जानिये मौसमी के जूस के लाभ तथा इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे

-

मौसमी का जूस प्रत्येक मौसम में आपको आसानी से मिल जाता है। यह आमतौर पर सभी लोगों को पसंद आता है। आपने भी मौसमी के जूस का सेवन कई बार किया ही होगा। आपको बता दें कि इसमें विटामिन सी तथा पोटेशियम काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन तथा तांबे की भरपुर मात्रा के साथ ही कैलोरी तथा वसा भी मौजूद होती है इसलिए यह मोटापे को बढ़ने से भी रोकता है। यह स्वादिष्ट तो होता ही है परंतु इसके बहुत से औषधीय लाभ भी हैं। आज हम आपको इससे जुड़े विभिन्न लाभों के बारे में ही बता रहें हैं। आइये जानते हैं मौसमी के जूस के लाभों के बारे में।

1 – पाचन को करता है दुरुस्त

पाचन को करता है दुरुस्त Image source:

मौसमी का जूस आपकी पाचन शक्ति की बढ़ाता है। असल में मौसमी के सेवन से आपके शरीर में अधिक मात्रा में लार का निर्माण होता है। यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाती है तथा आपके भोजन को पचाने में लाभकारी सिद्ध होती है। इस प्रकार से मौसमी का जूस आपके पाचन संस्थान के लिए बहुत लाभकारी होता है।

2 – त्वचा के लिए लाभकारी

त्वचा के लिए लाभकारी Image source:

मौसमी के जूस का सेवन आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। आपको बता दें कि मौसमी के जूस के सेवन से आपकी त्वचा के दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं तथा आपके चेहरे पर कील मुहांसे नहीं निकलते हैं। इसका निरंतर सेवन आपकी त्वचा में नया निखार तथा चमक लाता है।

3 – शुगर में लाभकारी

शुगर में लाभकारी Image source:

आज बड़े स्तर पर लोगों में शुगर की समस्या बढ़ती जा रही है। शुगर से बचाव के लिए मौसमी का रस बहुत लाभकारी है। यदि आप शुगर में लाभ चाहती हैं तो आप मौसमी के रस के साथ आंवले के रस तथा शहद को मिलाकर उसका कीजिए। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

यह भी पढ़ें – इन चीजों को करें भोजन में शामिल, लंबे समय तक दिखेंगी जवान

4 – कब्ज से दिलाता है मुक्ति

 कब्ज से दिलाता है मुक्ति Image source:

कब्ज की समस्या आमतौर पर लोगों को कभी भी हो जाती है। उन सभी लोगों के लिए मौसमी का रस एक वरदान के समान है। इसमें मौजूद पोटेशियम पेट की गड़बड़ी तथा पेचिश या कब्ज जैसी समस्याओं में बहुत लाभकारी होता है। यह आपको मितली या उल्टी की समस्या से भी राहत दिलाता है। इस प्रकार से देखा जाएं तो मौसमी का जूस आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments