वजन कम करने में असरदार है पुदीने की चाय

-

पुदीना एक ऐसा हर्ब है जो अपनी सुगंध और अच्छे स्वाद के कारण लगभग सभी को पसंद होता है। यह ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे हाजमा अच्छा रहता है और हमारी पाचन क्रिया भी सही से काम करती है। पुदीने में एंटी बायोटिक गुण होते हैं, जो कई बिमारियों के इलाज में कारगर है। पुदीने के स्वास्थ्य सम्बन्धी कई लाभ है, लेकिन क्या आपको पता है कि पुदीने की चाय में कई ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो स्वाद में तो अद्भुत होते ही हैं, साथ ही वजन को भी कम करते हैं।

पुदीना एक ऐसा हर्ब है जोImage Source: https://www.mrwallpaper.com/

पुदीने की चाय में मेथॉन, मिथाइल एसीटेट और मेंथॉल जैसे कई यौगिक होते हैं। इसलिए अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो पुदीने की चाय पिएं। इसमें मौजूद तत्व ना केवल आपके वजन को घटाने में असरदार है बल्कि यह बिमारियों से भी आपका बचाव करते हैं। इसलिए पुदीने का नियमित सेवन करें और बढ़ते वजन से छुटकारा पाएं। यह एक प्राकृतिक उपाय है और काफी फयदेमंद भी है।

वजन कम करने में है असरदार
अपना वजन घटाने के लिए आप सूखी और ताज़ा पुदीने की पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। आप जैसे चाहें वैसे इस चाय को ठंडा या गर्म बना सकते हैं। पुदीने की सुगंध में एक तरह की ताज़गी होती है, इसे इसके नेचुरल टेस्ट और कैफीन फ्री होने के कारण काफी पसंद किया जाता है। साथ ही इसमें एक ताज़ा सुगंध होती है जो शरीर को ताज़गी पहुंचा कर, मन को शांत रखती है। पुदीने की चाय में थोड़ी सी मात्रा में चीनी भी मिलाई जा सकती है, यह पूरी तरह से प्राकृतिक होती है, इसलिए इसमें थोड़ी चीनी मिला ली जाती है। पुदीने की चाय पूरी तरह से हर्बल होती है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा और ताज़गी देने वाला होता है।

वजन कम करने में है असरदारImage Source: https://www.healthcuretips.com/

कैसे कम होता है वजन
कई अध्यनों के मुताबिक पुदीने की चाय पीने से पेट में गैस्ट्रोइंटेस्टिनल ट्रैक्ट से राहत मिलती है, इस वजह से पेट साफ़ रहता है। इसके कारण शरीर में सब कुछ नेचुरल तरीके से चलता है और इससे शरीर का वजन घटने में सहायता मिलती है। पुदीने की चाय पीने से शरीर को ताज़गी मिलती है और आप काफी रिलेक्स फील करते हैं। जब भी व्यक्ति तनाव में होता है तो उसके शरीर में कार्टिसोल के स्तर में वृद्धि हो जाती है। इस वजह से शरीर में वजन कम करने वाली कोशिकाओं व मेटाबोलिज्म पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पुदीने की चाय में जो सुगंध होती है उससे तनाव कम होता है और मन शांत रहता है, साथ ही आपको काफी रिलैक्स महसूस होता है। इसे पीने के बाद शरीर को दोबारा से काम करने की हिम्मत मिलती है।

कैसे कम होता है वजनImage Source: https://img.theepochtimes.com/

इसके अलावा पुदीने की चाय हाजमे को बढ़ने में भी असरदार है। यह वजन घटाती है और शरीर में शुगर लेवल को बिलकुल संतुलित भी रखती है। अगर मीठा खाने का मन हो तो पुदीने की चाय को पीया जा सकता है, क्योंकि पुदीने की चाय की स्ट्रॉन्ग सुगंध मीठा खाने की इच्छा को ख़त्म कर देती है।

ऐसे बनाएं पुदीने की चाय
पानी को उबाल लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच पुदीने के पत्ते डालें और इसे दस से पंद्रह मिनट तक उबाल लें। अब इसे छान लें और पुदीने की चाय का मज़ा लें। आप चाहें तो इसमें शहद मिला कर भी पी सकते हैं। इससे इसका स्वाद और अधिक बढ़ जायेगा।

ऐसे बनाएं पुदीने की चायImage Source: https://healthyliving.natureloc.com/

इसलिए अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो पुदीने की चाय का सेवन नियमित रूप से करें। इसे पीने के बाद आप पूरे दिन तरोताज़ा महसूस करेंगे।  

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments