सौंदर्य से जुड़े प्रश्न जो गूगल पर सबसे अधिक पूछे गए

-

गूगल पर हर सवाल का जवाब बहुत आसानी से मिल जाता है। किसी की कोई भी समस्या हो गूगल पर हर चीज़ का समाधान आपको मिल जाएगा। लेकिन हर व्यक्ति की अलग समस्या होती है। महिलाएं अधिकतर गूगल पर सौंदर्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान ढूंढती हैं। लेकिन हम यहां आपको सौंदर्य से जुड़े ऐसे सवालों के जवाबों देने जा रहे हैं, जो महिलाएं सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च करती हैं। अगर आप भी यह सवाल जानना चाहती हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें, हम आपको गूगल पर सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवाल भी बताएंगे और उनके जवाब भी देंगे।

googleImage Source: google

आइए जानते हैं गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल कौन से हैं –

1. लिप फिलर्स क्या होते हैं?
पिछले दिनों अनुष्का शर्मा ने अपने होठों को ट्रांसफॉर्म करवाया था, जिसके बाद महिलाओं ने लिप फिल्लर्स और ट्रांसफॉर्म के बारे में जानने के लिए सबसे ज्यादा बार गूगल पर इस बारे में सर्च किया। आजकल पाउट बनाने का चलन है, इस वजह से अब अधिकतर महिलाएं अपने होठों को सर्जरी की मदद से और आकर्षक दिखाना चाहती हैं। दरअसल लिप फिल्लर्स की मदद से होंठों को उभारा जाता है। यह एक इंजेक्शन होता है। इसे ड्रमोटलॉजिस्ट के कहे अनुसार ही लिया जाता है। लिप फिल्लर्स की मदद से पतले होंठों को मोटा व फाइन लाइन को स्मूद लुक दिया जाता है।

 

2. जेल नेल पेंट को कैसे रिमूव करें
अन्य नेल पेंट्स की तुलना में जेल नेल पेंट्स ज्यादा दिनों तक नाखूनों पर टिके रहते हैं। इन्हें नेल्स से हटाने में ज्यादा दिक्कत आती है। यही वजह है कि महिलाओं ने गूगल पर इस प्रश्न को भी काफी सर्च किया कि जेल नेल पेंट्स को हाथों से कैसे रिमूव करें। जेल नेल पेंट्स को रिमूव करने के लिए रूई के कुछ टुकड़ों को पहले एसीटोन में भिगों कर रखें और फिर इन्हें नाखूनों के ऊपर रख दें। अब नाखूनों के ऊपर रखे हुए रूई के टुकड़ों को फॉयल पेपर से 5 या 8 मिनट के लिए कवर करके छोड़ दें। अब फॉयल और रूई को नाखूनों से हटा दें और क्यूटिकल पुशर के इस्तेमाल से नेल पेंट हटाएं।

Removing Shellac NailsImage Source: howsbeautytips

ध्यान दें – लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि इस तरह से नेल पेंट हटाने से नेल्स कमजोर होते हैं। इसलिए इस तरीके को हमेशा ना अपनाएं और ऐसा करने के बाद कुछ दिनों तक नेल पेंट का उपयोग ना करें।

3. ऐक्रेलिक नेल्स को घर पर कैसे हटाएं
गूगल पर ऐक्रेलिक नेल्स और मैनिक्योर के बारे में कई सवाल पूछे गए। ऐक्रेलिक नेल्स भी वैसे ही हटाएं जाते हैं जैसे कि जेल नेल पेंट को रिमूव किया जाता है। लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि एसिटोन में भीगी हुई रूई को इसमें 10 मिनट तक फॉयल में लपेट कर रखा जाता है।

ऐक्रेलिक नेल्स को घर पर कैसे हटाएंImage Source: blogspot

4. पिंपल से पस कैसे निकालें?
अधिकतर लड़कियां पिंपल्स की समस्या से परेशान रहती हैं। इसलिए गूगल पर इस समस्या के समाधान के लिए प्रश्न ना पूछे जाएं, ऐसा होना संभव नहीं। गूगल पर यह सवाल पूछे गए कि पिंपल्स से कैसे छुटकारा पाया जाए या फिर पिंपल से पस को कैसे हटाया जाए। इसके जवाब में गूगल ने उत्तर दिया कि पिंपल से पस हटाने के लिए इसे दोनों और से दबाएं ताकि पस बाहर निकल जाए। इसके बाद इसमें टी ट्री ऑयल लगाएं ताकि जलन और इन्फेक्शन से बचा जा सके।

Young teenage woman with pimpleImage Source: youngliving-essentialoils

6 कैसे पाएं चमकदार त्वचा?
हर कोई ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। इस बारे में सबसे ज्यादा प्रश्न गूगल पर पूछे गए। ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो हर तरह के नशे से दूर रहें। अलकोहल का सेवन ना करें और धूम्रपान से भी परहेज रखें। साथ ही पूरी नींद और अच्छी डाइट लें। स्ट्रेस से दूर रहें और ढेर सारा पानी पिएं।

कैसे पाएं चमकदार त्वचाImage Source: renoveweb

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments