जानिए गर्मियों में आने वाले फल कैसे पहुंचाते हैं हमे लाभ

-

गर्मियों में आने वाले फल आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते तथा आपको अनेक बीमारियों से बचाते हैं। अतः गर्मी के मौसम में आपको इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। इनका सेवन करने से आपके शरीर के कई हिस्सों को फायदा मिलता है। आज हम आपको गर्मियों में आने वाले फल के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। हम बताएंगे कि आपको इन फलों का सेवन क्यों तथा किस प्रकार करना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में।

1- खरबूजा (क्यों और कैसे खाएं)

 खरबूजाImage source:

क्यों खाएं –

खरबूजा भारत तथा अमेरिका में बड़ी मात्रा में खाया जाता है। इसमें लो-कैलोरी होती है। जापान में लोग इसको उपहार के तौर पर भी एक दूसरे को देते हैं। खरबूजे में कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपको लंग्स, ब्रेस्ट, कोलोन तथा प्रोस्टेट कैंसर से बचाते हैं। यह स्मोकिंग से डैमेज हुए फेफड़ों को सही करने का अच्छा कार्य करता है। आपको बता दे कि यह हमारे शरीर में पानी की पूर्ति भी करता है। यह लीवर की सूजन तथा पेट के अल्सर को खत्म करता है। खरबूजा हमें तनाव तथा कब्ज से भी राहत दिलाता है।

कैसे खाएं –

इसको आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे नींबू, शहद तथा पानी में मिलाकर इसका शर्बत बना कर भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें – जानिये इन सस्ते फल फ्रूट के बारे में, कई समस्याओं में हैं लाभदायक

2- तरबूज (क्यों और कैसे खाएं)

तरबूजImage source:

क्यों खाएं –

तरबूज में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अतः भूख लगने पर भी  आप इसे खा सकते हैं। इसके अलावा इसमें कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं पाया जाता है। इसमें कैरोटीनॉयड, एंटीऑक्सीडेंट तथा लाइकोपीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं जो आपकी बॉडी से फ्री-रेडिकल को बाहर निकाल कर कैंसर से बचाता हैं। तरबूज में विटामिन-ए, बी-6 व 12, सी, डी, पोटैशियम लाइकोपीन, मैग्नीशियम, आयरन तथा कैल्शियम जैसे तत्व आपको प्रचुर मात्रा में मिलते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। तरबूज हमारी आंखों की रौशनी के लिए अच्छा होता है। यह हमारे हार्ट तथा हेयर के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यह शरीर की सूजन को दूर करता है तथा कैंसर से भी बचाव करता है।

कैसे खाएं –

इसको आप जूस, स्मूदीज, सलाद, शेक तथा फ्रूट के तौर पर खा सकते हैं।

3- आम (क्यों और कैसे खाएं)

आमImage source:

क्यों खाएं –

आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है। भारत में आम का उत्पादन दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक होता है। रिसर्च में सामने आया है कि आम आपके शरीर के गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है तथा बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें आपको पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम तथा विटामिन-ए, बी-6 व 12, सी, डी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। आम का फल शुगर लेवल को कंट्रोल करता तथा साथ ही यह चेहरे के मुंहासो को भी खत्म करता है। आम आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है तथा आंखों की रौशनी को भी बढ़ाता है।

कैसे खाएं –

इसको आप शेक, चटनी या आमपन्ना के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसको सलाद या फ्रूट के रूप में भी खा सकते हैं

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments