आप भी होना चाहती है पतली तो सुबह के नाश्ते से न बनाएं दूरी

-

अक्सर देखा जाता है कि हर महिलाओं का एक प्रमुख उद्देश्य होता है अपने फिगर को बनाए रखना। जिसमें वो अपने वजन को लेकर ना जानें क्या क्या उपायों को अजमाती है। शरीर के बढ़ते वजन के समस्या आज के समय की महिलाओं के लिए आम बात हो गई है। जिसे कम करने के लिए महिलाएं अपना खाना-पीना भी छोड़ देने को तैयार हो जाती है। वहीं कुछ लोगों को मनाना है कि सुबह के नाश्ते से शरीर का वजन बढ़ने लगता है और इसीलिए वजन को कम करने के लिए महिलाएं अपने नाश्ते से दूर होकर, इसकी जगह जूस या एक गिलास दूध को पीना ही ज्यादा पसंद करती है, लेकिन हम आपको बता दें कि सुबह के नाश्ते से दूरी बनाना हमारी सेहत के लिए खराब हो सकता है, आप भी जानें इसके पीछे की सच्चाई…

 

 image source:

 

यह भी पढ़ेः- कामकाजी महिलाएं अपनाएं यह हेल्दी डाइट चार्ट

 

सुबह का नाश्ता क्यों है जरूरी

सुबह का नाश्ता हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि रात से सुबह तक करीब 8 से 10 घंटों के अतंराल में हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का कोई तत्व अंदर नहीं जाता है और हम इस दौरान उपवास की क्रिया में रहते है। लेकिन भूखे रहने के बाद भी हमारे सभी अंग हर तरह से क्रियाशील रहते है। इसी वजह से हमारे शरीर एवं मस्तिष्क में कैलोरी की जरूरत होती है और इस कैलोरी को पूर्ण करने के लिए हमें सुबह का नाश्ता लेना काफी जरूरी होता है। यह हमारे शरीर में दिन भर की ऊर्जा प्रदान कर, ताजगी को बनाए रखता है।

 

image source:

 

नाश्ता छोड़ने के कारण क्या है

यहां हम आपको उन कुछ जरूरी बातों को बता रहें हैं जिसके कारण आपका नाश्ता छूट जाता है।

1.समय की कमी

नाश्ता न करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण समय की कमी है, अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण ही आज के युवा स्कूल या कॉलेज जाने की जल्दी में सुबह के नाश्ते से दूर हो जाते है।

 

image source:

 

यह भी पढ़ेः- इन 7 स्वस्थ तरीकों से अपनी भूख को करें शांत

 

2.भूख ना लगना

अधिकांश लोगों को सुबह के समय जल्दी भूख नहीं लगती, जिसके कारण वो सुबह का नाश्ता ही नहीं करते है।

image source:

 

3.हर दिन एक जैसा नाश्ता

सुबह के समय हर दिन एक जैसे ही नाश्ते को देखकर कई लोगों को वह खाना पसंद नहीं आता है। इस कारण वश लोग नाश्ते से दूरी बना लेते हैं।

 

image source:

 

4.वजन घटना

कई लोगों का मानना है कि सुबह के नाश्ते को ना करने से वजन को कम किया जा सकता है, पर ऐसा करना अपने स्वास्थ के प्रति काफी बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है।

image source:

 

नाश्ता करने के शारीरिक फायदे-

  1. संतुलित नाश्ता जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद हो, ऐसे खनिजयुक्त नाश्ते का सेवन आपके वजन को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
image source:

 

  1. प्रोटीन से भरपूर नाश्ते का सेवन आपके शरीर की पाचन क्रिया को ठीक करने का काम करता है। इससे हमारे शरीर में दिन भर ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है।

 

image source:

 

 

  1. जो लोग मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल अन्य हृदय रोगों से ग्रस्त हैं, उन्हें अपनी दिनचर्या में सुबह के नाश्ते को शामिल कर लेना चाहिए। उन्हें अपने स्वास्थ्य को हमेशा दुरूस्त बनाए रखने के लिए सुबह का नाश्ता करना काफी जरूरी होता है।
image source:

 

नाश्ता करने के मानसिक फायदे

  1. सुबह का नाश्ता आपके मन को किसी भी काम के करने में स्थिरता प्रदान करता है। इसके अलावा आपके मस्तिष्क की स्मरण शक्ति को मजबूत कर आपको पर्याप्त ऊर्जा देने का काम करता है।

 

image source:

 

  1. इतना ही नहीं जिन लोगों को सुबह के समय काफी आलस्य या उदासी छाई रहती है, उनके लिए भी सुबह का नाश्ता इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

 

  1. जब आप नियमित रूप से नाश्ता करेंगे तो आपके शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ ही शरीर में ताजगी और ताकत बनी रहेगी।

 

image source:

 

  1. सुबह का नाश्ता आपके हर प्रकार के तनाव को दूर करने के साथ ही मस्तिष्क को तरोंताजा बनाए रखने का काम करता है।

 

image source:

सुबह का नाश्ता आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा उपचार है, पर इसके लिए ये जरूरी नहीं है कि आप अपने नाश्ते में संतुलित आहार को छोड़कर, मक्खन घी व पनीर जैसे वसीय तत्वों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करने लगें। इसके लिए आप प्रोटीन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर एक संतुलित नाश्ते का ही सेवन करें। इसके साथ एक गिलास फलों के जूस का सेवन करने से हमें पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट तत्व मिल जाते है, जो हमारे मन और शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

 

यहां भी पढ़ेः-हर दिन के लिए टिफिन के 5 बेहतरीन विकल्प

 

 

 

 

 

 

 

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments