देर से सोने वाले लोगों को हो सकती है ये बीमारियां

-

आज के समय में जीवनशैली ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। उनका लाइफस्टाइल उनकी नींद पर इस कदर भारी पड़ रहा है कि लोगों में देर से सोने की आदत बन गई है। दिनभर घर और ऑफिस के काम से उन्हें फुर्सत ही नहीं मिलती है। जिसके चलते उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिल पाता है। रोज की दौड़-भाग के बाद उन्हें रात को समय ही मिलता है जिसमें वो अपने को समय देते है। ज्यादातर लोग अपने निजी काम रात को करते है जैसे कि चैटिंग करना, नेट सर्फिंग, फोन पर देर-देर तक बातें करना, लैपटॉप या फिर टीवी पर लगे रहना। तो कुछ लोग आधी रात में अपने शौक पूरे करना पसंद करते है। लोग रात को पेंटिंग, बुक पढ़ना पसंद करते है लेकिन लोग इस बात से अनजान है कि ऐसा कर के अपनी जिंदगी के साथ खेल रहे है। जी हां! आप को जरा सा भी अंदाजा नहीं है कि अपनी इस आदत से कितनी बीमारियों को निमंत्रण दे रहे है।

Late sleepers may fall sick1Image Source: huffingtonpost

देर रात सोने से ना सिर्फ आप अपने शरीर को प्रभावित कर रहे है बल्कि आप का दिमाग भी इससे पीड़ित हो रहा है। तो चलिए जानते है उन बीमारियों के बारे में जिनसे शायद आप ग्रसित है या फिर उसका शिकार होने वाले हैं।

  •  प्रतिरक्षा प्रणाली का सुस्त होना- आप इस बात का खुद अंदाजा लगा सकते है कि जब आप देर रात से सोएंगे तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर क्या असर पड़ेगा। आप अपनी इस आदत से शरीर को काफी नुकसान पहुंचा रहे है। वैसे तो प्रतिरक्षा प्रणाली आपको बीमारियों से बचाता है लेकिन निस्तेज होने पर सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पाएगा।
  •  हार्टअटेक की संभावना- जी हां! हम आपको डरा नहीं रहे है बल्कि आने वाले दुष्प्रभावों से बचाने की कोशिश कर रहे है। देर से सोने वाले लोग अक्सर हार्ट अटैक का शिकार हो जाते है। नींद की कमी होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ता है। जिसकी वजह से शरीर में थकावट बनी रहती है जिसका असर सीधे तौर पर आपके दिल पर पड़ता है।
Late sleepers may fall sick2Image Source: narodnamedicina
  •  कैंसर- आपको जानकर हैरानी होगी कि देर रात से सोने वाले लोग कैंसर के भी शिकार हो जाते है। नींद ना पूरी होने के कारण कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।
  •  मोटापा- आपको बता दें कि देर रात नींद लेने वाले लोग मोटापे का शिकार हो जाते है। जो लोग देर से सोते है उनके शरीर में कैलोरीज देर से बर्न होती है। जिसके चलते मोटापा बढ़ता रहता है।
Late sleepers may fall sick3Image Source: titulli
  •  इन्सोम्निया- जो लोग देर रात से सोते है उनकी नींद धीरे-धीरे कम हो जाती है। जिसके चलते वो इन्सोम्निया के शिकार हो जाते है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि वो पूरी रात सो ही नहीं पाते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्सोम्निया कई बीमारियों को शरीर में उत्पन करने में सहायक होता है।
Late sleepers may fall sick4Image Source: blogspot
  •  डिप्रेशन- देर रात से सोने वाले लोगों को डिप्रशन भी हो जाता है। जिसकी वजह से उन लोगों का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इस कारण से उनका गुस्सा बढ़ता जाता है।
Late sleepers may fall sick5Image Source: karadenizin

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments