गर्भावस्था के दौरान नींबू पानी पीना सुरक्षित है या नहीं!

-

गर्भवस्था के बाद हमारी दुनिया में एक नया जीवन जुड़ने वाला होता है। आप इन दिनों दुनिया के शीर्ष में होती हैं। लेकिन हर एक चीज की तरह ही गर्भावस्था की एक खूबी और एक हानि होती है। इन दिनों आपके पड़ोसियों से लेकर आपकी नौकरानी तक हर कोई आपको सलाह देने लग जाती हैं। इस दौरान आप नींबू के पानी का सेवन कर सकती हैं, ऐसा करने से आप मतली से छुटकारा पा सकती हैं। आइए गर्भावस्था के दौरान नींबू के पानी पीने के पीछे क्या क्या लाभ हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेः गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से होने वाले फायदे

1 नींबू के रस एक एंटीऑक्सीडेंट होता है
नींबू का रस हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और यह आपको और आपके बच्चे को भी संक्रमणों से बचाता है। इसलिए रोजाना अपनी सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करें, ऐसा करने से आप बीमारियों से बचती हैं और आपके शरीर में यह एंटी ऑक्सीडेंट को बढ़ाने में मदद करता है।

drink-lemon-water-during-pregnancy1Image Source:

2 बच्चे के लिए नींबू पानी
आपके बच्चे के लिए भी नींबू का रस काफी लाभदायक होता है। नींबू के रस में पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है, इसकी मां के भ्रूण में पल रहे बच्चे की हड्डियों का विकास भी होता है। इसी के साथ नींबू का रस बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए भी बहुत जरूरी होता है।

honey with lemonImage Source:

3 अपच के लिए नींबू का रस
गर्भावस्था के दौरान अपच काफी आम होती है। गर्भवती महिलाएं अक्सर अपच से ग्रस्त रहती हैं। नींबू पानी का सेवन करने से आप आसानी से अपने पाचन तंत्र को दुरूस्त बना सकती हैं।

drink-lemon-water-during-pregnancy3Image Source:

4 रक्तचाप के लिए नींबू का रस
गर्भावस्था के दौरान रक्तचाप में उतार चढ़ाव आम पहलुओं में से एक है। ब्लड प्रेशर अक्सर हाई और लो होता रहता है। आप चाहे तो गर्भावस्था के दौरान नींबू का पानी पीकर ब्लड प्रेशर की इस समस्या से राहत पा सकती हैं। अगर आप भी उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हैं तो नींबू का रस का एक गिलास ले।

drink-lemon-water-during-pregnancy4Image Source:

5 सूजन से बचने के लिए नींबू का रस
गर्भवती महिलाओं के पैरों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। इस मेडिकल कंडिशन को ओईडीमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हालत काफी दर्दनाक और असुविधाजनक होती है। कभी कभार तो ऐसे में चलना तक मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस सूजन को दूर करने के लिए आप नींबू के पानी का सेवन कर सकती हैं। ऐसा करने से पैरों की सूजन भी दूर होती नजर आती है।

drink-lemon-water-during-pregnancy5Image Source:

6 आसानी से प्रसव के लिए नींबू पानी
लेबर पैन कई महिलाओं के लिए काफी कष्टदायक होता है। लेकिन शोधकर्ताओं के सुझाव के अनुसार नींबू का पानी पीने से डिलीवरी होने में कष्ट नहीं होता है। आप चाहे तो रोजाना सुबह नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं। एक गर्भवती महिला को गर्भावस्था के 5 माह के बाद ही नींबू के पानी का सेवन करना शुरू करना चाहिए।

किसी भी महिला को नींबू पानी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि कई बार कुछ महिलाओं की शारीरिक स्थिति अलग होती है। नींबू पानी से कोई नुकसान न हो इस लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

drink-lemon-water-during-pregnancy6Image Source:

यह भी पढ़ेः गर्भावस्था में अखरोट खाने के बेमिसाल फायदें

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments