महिलाएं क्यों देती हैं पति को धोखा

-

आमतौर पर हमें ऐसा लगता है कि पुरुष ही धोखा देने के मामले में महिलाओं से आगे होते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ पति ही अपनी पत्नी को धोखा दें। इन दिनों कई ऐसे केस देखने को मिलते हैं जिनमें पत्नियां अपने पति को धोखा देती है। साल 2012 में हुए एक सर्वे में जहां 22 प्रतिशत शादीशुदा मर्दों ने अपनी पत्नी को धोखा दिया है तो वहीं, 14 प्रतिशत ऐसे पुरुष भी रहे जिनको उनकी पत्नी ने धोखा दिया है।

आमतौर पर हमें ऐसा लगता है किImage Source: https://nl.metrotime.be/

सर्वे में यह बात भी पता चली है कि जहां एक ओर पुरुषों का उनकी पत्नी को धोखा देने का मुख्य कारण शरीरिक था, तो वहीं महिलाओं में धोखा देने का कारण भावनात्मक रहा। जब महिलाओं को उनके पति से इमोशनल स्पोर्ट नहीं मिलता तो वह नए पार्टनर की खोज में निकल जाती हैं। पति को धोखा देने का कारण सिर्फ इतना ही नहीं है, बल्कि इसकी कई और वजहें भी है। आइए जानते है कुछ ऐसे और कारणों के बारे में।

सर्वे में यह बात भी पता चली हैImage Source: https://m.cdn.blog.hu/

1. जब महिलाओं को अपने पति से वह अपनापन और अहमियत नहीं मिल पाती है जिनकी वह हकदार होती हैं तो उनके मन में किसी दूसरे का ख्याल आ जाता है। यह ख्याल ही उन्हें धोखा देने के लिए मजबूर कर देता है।

जब महिलाओं को अपने पतिImage Source: https://buzzghana.com/wp-content/

2. कई बार तो ऐसा भी होता है कि महिलाएं बदला लेने के लिए भी अपने पति को धोखा देती हैं। अगर उन्हें उनके बॉयफ्रेंड या पति किसी से भी धोखा मिलता है तो वह बदले की भावना मन में लेकर अपने पार्टनर को धोखा देती हैं।

कई बार तो ऐसा भी होता हैImage Source: https://images01.estovalelapena.com/

3. कुछ परिस्थिति ऐसी भी देखी गई है जिनमें महिलाएं शारीरिक संबंधों से असंतुष्ट होकर अपने पति को छोड़ने और धोखा देने की बात करती हैं।

कुछ परिस्थिति ऐसी भीImage Source: https://imworld.aufeminin.com/

4. ऐसा भी होता है कि महिलाओं को उनके पार्टनर उनकी शारीरिक बनावट को लेकर भी बातें सुनाते हैं, जैसे कि तुम्हारा रंग साफ नहीं है, तुम्हारा फिगर अच्छा नहीं है। ऐसी बातें महिलाओं को नहीं भाती। वह ऐसी बातों का विरोध करने और खुद को सही साबित करने के लिए दूसरे मर्दों की तरफ अपना रूख कर लेती हैं।

ऐसा भी होता है कि महिलाओंImage Source: https://imworld.aufeminin.com/

5. जब कोई महिला किसी पुरुष पर निर्भर रहती है तो उसके लिए अपने पार्टनर के साथ रहना एक मजबूरी बन जाती है। लेकिन ज्यादातर महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो कि पुरुषों पर निर्भर नहीं होती, ऐसी महिलाएं अपने पति या पार्टनर को छोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगाती, क्योंकि वो स्वाभिमानी होती है। जब भी उन्हें अपने स्वाभिमान पर खतरा मंडराता दिखता है, तो वह अपने पार्टनर को छोड़ने में समय नहीं लगाती।

जब कोई महिला किसी पुरुषImage Source: https://www.gruponews.com.br/

6. कुछ महिलाएं अपने पति को छोड़कर आगे इसलिए बढ़ जाती हैं क्योंकि उन्हें उनके साथ बोरियत महसूस होने लगती है। यह बात भी बेहद सच है कि महिलाएं कुछ नए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भी अपने पति को धोखा देती हैं।

कुछ महिलाएं अपने पति कोImage Source: https://fitsharp.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments