अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनार के फायदे

-

अच्छे स्वास्थ्य के लिए फल कितने लाभदायक है यह बात हम सब जानते हैं। लेकिन अनार एक ऐसा फल है जिसमे शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के कई गुण विद्यमान हैं। शरीर को फिट रखने में अनार का जूस काफी लाभदायक है। साथ ही इससे वजन भी कम होता है। इसलिए अनार को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इसके सेवन से पेट की चर्बी घटती है। अनार के जूस में कई स्वास्थ्य सम्बन्धी गुण हैं। मुख्य तौर पर अनार में विटामिन ए, ई, सी, एंटी ऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। किसी के बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा भी रोगी को अनार खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अनार के कई और स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ हैं, जो इस प्रकार है –

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनार केImage Source: https://ste.india.com/

1.    रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
2.    अनार का सेवन करने वालों में फेफड़ों का कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना काफी कम होती है।
3.    अनार खाने से हार्ट अटैक तथा स्ट्रोक का ख़तरा भी काफी कम हो जाता है।
4.    अनार खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।

अनार खाने से शरीरImage Source: https://pomegranatejuicepress.files.wordpress.com/

5.    अनार खाने से शरीर में खून बढ़ता है। इस वजह से एनीमिया के उपचार में यह काफी असरदार है।
6.    अनार खाने से प्रोस्टेट कैंसर की संभावना भी घट जाती है।
7.    गर्मियों के मौसम में बाकी स्वास्थ्यवर्धक चीज़ों के साथ अनार भी जरूर खाएं। इससे डाइजेशन सम्बन्धी समस्याएं भी ठीक होती हैं।
8.    रोज़ाना अनार खाने से धमनियां भी सही से काम करती हैं।

रोज़ाना अनार खाने से धमनियांImage Source: https://www.images-new.com/

9.    अनार खाने से त्वचा ग्लो करने लगती है। इसलिए चेहरे की ख़ूबसूरती के लिए के लिए अनार का जूस पीना चाहिए।
10. अनार के सेवन से त्वचा में निखार आता है इसलिए स्वस्थ त्वचा के लिए भी आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।

अनार के सेवन से त्वचा में निखारImage Source: https://images7.design-editor.com/

11     अनार के सेवन से दांत सम्बन्धी परेशानियों से भी आराम मिलता है।
12    गर्भवती महिलाओं को अनार का जूस पीना चाहिए, इससे बच्चा स्वस्थ पैदा होता है।
13     अनार का सेवन एलजाइमर नाम की बिमारी में असरदार है। यह बिमारी अधिकतर बुजुर्गों को होती है, इसमें व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को भूलने लगता है।

अनार का सेवन एलजाइमर नाम कीImage Source: https://webknowledge.info/

अनार में कई औषधीय गुण हैं। इसके सेवन से ना सिर्फ स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है बल्कि यह चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अनार का सेवन करना चाहिए। अपने अनेकों स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभों के कारण अनार खाने की सलाह दी जाती है। यह एक ऐसा फल है जो आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसलिए रोज़ाना अनार का सेवन करें या फिर रोज़ एक गिलास अनार का जूस पिएं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments