सफेद दागों को यूं रखें खुद से दूर – Stay Away White Flecks

-

सफेद दाग एक त्वचा रोग है। हमारे देश में कई लोगों ने इस रोग को कुष्ठ रोग का नाम देकर लोगों के मन में इस रोग के लिए घृणा पैदा कर दी है। लेकिन आपको बता दें कि समाज में अभिशाप की तरह देखे जाने वाले इस सफेद दाग को साधारण और आसान घरेलू उपायों से दूर किया जा सकता है।

सफेद दाग एक त्वचाImage Source: https://vitiligotreatmentblog.files.wordpress.com/

सफेद दाग एक तरह का त्वचा रोग है। जो किसी एलर्जी या त्वचा की समस्या के कारण होता है। कई बार ये आनुंवाशिक भी होता है। विश्व में एक से दो प्रतिशत लोग इस रोग से प्रभावित हैं। लेकिन भारत में इस रोग के शिकार करीब चार से पांच प्रतिशत लोग है। इस बीमारी में रोगी के शरीर पर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग आकार के सफेद दाग देखे जाते हैं। इसे ठीक करने के लिए काफी धैर्य की जरूरत होती है। आज हम आपको घरेलू उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि इन घरेलू उपायों में इस समस्या का समाधान छुपा है। जिसे सिर्फ धैर्य के साथ अपनाने की जरूरत है।

सफेद दाग एक तरह काImage Source: https://www.healthline.com/

यह परेशानी किसी को भी हो सकती है। जैसे बच्चे, महिलाएं और पुरूष कोई भी इस रोग की चपेट में आ सकता है और ये किसी भी उम्र के व्यक्ति में पाई जा सकती है। इस बीमारी के लक्षण सर्वाधिक महिलाओं में ही पाए जाते हैं।

यह परेशानी किसी को भीImage Source: https://a3145z2.americdn.com/

इस रोग को दूर करने के उपाय

अखरोट
जितना ज्यादा से ज्यादा हो अखरोट खाना चाहिए। क्योंकि अखरोट में आपकी सफेद पड़ चुकी त्वचा को काली करने की ताकत होती है।

अखरोटImage Source: https://ann24x7.com/

नीम
नीम की पत्तियां और फल कई प्रकार के रोगों के लिए फलदायक हैं। नीम की पत्ती का पेस्ट बनाएं और उसे दाग वाली जगह पर एक महीने तक लगातार लगाएं। साथ ही नीम के फल को रोजाना खाएं और नीम के पत्तों का जूस पिएं। इससे खून साफ होता है साथ ही त्वचा संबंधित सारे रोग खत्म हो जाते हैं।

नीमImage Source: https://hindi.boldsky.com/

बथुआ
रोजाना बथुए की सब्जी खानी चाहिए। बथुआ उबाल कर उसके पानी से सफेद दाग को धोएं। कच्चे बथुआ का रस दो कप निकालकर उसमें एक कप तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं जब सिर्फ तेल रह जाए तब उतार कर उसे एक शीशी में भर लें और इसे हमेशा लगाते रहें।

बथुआImage Source: https://4.bp.blogspot.com/

हल्दी
हल्दी के उपयोग से हमारी त्वचा की खोई हुई रंगत निखर जाती है। यह हमारे त्वचा के पिग्मेंट को स्वस्थ रखता है। इसके उपयोग से भी सफेद दाग से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है।

हल्दीImage Source: https://www.newstracklive.com/

अदरक
रोजाना अदरक का जूस पिएं और अदरक के एक टूकड़े को खाली पेट चबाएं। साथ ही अदरक को पीसकर सफेद त्वचा पर लगाना चाहिए। अत: इसके इस्तेमाल से भी सेफद दाग से छुटकारा मिलता है।

अदरकImage Source: https://www.onlymyhealth.com/

अल्फाल्फा
अल्फाल्फा (रिजका) यह मटर परिवार फबासिए का फूल देने वाला पौधा है। जिसकी खेती एक महत्वपूर्ण चारे के फसल के रूप में की जाती है। रिजका सौ ग्राम और सौ ग्राम ककड़ी का रस मिलाकर पिएं तो दाग काफी हद तक सही हो जाएगा।

अल्फाल्फाImage Source: https://g2.nh.ee/

शरीर को शुद्ध रखें
कई बार देखा जाता है की लोग मल मुत्र को रोककर रखते हैं। इससे शरीर के अंदर अपशिष्ट पदार्थों का जमावड़ा हो जाता है। जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हमेशा शरीर के विषैले तत्वों का बाहर निकालें और शरीर का शुद्ध रखें।

शरीर को शुद्ध रखेंImage Source: https://3zw8pfy0xu-flywheel.netdna-ssl.com/

आपको बता दें कि इन उपायों के साथ-साथ आपको कई खाने की चीजों से परहेज भी करना चाहिए। जिससे सफेद दाग की समस्या ना बढ़े। मिठाई, रबड़ी, दूध या दही का एक साथ सेवन ना करें। साथ ही दूध की किसी चीज के साथ मछली का सेवन ना करें।

आपको बता दें कि इन उपायों केImage Source: https://im.timescitycontent.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments