हुक्का पीना, सिगरेट से भी ज्यादा है खतरनाक, जानें कैसे

-

हम से कई लोगों को ऐसा लगता है कि हुक्का पीना सिगरेट जितना खतरनाक नहीं होता है। जिसके कारण हम सभी अक्सर पब या क्लब में जाकर हुक्का पीते हैं। आजकल हर छोटे बड़े पब या लाउंज में हुक्का आसानी से उपलब्ध होता है। जो लोग हुक्के को सिगरेट से कम खतरनाक मानते हैं, उन्हें हम यह बता देना चाहते हैं कि हुक्के से खींचा हुआ तंबाकू का धुआं पानी से होकर एक लंबे होज पाइप के जरिए फेफड़ों तक पहुंच जाता है। इसलिए हुक्के से निकला हुआ धुआं सिगरेट के धुएं से अधिक खतरनाक होता है।

image source: 

आज हम लोगों के इस अंधविश्वास से पर्दा उठाने वाले हैं कि सिगरेट और हुक्का दोनों ही बराबर मात्रा में हमारे शरीर को प्रभावित करता है।

यह भी पढ़ेः इन आदतों से कुछ ही दिन में छूट जाएगी सिगरेट की लत

 

मिथक 1 : हुक्का सिगरेट की तरह हानिकारक नहीं होता है

सच : हुक्का पीना भी सिगरेट की तरह ही हानिकारक होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों में ही कार्सिनोजन का तत्व होता है जो कि कैंसर पैदा करता है।

 

image source:

 

मिथक 2 : हुक्के में मिलाया जाने वाला फ्लेवर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है

सच : इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि हुक्के में मिलाया जाने वाला फ्लेवर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फ्रूट सीरप होता है जिससे उसके फ्लेवर बदल जाता है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि इसमें फ्रुट मिलाया जाता हो, लेकिन ऐसा नहीं होता है। इसलिए आप कभी ऐसी आशा ना करें कि हुक्के पीने से आपको विटामिन मिलने वाला है।

image source:

 

यह भी पढ़ेः धूम्रपान से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं ये बेहतरीन पेय पदार्थ

मिथक 3 : हुक्के के धुएं में निकोटीन ना के बराबर होता है

सच : हुक्के में मौजूद तंबाकू में हानिकारक पदार्थ निकोटिन होता है, जो कि हमारे शरीर में प्रवेश करता है और हमारे शरीर को खतरा पहुंचाता है। यह हानिकारक पदार्थ हमारे हाथ पैरों की उंगलियों में कमजोरी या सिकुड़न पैदा कर देता है।

image source:

 

 

मिथक 4 : हुक्के में मौजूद पानी विषैले  पदार्थों को फिल्टर करता है

सच : यह बिल्कुल गलत है कि हुक्के का पानी सभी विषैले  पदार्थों को फिल्टर करता है। बल्कि सिगरेट पीना और हुक्का पीना दोनों ही एक तरह से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। तंबाकू में धुएं के कई जहरीले कैमिकल होते हैं।

image source:

 

मिथक 5 : हुक्का पीने की लत नहीं लगती

सच : ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हुक्का पीने की लत नहीं लगती है। सिगरेट की तरह ही हुक्का में भी निकोटीन होता है, इसलिए हुक्के की लत भी लग सकती है।

image source:

 

यह भी पढ़ेः आंखों को नुकसान पहुंचाता है धुम्रपान

 

मिथक 6 : साधारण हुक्के के बदले हर्बल हुक्का ज्यादा अच्छा होता है

सच : हर्बल हुक्का हमारे शरीर को फायदा नहीं पहुंचाता है, बल्कि यह हमारे शरीर में कैंसर को पैदा करता है। इसलिए आपको इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।

image source:

 

मिथक 7 : हुक्का हमारे फेफड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता है

सच : हुक्के का धुआं ठंडा होता है, लेकिन फिर भी यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे कैंसर पैदा होने लगता है। हालांकि यह हमारे फेफड़ों को जलाता तो नहीं है लेकिन फिर भी यह रिस्की होता है।

image source:

 

मिथक 8 : हुक्के की पाइप को शेयर करने से नुकसान नहीं होता है

सच : कई लोग अपने दोस्तों के साथ हुक्के की पाइप को शेयर करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। हुक्के की पाइप शेयर करने से कई तरह के संक्रमण या बीमारियां हो सकती है, अगर आप भी इन सबसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप पाइप को कभी भी शेयर ना करें।

image source:

 

 

यह भी पढ़ेः खाना खाने के बाद ना करें 8 गलतियां

 

 

 

 

 

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments