जानें बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के राज

-

चेहरे की खूबसूरती की बात करें तो बालिवुड की हर अभिनेत्रियां अपना अलग जलवा दिखाती है। भले ही वो आज के दौर की हों या पुरानी खूबसूरत अभिनेत्रियां ही क्यों ना हो उनके चेहरे पर आज भी वही खूबसूरती देखने के मिलती है। जो आज से कई साल पहले थी खूबसूरत बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जानने की पहल हर किसी की होती है। और हर अभिनेत्री में अपनी सुंदरता को निखारने का एक खास ब्यूटी सीक्रेट होता है जिसे वह हमेशा फॉलो करती हैं। इसके लिए वो काफी मेहनत और मशक्कत भी करती है। फिर चाहे वो हुस्न की मल्लिका कही जाने वाली ऎश्वर्या राय हों या फिर हमारी बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर अपने आपको सुंदर बनाए रखने के लिए ये एक्ट्रेस किसी भी प्रकार का कम्प्रोमाइज नही करती है। अपने खाने के साथ अपनी नियमित दिनचर्या का पूरा ख्याल रखती है। जब कही जाकर अपने शरीर को फिट बनाए ऱखती है।

चेहरे की खूबसूरती की बात करें तो बालिवुडImage Source: https://s1.dmcdn.net/

आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो आज भी पर्दे की चमक के पीछे अपनी खास चमक को छुपाये रखती है। और ये चमक किसी आधुनिक तरीकों से नही बल्कि घर के प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर पाई गई है। इनकी खूबसूरती का राज- खीरा, बेसन, दूध और दही है।इसके साथ ही शरीर को फिट रखने के लिए ये योगा भी करती है। दिन भर की थकान को यह खीरे से मिटाती हैं। चेहरे को साफ करने के लिये बेसन का प्रयोग तथा त्वचा को नमी प्रदान करने के लिये दूध और दही ही इस्तमाल करती हैं। आइये जानें इन अभिनेत्रियों की सुंदरता के राज..

आज हम आपको कुछ ऐसीImage Source: https://static1.squarespace.com/

दीपिका पादुकोण
दिन भर की भाग दौड़ के बाद दीपिका अपनी त्वचा का विशेष ध्यान देती है। वह मेकअप से अपने आप को कोसो दूर रखते हुए प्राकृतिक चीजों का प्रयोग कर प्राकृतिक तरीके से त्वचा को निखार प्रदान करती है। वो कहती है कि जितनी चमक घरेलू चीजों का उपयोग कर त्वचा में निखार ला सकते है वो किसी दूसरे तरीकों से नहीं आ सकती है। दीपिका नियमित रूप से अपने चेहरे पर फेशियल भी नहीं कराती हैं लेकिन अपने चेहरे की सफाई पर ध्यान देते हुए घरेलू चीजों का उपयोग रोज करती हैं। दीपिका अपने चेहरे पर बेबी ऑयल या गुनगुने नारियल के तेल की मसाज कर चेहरे को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। शरीर में पानी की कमी बिल्कुल ना हो इसके लिए वह बहुत पानी पीती हैं। अपनी डाइट में वो बाहरी चीजों का सेवन नहीं के बराबर करती है। इसके अलावा वो पौष्टिक आहार का सेवन काफी मात्रा में करती है। ज्यादातर इनके आहार में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का मेल होता है, जिसे यह दिन में तीन बार अवश्य लेती हैं।

दीपिका पादुकोणImage Source: https://99pcwallpapers.com/

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी अपनी त्वचा को निखारने के लिए कच्चे दूध का उपयोग करती है। दूध न केवल शरीर को मजबूत और स्वस्थ्य बनाता है बल्कि यह खूबसूरती को निखारने का काम करता है। फेसपैक, स्क्रब करने में इसका उपयोग किया जाता है। दूध को कई चीजों के साथ मिला कर आप अपना रूप निखार सकती हैं। बादाम और लौंग को बराबर मात्रा में लेकर पाउडर बना लें, आधा चम्मच दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं, थोडी देर बाद चेहरे को धो लें, इससे चेहरे पर निखार आता है। इसके अलावा सोनाक्षी अपने चेहरे पर आइस से भी मसाज करती हैं जिससे इनकी स्किन के बंद पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा खिलकर चमकदार बनती है। रात को सोने से पहले वो अपना मेकअप उतारना बिल्कुल नहीं भूलती। चेहरे को साफ करके ही वो सोती है।

सोनाक्षी सिन्हाImage Source: https://mayapurionline.com/

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा की सुंदर काया को देखकर कोई नही कह सकता है कि यह 40 बंसत पार चुकी है। अपनी त्वचा का और अपने शरीर का विशेष रूप से ख्याल रखती है। यह अपनी त्वचा पर साबुन का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करती। अपने चेहरे के मेकअप को उतारने के लिये यह बेबी ऑयल और नारियल तेल का प्रयोग करती हैं। अपने शरीर को फिट रखने के लिए योगा पर विशेष ध्यान देती है। योगा के बाद सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीती हैं शरीर का वजन कंट्रोल में रहे इसके लिए वो दिनभर गरम पानी पीती हैं। अपने आहार में शाकाहारी भोजन में पौष्टिक आहारों को शामिल करती है।

शिल्पा शेट्टीImage Source: https://www.indya101.com/

करीना कपूर
करीना कपूर ने जिस प्रकार अपनी अदाओं से तारीफे बटोरी है। उसी प्रकार उनकी सुंदरता को देख लोग अपने आप ही उनसे आकर्षित होने लगते है। इनकी सुंदर त्वचा सभी का मन मोह लेती है। अपनी त्वचा में निखार लाने के लिये करीना अपने आहार में सब्जियों और फलों का सेवन काफी मात्रा में करती है। चेहरे के साथ बालों की भी खूबसूरती बनाए रखने के लिए वो बादाम, कैस्टर, नारियल और ऑलिव ऑयल को मिला कर बालों पर लगाती हैं।जिससे उनके बाल सुंदर और चमकदार दिखते है।

Kareena KapoorImage Source: https://www.celebsyard.com/

प्रियंका चोपडा
प्रिंयका चोपड़ा की खूबसूरती ने पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। इनकी खिलती सुंदरता के सभी कायल है। क्योंकि प्रिंयका अपनी त्वचा की सही देखरेख कर उसे निखारती है। चेहरे की सुंदरता को निखारने में मॉइस्चराइजिंग, टोनिंग और क्लीनिंग शामिल है। इसके अलावा प्रिंयका अपनी त्वचा और खान-पान का ख्याल रखने के लिए फलों के जूस के साथ साथ हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना पसंद करती हैं। त्वचा की नमी बनी रहे इसके लिए प्रियंका नियमित रूप से ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं।

प्रियंका चोपडाImage Source: https://i.ytimg.com/

कैटरीना कैफ
कटरीना कैफ अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाये रखने के लिए बाहरी सुंदरता से अधिक आंतरिक सुंदरता ज्यादा मायने देती है, और त्वचा को अन्य समस्याओं से बचाने के लिए खनिज मिट्टी के लेप का इस्तेमाल करती हैं। चहरे पर मिट्टी के लेप से तैलीय त्‍वचा में निखार आता है और मुहांसे तथा झाइयां नही होती हैं। इसके अलावा सही समय पर खाना एंव पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देती हैं। खाने में उबली सब्जियों के साथ अकाई बैरी और व्हीटग्रास पाउडर लेती हैं। अपनी खूबसूरती को और निखारने के लिए वह चाय की जगह ग्रीन टी लेती हैं। जो एंटी-ऑक्सीडेंट से भरी होती है और झुर्रियों को त्वचा से दूर रखती है। त्वचा की नियमित रूप से सफाई करती हैं, इससे चेहरे से धूल मिट्टी निकल जाती है और त्वचा मुलायम और फ्रेश हो जाती है।

कैटरीना कैफImage Source: https://static.dnaindia.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments