जवां दिखने के सही और आसान तरीके

-

चेहरे की खूबसूरती हमेशा बनी रहे इस प्रकार की चाहत हर किसी की होती है। पर समय की रफ्तार के साथ आपकी उम्र भी बढ़ती जाती है। जिससे चेहरे पर झुर्रियां दस्तक देनी लगती है। इससे आपके चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। चेहरे पर झुर्रियों का पड़ना किसी बुढ़ापे से नहीं बल्कि शरीर में पौषक तत्वों की कमी से भी हो सकता है। इसके लिए जरूरी है। अपनी रोज़ की आदतों में बदलाव करें। और सही तरह का खानपान रखें इससे आप लम्बें समय तक स्वस्थ जीवन जी कर जवां बने रह सकते हैं। अपनी दिनचर्या को नियमित कर एक टाइम टेबल बनाइए और उसका पालन कीजिए।

चेहरे-की-खूबसूरती-हमेशा-बनी-रहे-इस-प्रकारImage Source: https://www.magic4walls.com/

स्वस्थ आहार
चेहरे की चमक को बरकरार करने के साथ उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है उचित खान पान.. जो आपको पौष्टिक आहार से प्राप्त हो सकता है। हेल्दी भोजन का सेवन करने से आपके चेहरे की चमक भी बरकरार रह सकती है। हरी सब्जियों के साथ ही मौसमी फलों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। अपने भोजन में आप चिकन, मछली, पनीर, सोयाबीन आदि का सेवन भी कर सकते है, ये सभी आपके लिए वरदान साबित हो सकते है। प्रोटीन आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ त्वचा की कसावट को भी बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसके अलावा मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड भी त्वचा की चमक को बनाए रखने में मदद करता है। यह त्वचा को जवां बनाए रखने के लिये त्वचा में कसाव लाता है। जिससे चेहरे पर झुर्रियां नही पड़ पाती और आपकी त्वचा हमेशा ही खिली खिली बनी रहेगी।

स्वस्थ-आहारImage Source: https://blogs.newcastle.edu.au/

नियमित व्यायाम
चेहरे के निखार को बरकरार रखने एंव हमेशा जवां दिखने के लिए जरूरी है। योग और व्यायाम.. जो आपकी बढ़ती उम्र को छिपाने का सबसे सही और लाभदायक तरीका साबित हो सकता है। नियमित रूप से किया गया व्यायाम आपके चेहरे पर लालिमा लाने के साथ-साथ चेहरे के दाग-धब्बों झुर्रियों और कालेपन को दूर करता है। चेहरे को निखारने के साथ शरीर को भी फिट रखता है। यह शारिरिक एंव मानसिक दोनों तरीकों से फिट रखता है। नियमित रूप से किया गया व्यायाम शरीर के फैट को कम करने में काफी मदद करता है। शरीर में फैल रही अतिरिक्त चर्बी को जलाकर शरीर को फिट रखता है। शारीरिक रूप से फिट रहने से आपकी उम्र कम दिखने लगती है।

नियमित-व्यायामImage Source: https://www.akhandbharatnews.com/

हमेशा खुश रहें
मन चंगा तो कठौती में गंगा ये कहावत उन लोगों के लिए जो हमेशा खुश रहते है। जो लोग जितने ज्यादा खुश रहेंगे रोग उनसे उतने ही ज्यादा दूर होते है। जिस प्रकार से खूबसूरत दिखने के लिए खाने में पौष्टिक आहार जरूरी है उतना ही जरूरी है, अपने आप को खुश रखना साथ ही हर परिस्थिति में आप पॉजिटिव ही सोचने की आदत बनाएं। क्योंकि खुशमिजाजी और जिंदादिली में ही तंदरुस्ती के राज छिपे होते है। जो आपको जंवा बनाये रखने में भरपूर मदद कर सकते है।

हमेशा-खुश-रहेंImage Source: https://matthewroda.com/

तेलीय चीजों से रहे दूर
अपने खाने में आप हमेशा तेलीय चीजों से बचें इसका ज्यादा सेवन आपके शरीर में कई बीमारियों को फैलाते हुए शरीर को कमजोर बना सकता है। जिसका असर आपके चेहरे की खूबसूरती पर पड़ता है। इसलिए खाने में ऑयली चीजों के सेवन के साथ ही जंक-फूड के सेवन से भी बचना चाहिए।

तेलीय-चीजों-से-रहे-दूरImage Source: https://avivaromm.com/

बेरीज का सेवन
आपको ऐसे फलों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए जो आपकी त्वचा को हमेशा जवां बनाए रख सकता है। जिस प्रकार से पपीता का लगातार सेवन करने से आप हमेशा जवां बने रह सकते है। और इसके लगातार सेवन करने से आपकी वास्तविक उम्र का पता नही चलता। उसी प्रकार ब्लूबेरी, स्ट्राबेरी और रसबेरी खाने से आपके शरीर को काफी फायदा मिलता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहने के साथ जवां दिखाई देता है। इनमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्‍सीडेंट चेहरे पर उम्र के साथ पड़ने वाली झुर्रियों के असर को कम करते हैं।

बेरीज-का-सेवनImage Source: https://ecoremedios.com/

कच्चा दूध और शहद
चेहरे की त्वचा को खूबसूरती बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है। कच्चे दूध के साथ शहद का लेप तैयार कर चेहरे पर लगाए। इसमें मौजूद तत्व एंटीऑक्‍सीडेंट त्वचा को नमी देते हैं, साथ ही दाग-धब्बे भी दूर करने के साथ त्वचा में प्राकृतिक चमक बनाए रखते है।

कच्चा-दूध-और-शहदImage Source: https://4.bp.blogspot.com/

अंडे की जर्दी
चेहरे में कसाव ना होने से जल्द ही झुर्रियां पड़ने लगती है। जिससे चेहरे की त्वचा बेजान और सूखी नजर आने लगती है। इस तरह की समस्या से झुटकारा पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। चेहरे पर नियमित रूप से अंडें की जर्दी का उपयोग करना। अंडे की जर्दी का इस्‍तेमाल बहुत ही फायदेमंद रहता है। नियमित रूप से लगाई गई अंडे की जर्दी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। साथ ही यह बालों की कंडीशनिंग में भी अच्‍छी रहती है।

अंडे-की-जर्दीImage Source: https://www.hereisfree.com/

 

अपने चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। आपका उचित खानपान और नियमित व्यायाम इससे आप स्वस्थ रहेंगे और शारिरिक एंव मानसिक बीमारियो से भी दूर रहेगें। जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

जवां-दिखने-के-सही-और-आसान-तरीकेImage Source: https://www.specialcoveragenews.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments