घर में बनाएं केमिलक फ्री मस्कारा

-

मस्कारा एक ऐसी चीज है जो हर किसी के मेकअप में देखने को मिल जाती है। मस्कारे की मदद से आप अपनी पलकों को ज्यादा हाइलाइट कर सकती है इतना ही नहीं इससे आपकी पलके पहले से ज्यादा बड़ी भी दिखती है। जिससे आपकी आंखें और भी ज्यादा सुन्दर लगने लगती है। इतना ही नहीं अगर आपकी आंखे छोटी है और आप उन्हे बड़ा दिखाना चाहती हैं तो उसके लिए आप मस्कारे का प्रयोग कर सकती हैं।
लेकिन मार्केट में मिलने वाले मस्कारे में कई तरह के रसायनिक पदार्थ मिलाए जाते है जिनके कारण हमारी आंखों को कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ता है। आप किसी भी अच्छे ब्रांड का मस्कारा क्यों ना ले ले पर हर किसी में कोई ना कोई ऐसा रसायनिक पदार्थ मौजूद होता ही है जिसके कारण हमारी आंखों को नुकसान होता है इतना ही नहीं अगर आप इस तरह के मस्कारे का ज्यादा प्रयोग कंरेगी तो आपकी आंखों में खुजली की समस्या हो सकती हैं।

मस्कारा एक ऐसी चीज हैImage Source:ifmakeupcouldtalk

रसायनिक मस्कारों से हमारी आंखो को नुकसान होता हैं तो इसका यह मतलब नही है कि आप मस्कारा ही ना लगाएं। मार्केट में कुछ ऐसे भी मस्कारे मिल जाते हैं जिनमे किसी तरह के रसायनिक पदार्थ मौजूद नहीं होते हैं। लेकिन उसके बाद भी अगर आपको ऐसा लगता है कि वो मस्कारे भी आपकी आंखो के लिए सही नहीं है तो आज हम आपकी इस परेशानी को समझते हुए आपको घर में ही प्राकृतिक तरीके से मस्कारा बनाने की विधी बताने जा रहे हैं जिससे आपकी आंखों को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं होगा और आप उन्हें सुन्दर भी दिखा सकेगी।

रसायनिक मस्कारों से हमImage Source:stevenandchris

वैसे अगर आप सोच रही है कि आपको इसके लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी तो ऐसा नही हैं घर में मस्कारा बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना पडेगा इतना ही नही इसें बनाने में ज्यादा सामग्री की भी जरुरत नही पड़ती केवल 4 चीजो से ही आप घर में अपने लिए एक रसायन मुक्त मस्कारा बना सकेगी।

सामग्री
1. एक साफ मस्कारा कंटेनर के साथ एक साफ मस्कारे की छड़ी। आप चाहे तो अपनी खाली मस्कारा की ट्यूब का भी प्रयोग कर सकते हैं।
2. 1 चम्मच एक्सट्रा वर्जीन नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल, दोनो में से जो भी आसानी से उपलब्ध हो जाए।
3. 2 चम्मच एलवेरा जेल
4. 1 चम्मच बिसवैक्स (कसा हुआ)
5. ¼ चम्मच एक्टीवेटीव कार्बन हल्के काले रंग के लिए। ½ चम्मच तीव्र काले रंग के लिए और ½ चम्मच कोकोआ पाउडर ज्यादा गहरे रंग के लिए।

बनाने की विधी
एक छोटा पैन ले और उसे गर्म करने ले लिए गैस पर हल्की आंच में रख दें। इसके बाद पैन में नारियल का तेल, एलोवेरा जेल और बिसवैक्स डाल कर आपस में मिलाए। इन सभी चीजों को तब तक चलाते रहे जब तक की बिसवैकस अच्छे से पिघल ना जाए। इसके बाद इस मिश्रण में कोयले को मिलाए। इसके बाद इस मिश्रण को चलाते रहे जब तक की कोयला अच्छे से मिक्स ना हो जाए। जब कोयला मिक्स हो जाए तो गैस बन्द कर लें।

बनाने की विधीImage Source:3.bp.blogspot

अब इस तैयार मिश्रण को ठंडा होने पर एक कंटेनर में रख दें। वैसे अगर आपका मिश्रण ज्यादा ठंड़ा ना हुआ हो तो आप कंटेनर को फ्रिज में भी रख सकती है। इसके बाद जब यह अच्छी तरह ठंडा हो जाए तो समझ लिजिए की यह प्रयोग करने के लिए तैयार हो गया हैं।

अब इस तैयार मिश्रण को ठंडा होनेImage Source:alicdn

टिप्स
अगर आप चाहती हैं कि आपका मस्कारा ज्यादा देर तक आपकी आंखो पर बना रहे तो इसके लिए आप इसमे थोड़ा और बिसवैक्स मिला सकती हैं। लेकिन अगर आप अपने मस्कारे में ज्यादा नमी जोड़ना चाहती हैं तो आप उसमें एलोवेरा की मात्रा को बढ़ा सकती हैं। इतना ही नही गहरे काले रंग के लिए आप उसमें कोयले की मात्रा को भी बढ़ा सकती हैं। इस तरह आपके मस्कारे में नमी भी बड़ जाएगी और वो गहरे काले रंग का भी हो जाएगा लेकिन मस्कारा तैयार होने के बाद उसे फ्रिज में ज्यादा देर तक ना रखे नहीं तो वो खराब हो सकता हैं।

टिप्सImage Source:soapmaker

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments