जानिये इन सस्ते फल फ्रूट के बारे में, कई समस्याओं में हैं लाभदायक

-

गर्मी का समय आते ही कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। इन समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है यदि आप हमारे बताएं कुछ सुझावों को मानने के साथ साथ फलों के सेवन पर भी ध्यान दें। गर्मी के समय में नींबू पानी का सेवन काफी अधिक मात्रा में किया जाता है। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह आपको लू लगने से बचाता है, साथ ही यह आपकी बॉडी में पानी की कमी की भी पूर्ति करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह काफी सस्ता मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फल फ्रूट के बारे में बताने जा रहें हैं जो गर्मी के दिनों में काफी सस्ते मिलते हैं तथा ये फल फ्रूटहमारी कई शारीरिक समस्याओं का समाधान भी करते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही फल फ्रूट के बारे में।

यह भी पढ़ें – इन 6 फलों का सेवन कर पाएं खूबसूरत त्वचा और सेहतमंद स्वास्थ्य

1 – नींबू

नींबू Image source:

नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह इस विटामिन की कमी से होने वाली समस्याओं में बहुत लाभ पहुंचाता है। इसमें साइट्रिक एसिड भी मौजूद होता है इसलिए इसके सेवन से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त हो जाती है। नींबू के सेवन से हमारे शरीर के खतरनाक जीवाणु खत्म हो जाते हैं तथा हैजे जैसी बीमारी से हमारी रक्षा हो जाती है।

2 – आम

आम Image source:

आम में कुछ ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा इसमें पानी की काफी मात्रा पाई जाती है। अतः यह गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी की पूर्ति भी करता है। आम में विटामिन विटामिन ए, ई तथा सी भी पाए जाते हैं जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को सही रखते हैं तथा आपको आंखों और त्वचा के रोगों से बचाते हैं।

3 – खरबूजा

खरबूजा Image source:

खरबूजा गर्मियों में लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसमें 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इस कारण से यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें विटामिन सी, ए तथा पोटेशियम भी पाया जाता है। जिसके चलते खरबूजा हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है तथा मांसपेशियों की ऐंठन को भी खत्म करता है। खरबूजे में फाइबर काफी भरपूर मात्रा में पाया जाता है अतः यह कब्ज की समस्या को दूर करता है तथा ह्रदय रोगों को भी दूर करता है। पेट में अल्सर होने की समस्या में भी खरबूजा बहुत लाभकारी होता है। गर्मी के मौसम में ये सभी फल फ्रूट काफी सस्ते मिलते हैं। आप इनका सेवन कर अपनी कई शारीरिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments