प्रसव के बाद शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के उपाय

-

ये सभी जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान या मां बनने के बाद महिला का शरीर पहले वाला आकर्षण खो देता है क्योंकि मां बनने कि इस प्रक्रिया के दौरान शरीर में हारमोनल व शारीरिक बदलाव होते हैं। इसके अलावा महिलायें मानसिक बदलाव से होकर भी गुजरती हैं। बढ़े वजन को बच्चे के जन्म के बाद घटाना आसान काम नहीं है। वैसे तो मां बनना हर महिला के जीवन में एक अनोखा व अनमोल अनुभव होता है। लेकिन सुडौल और आकर्षक शरीर पाने की चाह हर महिला की होती है। यह सही भोजन और व्यायाम से संभव है। लेकिन थोड़ी सी मेहनत और इच्छा-शक्ति से आप गर्भावस्था से पहले वाली फिटनेस फिर से पा सकती हैं।

वजन कम करने के लिये डाईटिंगः- अक्सर देखा गया है कि वजन कम करने के चक्कर में महिलाएं बच्चे के जन्म के बाद डाइटिंग करना शुरू कर देती हैं और अत्यधिक व्यायाम करती हैं। काफी कोशिशों के बाद डाइटिंग से महिलाएं अपना वजन कम करने में सफल तो हो जाती हैं। लेकिन इससे अनजाने में ही सही लेकिन मां के दूध में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे दूध के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और शिशु को अच्छा दूध नहीं मिल पाता। यह तय करने के लिए कि आपका शिशु पौष्टिक दूध पी रहा है आपको भी संतुलित और पौष्टिक आहार लेना होगा और स्वस्थ रहना होगा।

after pregnencyImage Source:https://www.tipsfordieting.com/

संतुलित आहारः- गर्भावस्था के दौरान खानपान बढ़ने से और कैलोरी की मात्रा अधिक होने से शरीर का वजन काफी बढ़ जाता है। यदि गर्भावस्था से पहले वाला शरीर वापस पाना है तो केवल व्यायाम काफी नहीं है। संतुलित खानपान भी उतना ही जरूरी है। हमें कुछ जरूरी बातें याद रखनी होंगी। अच्छे पोषण पर ध्यान दें न कि केवल वजन घटाने पर। हमेशा ऐसी चीजें खाएं जिनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर ज्यादा हो। इसके लिये आप अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा बढाएं। ये पचने में ज्यादा समय लेते हैं और पेट देर तक भरा रहता है। जैसे अंडे का सफेद भाग, फैट फ्री दूध, दही, ग्रिल्ड फिश और सब्जियां आपको स्लिम और फिट बनाएंगी।

helathy dietImage Souce:https://mercadomunicipaldecuritiba.com.br/

टहलनाः- यदि आप अपना वजन प्रभावी रूप से घटाना चाहते हैं तो इसके लिये जरूरी है टहलना। इसके लिये आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता नहीं है। यह वजन कम करने का एक बेहतरीन अभ्यास है। यह हमारे शरीर को शारीरिक एंव मानसिक रूप से तरोताजा रखता है। इसके अलावा टहलने से हमारे शरीर का रक्त प्रभाव भी समान्य रहता है और कई बीमारियों से भी हम बच सकते हैं।

wightyImage Source:https://www.losingweightdone.com/

योगाः- हल्के और सरल व्यायाम की शुरुआत प्रसव के 6 हफ्तों के बाद से शुरू करनी चाहिये। इसे आप घर पर ही कर सकती हैं और भरपूर लाभ उठा सकती हैं। बच्चे के जन्म के बाद अक्सर महिलाओं के पीठ में या कमर में दर्द बना रहता है जो शरीर के अन्य रासायनिक, हारमोनल बदलावों के कारण होता है। पीठ दर्द से बचने के लिए और रीढ़ की हड्डी को मजबूती प्रदान करने के लिये इस तरह के व्यायाम करते रहने चाहिये।

yoga1Image Source:https://weightlossmiss.com/

गर्भावस्था के बाद वजन कम करने के लिए जरूरी नहीं कि आप खाना-पीना छोड़ दें बल्कि आपको संतुलित मात्रा में पौष्टिक आहार लेते रहना चाहिए। इसके अलावा आपको वजन कम करने के लिये तरल पदार्थ जैसे जूस, फलों का रस, सूप, पानी इत्यादि अधिक से अधिक मात्रा में लेने चाहिए। मोटापा घटाने के लिए दवाएं लेने के बजाए आप एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें लें। ऐसे में आप ग्रीन टी, लेमन टी ले सकती हैं। शरीर में पानी की पूर्ति करने के लिए आप तरबूज, गाजर, सेब इत्यादि पौष्टिक फल और सब्जियां खाएं। इतना ही नहीं आपको अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बच्चे के स्वास्थ पर असर पड़ता है इसलिये आप भी स्वस्थ रहें और बच्चे को भी पूर्णतः स्वस्थ रखें।

Nainahttps://hindi.blushin.com
"जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी आंखे खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते है ।"

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments