न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ये 3 लोकेशन रहेंगी परफेक्ट, जानिए ऐसा क्या है खास

-

साल 2017 खत्म होने जा रहा है और नया साल 2018 आने वाला है। इस को लेकर सभी लोग खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने तो महीनों पहले ही सेलिब्रेशन के लिए ट्रिप भी डिसाइड कर लिए है। अब बस इंतजार है तो नए साल के स्वागत का। आजकल की बिजी लाइफ में सभी को कुछ आराम और शांति-सुकून की जरूरत होती है इसलिए अगर आप न्यू ईयर को ऐसी सी सुकून देने वाली जगह पर जाना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है।

यहां पर आपको न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ऐसी लोकेशन बताई जा रही है जहां आप खूब आनंद उठा सकते हैं और अपने नए साल को यादगार बना सकते हैं। वहां जाकर आप अपने आपको फ्रेश और एकदम नया पाएंगे। भारत से 8 से 10 घंटे की फ्लाईट लेकर आप पहुंच सकते हैं। इन लोकेशन पर, बुकिंग कराना भी आसान है। आइए जानते हैं कौन – सी हैं ये तीन जगहें और क्या है इनकी खासियत…….

यह भी पढ़ें – न्यू ईयर पार्टी में आप दिखें परफेक्ट एण्ड हॉट

1. कोह समुई, थाईलैंड (Ko Samui, Thailand) –

आपको बता दें कि यह जगह खासकर लड़कियों की पसंदीदा मानी जाती है। सुंदर बीच से लेकर समुद्र किनारे मौजूद पब की बात हो हर चीज में कोह समुई (थाईलैंड) बेस्ट है। इसकी खासियत यह है कि थाईलैंड की अन्य जगहों की तुलना में यह काफी सस्ता है। आप भारत से आठ घंटे से कम की फ्लाइट लेकर यहां पहुंच सकते हैं। यहां कई अन्य तरह के वाटर स्पोर्ट्स भी हैं।

Know-why-these-3-locations-are-perfect-for-New-Year-celebration-1image source:

2. गिलि आइलैंड, इंडोनेशिया (Gili island, Indonesia) –

बीते कुछ वर्षों में इंडोनेशिया का गिलि आइलैंड ट्रैवलर्स के लिए पसंदीदा जगह साबित हो रही है। आप बाली तक फ्लाइट से जाने के बाद वहां से करीब डेढ़ घंटे की फेरी (यातायात शिप) लेकर यहां पहुँच सकते हैं। यहां आप 30 से 40 हजार रुपये के खर्च पर सी – हार्स राइडिंग से लेकर कई अन्य एडवेंचर्य गेम का आनंद उठा सकते हैं।

Know-why-these-3-locations-are-perfect-for-New-Year-celebration-2image source:

यह भी पढ़ें – न्यू ईयर पार्टी के लिए घर पर बनाएं चॉकलेट केक

3. बोराके, फिलिपिंस (Boracay, Philippines) –

यह खास कर पैराग्लाइडिंग (एक मनोरंजक सवारी) के लिए जानी जाती है। यहां देर शाम तक पैराग्लाइडिंग की सुविधा है। जो यहां आने वालों के लिए सबसे खास चीजों में से एक है। आप सनसेट को फ्लाई करते हुए देख सकते हैं। इसके अलावा यहां कई अन्य तरह के स्पोर्ट्स भी उपलब्ध हैं। फिलिपिंस में यह जगह दूसरी जगहों की तुलना में सस्ती है और यहां एक आदमी 70 से 80 हजार में दो से तीन दिन के ट्रिप करके लौट सकता है।

Know-why-these-3-locations-are-perfect-for-New-Year-celebration-3image source:

यह भी पढ़ें – न्यू ईयर पार्टी के लिए अपनाएँ यह मेकअप टिप्स

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments