कम नहीं हो पाता है। यदि आप अपने फिगर को सही शेप पर लाना चाहती है तो हमारे द्वारा नीचें बताए गए घरेलू उपायों को अपनाएं जल्द ही आपको इसका अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। जिससे आप जल्द ही अपने पेट को वापस से शेप में ला सकती हैं।

प्रेग्नेंसी

मेथी का सेवन करें

मेथी का सेवन करें

औषधिय गुणों से भरपूर मेथी हमारे शरीर के लिये काफी गुणकारी होती है इसका सेवन करने से यह कई तरह के रोगों को दूर करने के साथ यह शरीर के वजन को कम करने में भी काफी मदद करती है। प्रेग्नेन्सी के दौरान महिलाओं के हार्मोन बिगड़ जाते हैं जिसकी वजह से ही उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। लेकिन मेथी का सेवन कर आप अपने हार्मोन को सही कर सकती है और कुछ ही हफ्तों में पेट के फेट्स को भी कम कर सकती है। जिन भी महिलाओं का पेट मां बनने के बाद बढ़ गया है वो बस रोज रात को सोने से आधा घंटे पहले एक चम्मच मेथी के बीजों को एक ग्लास गर्म पानी में उबालें और फिर इस पानी को छान कर इसको पी लें।

बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं

बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं

डॉक्टरों के मुताबिक जो महिलाये बच्चों को स्तनपान कराती है उनके बच्चे स्वस्थ रहते है साथ ही महिलाओं के शरीर में मौजूद फैट कम होने लग जाता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि शरीर में मौजूद फैट सेल्स और कैलोरी से ही दूध बनता है जिससे बच्चा जब फीड करता है तो ऐसा होने से शरीर का वजन कम होने लग जाता है। स्तनापान करवाते समय शरीर की 300 से लेकर 500 तक कैलोरी को खत्म की जा सकती है इसलिए आप अपने बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं।

दालचीनी और लौंग

दालचीनी और लौंग

दालचीनी और लौंग का सेवन करने से भी पेट के फैट को कम किया जा सकता है। जिन महिलाओं का पेट बच्चों को जन्म देने के बाद बढ़ जाता है वे रोज कुछ लौंग और आधा चम्मच दालचीनी को लेकर इन्हें पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को छान लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इसको पी लें। आप इस पानी को सुबह और रात के समय पी सकती हैं।

ओटमील खाएं

ओटमील खाएं

सुबह के समय में हर महिलाओं को ओटमील का ही सेवन करना चाहिये। ओटमील का सेवन करने से यह शरीर के वजन को बढ़ने से रोकता है और शरीर को ताकत भी मिल जाती है। इसके आलाव दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करके भी वजन को कम किया जा सकता है। वहीं आप योगा करके भी अपने पेट को अंदर कर सकती हैं।

गर्म पानी पीएं

गर्म पानी पीएं

गर्म पानी पीने से भी पेट में जमा फैट कम होने लगता है इसलिए बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाएं केवल हल्का गर्म पानी ही कुछ महीनों तक पीएं। आप चाहें तो इस पानी में शहद भी मिलाकर पी सकती हैं। याद रहे की जो महिलां बच्चों को जन्म देती हैं उनको सेहतमंद खाना जरूर खाना चाहिए। इसलिए आप पेट को अंदर करने के चक्कर में सेहतमंद खाने को खाना बंद ना करें और ऊपर बताए गए उपायों की अपनाएं।

 

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments