भूमि पेडनेकर की शारीरिक सुंदरता का राज-Bhumi Pednekar Weight Loss Diet Plan

-

हर लड़की का सपना होता है कि वो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह फिट और सेक्सी लगे और इसी चाह में वो कई तरह के डाइट प्लान फ़ॉलो करने लगती है पर हर बार ये डाइट प्लान काम नही कर पाता। लेकिन आज हम आपको वजन कम करने के लिए एक ऐसी अभिनेत्री का डाइट प्लान बताने जा रहे है जिसे फॉलो कर के आप भी कुछ ही समय में अपना वजन कम कर सकेंगी।

हर लड़की का सपना होता है कि वोImage Source: https://i10.dainikbhaskar.com/

भूमि पेडनेकर को तो आप जानती ही होंगी उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में अपना वजन कम से कम 85 किलो तक बढ़या था। दर्शको ने उन्हें काफी पसंद किया। वैसे आपको बता दे की भूमि ने केवल इस फिल्म के लिए ही अपना वजन बढ़ाया था लेकिन अब फिर से उन्होंने अपना वजन कम कर अपने फिगर को बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों की तरह बना लिया हैं। अगर आप भी भूमि की तरह अपना वजन कम कर के अन्य हीरोइनों की तरह फिट दिखना चाहती हैं, तो आज हम आपको भूमि पेडनेकर का डाइट प्लान बताने जा रहे है जिसे फॉलो कर के उन्होंने अपना वजन कम किया है और इससे आप भी अपना वजन कम कर सकती हैं।

भूमि पेडनेकर को तो आप जानती हीImage Source: https://s3.india.com/

1. ब्रेकफास्ट – अक्सर लड़कियां वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में कुछ भी नहीं खाती है या तो जो खाती है वो बहुत कम होता हैं। जिससे की उनके शरीर को पूरा पौषण नहीं मिल पाता हैं। लेकिन ऐसा नही करना चाहिए। वजन कम करने के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ का भी ख्याल रखना चाहिए इसके लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में कई तरह के फलों के जूस को और अंडों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा मिस्सी रोटी या फिर पोहा या उपमा को भी अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती है। इससे आपके शरीर को हर तरह के पोष्टिक तत्व मिलेंगे।

ब्रेकफास्टImage Source: https://hren.hr/wp-content/

2. खाने में क्या खाएं- अगर आप ये सोच रही है कि भूमि ने अपना वजन कम करने के लिए खाने से परहेज किया है तो ऐसा नही है उन्होंने खाने से किसी भी तरह की दूरी नही बनाई। बल्कि उसके स्थान पर उन्होंने अपने खाने में कई तरह की चीजों को शामिल किया जैसे की गेहूं की रोटी के स्थान पर मल्टीग्रेन की रोटी तथा चावल के स्थान पर राजगिरा का प्रयोग। वैसे अक्सर देखा गया है कि लड़किया वजन कम करने के लिए तला-भुना खाना छोड़ देती है पर ऐसा करने के स्थान पर आप उन्हीं चीजों को ऑलिव ऑइल में फ्राई कर के खा सकती हैं।

खाने में क्या खाएंImage Source: https://weknowyourdreamz.com/

3. डेली रुटीन- भूमि ने अपने वजन को कम करने के लिए अपने डेली रुटीन को भी काफी बदल दिया था वो रोज सुबह हमेशा मार्निंग वॉक पर जाती थी तो वहीं दोपहर में कई बार वो वॉलीबॉल, स्विमिंग आदि कई तरह के खेल खेलती थी कई बार जिम में वर्कआउट भी कर लेती थी। इतना ही नही भूमि ने वजन कम करने के लिए डांस भी किया |

डेली रुटीन- भूमि नेImage Source: https://hindi.kolkata24x7.com/

4. जूस रेसिपी- वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करना भी जरुर होता हैं। इसके लिए भूमि ने एक सीक्रेट जूस को पीना शुरु किया था उन्होंने सेब, अदरक, पालक, धनिया व नींबू को मिला कर एक जूस बनाया जिसे वो रोज पीती थी। इस जूस की मदद से उनके चेहरे का ग्लो बना रहता था। इसके अलावा भूमि को जब तेज भूख लगती थी तो वो दही, शहद और ताजी बैरी का जूस बना कर पी लेती थी इस तरह भूख भी नही लगती है और वजन भी कम हो जाता हैं।

जूस रेसिपी- वजन कम करनेImage Source: https://onlyayurved.com/

5. डिनर में क्या खाएं- वजन कम करने के लिए भूमि नें अपने डिनर का समय 8:30 किया और उसमें भी उन्होंने पनीर, टोफू , ग्रिल्ड फिश या स्टीम की गई सब्जियों को या फिर चिकन को शामिल किया इसके अलावा उन्होंने एक कप ब्राउन राइस को भी अपने खाने में शामिल किया। वैसे जब कभी उन्हें हल्की भूख लगती थी तो वो डार्क चॉकलेट खा लेती थी। इससे उन्हे भूख नही लगती थी और उनके शरीर को ताकत भी मिल जाती थी।

डिनर में क्या खाएं- वजन कमImage Source: https://www.italiangoodnews.com/

6. कुछ चीजों से की तौबा- अगर आप भी वजन कम करना चाहती है तो इसके लिए आपको खाने में कुछ चीजों को छोड़ना पड़ेगा। जैसे कि बटर, चीज, मीठा या फिर बाहर का जंक फूड इन सभी चीजों के छोड़ कर आप अपने शरीर से अतरिक्त फैट को कम कर सकती हैं। क्योंकि ये सभी चीजें हमारे शरीर के वजन को बढ़ाने का ही काम करती हैं।

कुछ चीजों से की तौबाImage Source: https://www.italiangoodnews.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments