गर्भवती महिलाएं गर्मियों में इस तरह रखें अपना ख्याल

-

प्रेगनेंसी के दौरान हर महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। प्रेगनेंट महिला को हर समय बड़े ही अहतियात के साथ हर कार्य को करना होता है। यह समय महिलाओं के लिए बेहद ही नाजुक समय होता है। आमतौर पर महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाती हैं, जबकि एक स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए बेहद जरूरी है उसकी मां का भी स्वस्थ होना। तभी बच्चे के शरीर का विकास सही ढंग से हो सकेगा। वहीं हमारे देश में सभी तरह का मौसम होता है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में प्रेगनेंट महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

गर्मियों के दिनों में प्रेगनेंट महिला को अतिरिक्त वजन, हाथ पैर में सूजन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इस मौसम में प्रेगनेंट महिला को कई तरह से अपने स्वास्थ्य के लिए सावधानी बरतनी होगी। साथ ही इस मौसम में अन्य तरह के भी कुछ उपायों को अपनाना चाहिए। चलिए जानते हैं कि प्रेगनेंट महिलाओं को इस मौसम में क्या करना चाहिए।

1. ठंडी और हेल्दी चीजों का सेवन करें
गर्मियों के दिनों में अक्सर ठंडी चीजें खाने का मन करता है, लेकिन अक्सर ठंडी चीजों में चीनी और कैलोरी नहीं होती। इसके लिए आपको केले या खीरे को पतला पतला काट कर इन सभी को कुकीज शीट पर बिछाकर फ्रिज में रख दें और ठंडा होने पर खा लें। इसके अलावा मूंगफली के दाने या फलों को ले लें और इसमें दही मिला कर खा सकते हैं। आप किसी भी तरह की बेरीज को फ्रीजर में जमाने के बाद इसे पानी या शिकंजी में मिलाकर पी सकती हैं। इन सभी चीजों का सेवन आपको गर्मियों में राहत प्रदान करेगा।

How to take care during pregnancy in summers1Image Source: cdnds

2. नमक की मात्रा को जांचें
नमक के कारण शरीर में पानी की मात्रा में बढ़ोतरी हो जाती है। आपको बता दें कि इससे शरीर फूलने लगता है। सोडियम हमारे शरीर में बाहर के खाने से आता है। इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं को कुछ भी खाने से पहले उसके सोडियम लेवल को जांच लेना चाहिए। बाहर बिकने वाले फास्ट फूड और पैकेड फूड को खाने से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान फल और कच्ची सब्जियों को अच्छी तरह धुल कर सेवन करना चाहिए। जिससे नमक की मात्रा कम रहे और अधिक गर्मी न लगे।

How to take care during pregnancy in summers2Image Source: tips-on-howtogetpregnant

3. तरल पदार्थ खूब पियें
गर्मियों के मौसन में डीहाइड्रेशन होने का खतरा बना रहता है। इस कारण इस मौसम में प्रेगनेंट महिलाओं को खास तौर पर सजग रहने की जरूरत होती है। पानी और तरल पदार्थ लेने से सूजन भी कम होगी। पानी के अलावा बिना चीनी मिले जूस का भी सेवन किया जा सकता है।

How to take care during pregnancy in summers3Image Source: newkidscenter

4. घरों को ठंडा बनाए रखें
गर्मियों के दिनों में घर को ठंडा बनाए रखें। गर्मी के दौरान न तो ठीक से नींद आती है और न ही आराम करने को मिल पाता है। अपने घर को ठंडा बनाए रखने के लिए आप घर की जिन खिड़कियों से धूप आती है उनमें पर्दे लगा सकती हैं। इस मौसम में अगर एसी या कूलर आपके घर में है तो आप अपने कपड़ों को घर के अंदर ही सुखाएं। इससे बाहर से आने वाली हवा जब इन कपड़ों से टकराएगी तो वह ठंडी हो जाएगी।

How to take care during pregnancy in summers4Image Source: foottherapy

5. ठंडी जगहों पर समय बिताएं
अगर आपके घर में ठंडक नहीं है तो आप ठंडी जगहों पर जा सकती हैं। जैसे आप पास की सुपरमार्केट, किसी मॉल या फिर कॉफी हाउस में भी जाकर समय बिता सकती हैं, लेकिन भीड़ का भी ध्यान रखें। इसके अलावा आप किसी नजदीकी थिएटर में भी जा सकती हैं।

January Jones and her Baby Bump lunch at the Westfield MallImage Source: justjared

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments