प्रियंका चोपडा ने जीता ‘पीपल्स चॉइस अवॉर्ड’

-

बॉलीवुड में बात हो अगर इस दशक की सबसे कामयाब हिरोइन का तो नाम प्रियंका चोपड़ा का जरुर आता है, जिन्होंने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जिता है. फिर चाहे भारत हो या फिर अमेरिका प्रियंका ने दोनों देशों में लोगों को अपना दिवाना बनाया है | 2000 में मिस वर्ल्ड बनने वाली प्रियंका ने यह कभी नहीं सोचा होगा की उनकी लोकप्रियता सात-समंदर पार तक भी होगी और लोग उनके दिवाने होंगे | प्रियंका ने अमेरिका में भी फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था और दूसरा स्थान हासिल किया था जिसके बाद उन्हे 2000 मिस इंडिया का खिताब हासिल हुआ था |

priyanka-chopra-wins-peoples-choice-award-for-quanticoImage Source: https://wahgazab.com/

नए अवतार में दिखीं प्रियंका

प्रियंका वैसे तो कई सालों से बॉलीवुड में हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने किरदार का लोहा मानवाया है. फिल्म फैशन से उनके अभिनय को एक नई रफ्तार मिली थी उसके बाद प्रियंका ने डॉन और डॉन 2 में शाहरुख के साथ बेहतर अभिनय किया और फिल्म दोस्ताना में प्रियंका ने अपने लुक को निखारने के लिए खुूब मेहनत की थी जिसका असर उनकी फिगर और उनके लुक पर पड़ा था इस फिल्म में प्रियंका ने बिकनी पहनकर कई लोगों का दिल जीता था. इस फिल्म के बाद प्रियंका को ‘देसी गर्ल’ का नाम दिया गया था | साथ ही उन्हें ‘जंगली बिल्ली’ भी कहा जाता है. प्रिंयका ने कई इंटरव्यू में कहा है कि ‘लोग और दुनिया महिलाओं को कमजोर समझती लेकिन में हमेशा खुद को सबसे उपर मानती हूं और मेरा काम किसी पुरुष से बेहतर होता है ये में जानती हूं’.

अभिनय का जलवा
प्रियंका ने मेरी कॉम और बर्फी जैसी फिल्मों से ये साबित कर दिया था की वाकई उनकी एक्टिंग का कोई सानी नहीं है. बर्फी में एक पागल लड़की का रोल प्रियंका ने बखुबी निभाया था |डायरेक्टर भी अब प्रिंयका को नए रुप में देखना चाहते और इसका ताजा उदाहरण है प्रियंका का बाजरीव मस्तानी में काशी बाई का किरदार जो एक सरल लेकिन मुश्किल किरदार था | प्रियंका को फिल्म फैशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है साथ ही उन्हें मेरी कॉम के लिए भी कई पुरस्कार मिले थे | मेरी कॉम फिल्म में प्रियंका ने अपने आप को एक कुशल मुक्केबाज दिखाने के लिए दिन-रात मेहनत की थी, साथ ही बॉक्सिग की भी तैयारी की थी | खुद के किरदार को जिवंत करने के लिए वो मन लगाकर अभिनय करती है जिसका परिणाम है उनकी सफलता.

हॉलीवुड में मिला मौका
हाल में अमेरिकी सिरियल का हिस्सा बनने वाली प्रियंका को पूरे बॉलीवुड का सर्मथन मिला था | इससे पहले भी प्रयंका ने अमेरिकन सिंगर के साथ मिलकर कई गाने गाएं जिसे विदेशों में काफी सराहना मिली थी उनके साथ एक गाने में हॉलिवुड के मशहूर पॉप सिंगर पिट बुल ने भी उनका साथ दिया था | इस एल्बम की सफलता के बाद क्वांटिको की अमेरिकी सीरीज में प्रियंका ने एक एफबीआई एजेंट के किरदार में दमदार लग रही थी यह पहला मौका जब कोई भारतीय अभिनेत्री इतने बड़े तर्ज पर किसी हॉलिवुड सीरीज का हिस्सा बन रही है. इस सिरीज को अपार सफलता मिली साथ ही प्रयंका के किरदार को भी जमकर सराहा गया.
प्रियंका की मेहनत उनकी लगन ने ये साबित कर दिया है की महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर सकती है फिर चाहे वो देश हो या फिर विदेश. विदोशियों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका ने हाल ही में एशिया की सबसे सेक्सी महिला भी चुनी गई | इसका मतलब साफ है की वो न केवल एक शानदार अभिनेत्री है बल्कि उनका व्यक्तित्व भी काफी प्रभावशालि है |

CYFoxtrWMAAepEK1Image Source: https://twitter.com/

पीपल्स चॉइस अवॉर्ड किया अपने नाम
सबसे सेक्सी महिला चुने जाने के बाद प्रयंका ने एक बार फिर विदेशों में भारतीय झंडे को उंचा उठाया है और इस बार उन्होंने पीपल्स चॉइस अवॉर्ड को अपने नाम कर सबको हैरत में ड़ाल दिया| प्रियंका के लिए इस खिताब की रेस इतनी आसान भी नहीं थी लेकिन मेहनत के बल पर उन्होंने इस उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया | यह अवार्ड प्रियंका को थ्रिलर अमेरिकी शो क्वांटिको के लिए मिला है. प्रियंका ने इस खिताब की रेस में हॉलिबुड की नाम गिरामी अभिनेत्रियों को पिछा छोड़ा है जिसमें  जेम ली कर्टिस,एम्मा रोबर्ट्स, लिया मिशेल जैसी बड़ी हस्तियों का नाम शामिल है | इस अवार्ड के जितने के बाद प्रियंका ने लोगों को इसके लिए शुक्रिया कहा, यह पहली बार है जब यह अवार्ड किसी भारतीय के पाले में गिरा है उम्मीद है प्रियंका देश के नाम और अपने नाम अभी और भी कई अवॉर्ड करेंगी और देश की महिलाओं को एक नई प्ररेणा देंगी |

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments