30 की उम्र के बाद महिलायें न करें इन चीजों का सेवन

-

बहुत से लोग खाने के काफी शौकीन होते हैं। ये लोग टेस्ट के चक्कर में अपनी डाइट पर ध्यान नहीं दे पातें। ऐसे में ये लोग कई बार इतना कुछ खा जाते की बाद में इनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है। असल में हम लोगों की उम्र जैसे जैसे बढ़ती जाती है। वैसे वैसे ही हमारे शरीर में भोजन को पचाने की ऊर्जा भी कम होने लगती है। अतः उम्र बढ़ने के साथ हम लोगों को अपने भोजन तथा खानपान पर भी ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। यदि आपकी उम्र 30 से ज्यादा है तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की आवश्कता है। आपको जानना चाहिए कि इस उम्र में आपके लिए किन-किन चीजों को अवॉयड करना सही रहेगा। आइये जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जो आपको 30 की उम्र पूरी होने के बाद नहीं खानी चाहिए।

1- व्हाइट ब्रैड

व्हाइट ब्रैड Image source:

व्हाइट ब्रैड को खाना आपको हानि पहुंचा सकता है। असल में यह मैदा से बनी होती है और इस उम्र में यदि आप मैदा से बने पदार्थों से दूर ही रहें तो अच्छा है। इसके अलावा इसमें शुगर तथा ग्लूकोज की मात्रा भी काफी होती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इसके स्थान पर यदि आप हॉल ग्रेन चीजों का सेवन करती हैं तो आपके ज्यादा लाभदायक रहेंगी। ये चीजें आपके वजन तथा शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होती हैं।

2- बटर पॉपकोर्न

बटर पॉपकोर्न Image source:

बटर पॉपकोर्न आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। असल में इनके सेवन से आपको हार्ट की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप बटर पॉपकोर्न के स्थान पर प्लेन पॉपकॉर्न का सेवन करेंगी तो वह आपके लिए सही रहेगा।

यह भी पढ़ें – डाइटिंग के बिना भी आपको फिट रखेंगे ये टिप्स, जानें इनके बारे में

3- एनर्जी बार

एनर्जी बार Image source:

यदि आप अच्छी डाइट लेते हैं तो उसका असर आपके स्वास्थ्य तथा त्वचा पर साफ देखा जा सकता है। हो सकता है कि आप नाश्ते के स्थान पर एनर्जी बार या प्रोटीन बार जैसी चीजें लेती हों। लेकिन अब जब आपकी उम्र 30 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है तो आपको इस चीजों के सेवन से कोई फायदा नहीं होता है। इनके स्थान पर यदि आप सब्जी, फल तथा अंकुरित दालों जैसी चीजों का सेवन करें।

4- क्रीम वाले कुकीज

क्रीम वाले कुकीजImage source:

आज भी बहुत से लोग क्रीम वाले कुकीज को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि इनमें हाई कैलोरी होती है जिसको 30 की उम्र के बाद शरीर आसानी से पचा नही पाता है। अतः आप क्रीम वाले कुकीज जैसी चीजों का सेवन न करें। यही आपके स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा। इस प्रकार से आप 30 वर्ष के बाद यदि इन चीजों का सेवन बंद कर देती हैं तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments