बहुत से हैं फालसा खाने के फायदे, कई रोगों को आपसे रखता है दूर

-

फालसा का सेवन बड़ी संख्या में लोग करते हैं। यह फल आपको कई प्रकार की बीमारियों तथा रोगों से भी बचाता है। असल में यह फल अपने अनोखे स्वाद के कारण लोगों में प्रसिद्ध है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन लोग गर्मी के दिनों में ज्यादा करते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बता रहें हैं फालसा खाने के फायदे। इसका सेवन आपको बहुत से रोगों से दूर रखता है। आइये जानते हैं इस फल के सेवन के मिलने वाले फायदों के बारे में।

फालसा का सेवन करने के लाभ –

1 – लू से करता है बचाव

लू से करता है बचावImage source:

गर्मी के दिनों में अक्सर लू लगने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। लू लगने पर लोगों को अचानक बुखार आ जाता है। गर्मी के दिनों में फालसा का सेवन आपको लू लगने से बचाता है। असल में इस फल में  मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन जैसे कई प्रकार के तत्व होते हैं। जो लू लगने जैसी समस्या से मानव को बचाते हैं। जिन लोगों को धूप से एलर्जी की समस्या है उन सभी को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा इस फल का सेवन करने से आपको उल्टी, मिचली तथा घबराहट जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इस प्रकार से यह फल आपकी कई समस्याओं का निवारण करता है।

यह भी पढ़ें – जानिये कीवी खाने के फायदे, इसके अद्भुत लाभ जानकर दंग रह जायेंगे आप

2 –  रक्त विकार तथा ब्लड प्रेशर में लाभ

 रक्त विकार तथा ब्लड प्रेशर में लाभImage source:

फालसा का सेवन जो लोग करते हैं। उनको कभी रक्त विकार नहीं होता। इस फल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। जो आपके शरीर के लौह तत्व का अवशोषण कर रक्त संबंधी सभी विकारों को दूर कर देता है। जो लोग फालसा फल का सेवन नियमित रूप शुबह शाम मात्र एक महीना भी कर लेते हैं। उनका

 ब्लड प्रेशर तथा कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य बना रहता है। इस प्रकार से इस फल का सेवन करने वाले व्यक्ति को हार्ट की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता है। इन सभी चीजों के अलावा यह पेशाब की जलन को भी कम करता है।

3 – फुंसी-फोड़े होने पर लाभ

 फुंसी-फोड़े होने पर लाभ

गर्मी के मौसम में अक्सर फुंसी-फोड़े हो ही जाते हैं। यदि आप इनसे बचाव चाहते हैं तो फालसा का यूज अवश्य करें। फालसा के पेड़ की पत्तियां तथा छाल भी बहुत से रोगों का खात्मा करने के लिए कारगर होती हैं। यदि किसी को गर्मी के मौसम में फोड़े-फुंसी हो जाते हैं तो आप फालसा के पेड़ की पत्तियों को रात में भिगो दें तथा सुबह को उनको पीस कर फोड़े-फुंसी वाले स्थान पर लगा दें। ऐसा करने से वे जल्दी ही सही हो जाते हैं। इसके अलावा फालसा की पत्तियां एक्जमा, चकते पढ़ना तथा त्वचा के छिलने पर भीं बहुत फायदा देता है। अब आप जान ही गए होंगे की फालसा का सेवन करने के कितने लाभ होते हैं तो फालसा का सेवन आज से ही शुरू करें तथा स्वस्थ जीवन की और एक कदम और रखिये।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments