ब्रेकअप से उबरना लड़को के लिए भी नहीं होता आसान

-

लड़का हो या लड़की किसी के लिए भी ब्रेकअप जैसी चीजों के बाद संभलना आसान नहीं होता, लेकिन आज हम लड़कियों की नहीं बल्कि लड़कों के बारे में बताएंगे की आखिर लड़के ब्रेकअप होने के बाद कौन-कौन से काम करते हैं। क्योंकि लड़कियों के बारे में तो वैसे कई बातें सामने आती रहती है। लेकिन लड़कों के बारे में अक्सर यही बात कही जाती है की उनको ब्रेकअप जैसी चीजों से फर्क नहीं पड़ता। तो आज जान लीजिए कि भई वो भी इंसान ही है। जितना दर्द लड़कियों को ब्रेकअप में होता है उतना ही दर्द लड़कों को भी ब्रेकअप के बाद महसूस होता है। हां, वो बात अलग है की लड़के इन चीजों को किसी के सामने जाहिर नहीं कर पाते। वहीं इसके पीछे भी कहीं ना कहीं हमारी मानसिकता ही है। क्योंकि अगर लड़के किसी के सामने इस दर्द को जाहिर करेंगे तो कोई उन्हें कमजोर कहेगा। तो कोई उन्हें अलग नाम दे देगा। जिसके चलते लड़के अपनी फिलिंग को छिपाकर अपने दर्द को अंदर ही रखते हैं।

लड़का हो या लड़कीImage Source: howtobeast

लेकिन आज आप जान लें कि लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए यह दौर उतना ही मुश्किल होता है। दोनों ब्रेकअप होने के बाद काफी टूट जाते हैं। लड़कियां जहां रोकर अपने इस दर्द को सबके साथ आसानी से साझा कर लेती है। वहीं ये सोचती रहती है की लड़का तो काफी खुश होगा। उन्हें ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा होगा। तो गर्ल्स जान लें की दिल उनके पास भी है। फिलिंग्स उनके अंदर भी है तो आप ऐसा कैसे सोच सकती है की लड़कों को दर्द नहीं होता। दर्द सिर्फ दिखाने से ही साबित नहीं होता की हमें दर्द है। इसलिए आप इस बात को अच्छे से समझ लें और आज जान लें की लड़के इस मुश्किल दौर यानि ब्रेकअप से उबरने के लिए क्या-क्या करते हैं। आज हम स्पेशली उन लड़कियों के लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं। जो लड़कों के बारे में ऐसा सोचती है। तो चलिए जानते हैं इस दर्द को छिपाने और इससे उबरने के लिए क्या-क्या करते हैं लड़के।

दोस्तों के साथ मस्ती और फन करने निकल जाते हैं
ब्रेकअप के बाद लड़कों के बारे में देखा गया है की वह अपना मन ज्यादा से ज्यादा दूसरी चीजों में लगाकर खुद को बिजी करने में लग जाते हैं। जिससे वह इन चीजों से उबर पाए। इसके लिए वह अपने दोस्तों की तरफ रूख कर लेते हैं और उनके साथ मस्ती और फन करने में लग जाते हैं। या तो वह कहीं लंबे टूर पर निकल जाते हैं।

दोस्तों के साथ मस्तीImage Source: favim

ड्रिंक करने लग जाते हैं
लड़कों को अपना गम भुलाने का यह तरीका काफी सटीक लगता है। वह ब्रेकअप से उबरने का सबसे अच्छा तरीका मानते हैं। जिसके चलते कई बार देखा गया है की कुछ लड़के एकदम देवदास वाली हालत में आ जाते है।

ड्रिंक करने लग जाते हैंImage Source: baysidejournal

तुरंत ही किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशन में आ जाते है
वह इस दर्द से उबरने के लिए जल्दी से जल्दी किसी और लड़की की तरफ रिलेशनशिप में जुड़ने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है की वह ऐसा करके अपने पिछले रिलेशन से बाहर निकल सकते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है की ऐसा करने पर वह अपने उस दर्द का भुला पाएंगे।

तुरंत ही किसी दूसरी लड़कीImage Source: popsugar-assets

ड्रिंक करके वह अपनी एक्स को फोन मिला देते हैं
ये तो जाहिर सी बात और सभी जानते हैं की लड़के अपने दर्द को भुलाने के लिए ड्रिंक का सहारा लेते हैं। लेकिन इसको लेने के बाद जान लें की कभी कभार वह अपनी मन की सारी भड़ास निकालने के लिए अपनी एक्स को कॉल कर देते हैं। जिसका उन्हें सुबह नशा उतरने के बाद अहसास होता है ।

ड्रिंक करके वह अपनी एक्सImage Source: edgecastcdn

वो गलियां, शहर या वो इलाका ही बदल देते हैं
लड़कों में ये बात सबसे ज्यादा देखी जाती है की वह ब्रेकअप के बाद उस गली, शहर से दूर जाने की कोशिश करते हैं। बल्कि उसे छोड़ भी देते हैं। उनको लगता है की वह उन चीजों से दूर रहेंगे तो काफी अच्छा रहेगा। नहीं तो वो इन सबसे बाहर नहीं निकल पाएंगे।

morning walkImage Source: doucy

लव और कमिटमेंट से कोसों दूर भागते हैं
ये बात तो जाहिर है की जब किसी का एक बार दिल टूट जाता है। तो इसांन को उस चीज से नफरत सी होने लगती है। ऐसा ही कुछ लड़कों के साथ है। एक बार ब्रेकअप होने के बाद लड़के इतना ज्यादा टूट जाते हैं की फिर उन्हें यह लव वगैरह की बाते बेमानी लगने लगती है। वह किसी भी तरह के कमिटमेंट करने से कोसों दूर भागने लगते हैं। क्योंकि अब वो किसी पर यकीन करके अपनी लाइफ में दोबारा इस दर्द को लेना नहीं चाहते हैं। उन्हें ऐसी चीजों से नफरत और डर सा लगने लगता है।

लव और कमिटमेंट से कोसोंImage Source: favim

झल्ले यानि देवदास बनकर रहना
देवदास कहने से ही आप समझ गये होंगे की हम किस तरह के झल्लों की बात कर रहे हैं। जो अपने प्यार को खोने के बाद एकदम दाढ़ी बढ़ा लेते हैं। अपने ऊपर ध्यान देना बंद कर देते हैं। वहीं आपने भी गर्ल्स कई बार देखा होगा की कई झल्ले लड़कों को देखकर लगता है की जैसे इसका बेचारे का अभी अभी ब्रेकअप हुआ है। जिससे आप समझ जाइए की वो किस कदर अंदर से परेशान होते हैं। जिसके चलते वह अपने ऊपर ध्यान देना भी बंद कर देते हैं।

अपने आपको ऐसे नॉर्मल दिखाना जैसे कुछ हुआ ही ना हो
ये बात साबित है की दर्द उनको भी उतना ही होता है। जिसके चलते वह अंदर से जबकि बहुत घुट भी रहे होते हैं। वहीं बहुत ही ज्यादा परेशान भी होते हैं। लेकिन सबके सामने दिखाते ऐसा हैं जैसे की उन्हें इस बात से कुछ फर्क नहीं पड़ा।

अपने आपको ऐसे नॉर्मल दिखानाImage Source: homegardenco

दिन में हंसना, रातभर रोना
ब्रेकअप के बाद अपने आपको नॉर्मल दिखाने की कला सचमूच लड़कों में होती है। वह दिन भर झूठी मुस्कुराहट लिए अपने दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। लेकिन जब उन्हें अपने बीते वक्त की याद आती है तो वह अकेले में जाकर बहुत ज्यादा रोते हैं। क्योंकि लड़कों को किसी के सामने रोना पसंद नहीं होता है। जिसके चलते वह इसके लिए वॉशरूम या अपने कमरे का ही सहारा लेते हैं। जिससे लोग उन्हें रोता हुआ ना देख पाएं।

दिन में हंसना, रातभरImage Source: favim

एक्स की पूरी जानकारी रखते है
बेशक वो उससे अलग हो गये हों लेकिन कहीं ना कहीं वो जानने की फिराक में रहते हैं की उनकी एक्स कहां है, किसके साथ है और कैसी है। वह इन सबकी जानकारी लेने के लिए उसके दोस्तों से मेलजोन बढ़ाने के साथ-साथ उसे सोशल साइटों पर चेक करते रहते हैं।

एक्स की पूरी जानकारीImage Source: dailyxy

खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश करना
कभी-कभी वो जब इस बात को संभाल नहीं पाते और उन्हें कुछ नहीं समझ आता तो देखा गया है की कई बार वह इसका बदला लेने पर आतुर हो जाते हैं। जिसके चलते कई लड़के अपने आपको चोट पहुंचाने तक से नहीं चुकते और बदला लेने के कशमकश में फंसकर अपने आपको बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा लेते हैं।

खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश करनाImage Source: pinimg

अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को बहुत गालियां देते हैं
जैसा की हम पहले बता चुके हैं की ब्रेकअप से उबरना आसान नहीं होता। वह चाहे दुनिया के सामने कितने भी स्ट्रान्ग बनने की कोशिश करें। लेकिन दिल ही तो इसमे कभी भी दर्द उमड़ सकता है। जिसके चलते जब वह अपनी बातें किसी से शेयर नहीं कर पाते तो। उन्हे कुछ नहीं समझ आता है तो वह बस अपने कमरे में या जब अकेले हो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को बहुत गालियां देते हैं।

अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कोImage Source: huffingtonpost

सबकुछ करते हैं जो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनसे मना किया था
जब हम किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो एक दूसरे पर काफी रोक टोक कर देते हैं। साथ ही अपनी चीजों को छोड़कर अपने पार्टनर की पसंद की चीजों को ज्यादा महत्व देने लगते हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद देखा गया है की लड़के खासतौर पर वही चीजें ज्यादा करने की कोशिश करते हैं। जो कभी उनकी एक्स ने उनसे मना की थी। फिर वो चाहें वो जंक फूड हो या उन लोगों से बात करने की बात। जिन्हें वो बिल्कुल पसंद नहीं करती थी। वह ब्रेकअप के बाद वह सब चीजें करने लग जाते हैं।

सबकुछ करते हैं जो उनकी एक्स गर्लफ्रेंडImage Source: modernmom

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments