भारत की यह सिटी है इटली के वेनिस शहर जैसी, देखें इसकी खूबसूरती

-

अपने देश में कई ऐसे शहर है। जहां जाकर आपको किसी विदेशी सिटी में आने की फील आएगी। देश के हर प्रदेश की अपनी एक अलग ही पहचान है। बहुत से लोग विदेश घूमना पसंद करते हैं पर अपने देश में भी कई ऐसे शहर है जो किसी विदेशी शहर से कम नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर एक बारे में बता रहें हैं। यह शहर पूर्व का वेनिस कहलाता है। इस शहर का नाम “अलेप्पी” है जो की केरल में है। यहां पर आप मार्च और अप्रैल के माह में घूम सकती है तथा पानी का भरपूर आनंद ले सकती हैं।

वेनिसImage source:

आपको बता दें कि अलेप्पी शहर को “अलाप्पुझा” के नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों में घूमने के लिए ये स्थान सबसे बेहतर और सुखद है। इस शहर में वेनिस सिटी की ही तरह समुद्र, हरियाली तथा झीले हैं। यही कारण है कि इस शहर को भारत का वेनिस कहा जाता है। यह शहर कॉफिन योजनाबद्ध तरीके से बना हुआ है अतः आप हाउस बोट में बैठ कर इस शहर में आसानी से घूम सकते हैं। यहां एक बार आने के बाद आपका यहां बार बार आने का मन करेगा। आपको बता दें कि यहां समुद्र तथा पाम के लंबे लंबे पेड़ों की खूबसूरती बेहद दिलकश है।

वेनिसImage source:

सनराइस और सनसेट के मामले में यह शहर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। व्यू पार्क तथा लाइट हाउस इस शहर की प्रसिद्ध तथा खूबसूरत जगह हैं। जहां बहुत से लोग घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा इस शहर में आप फेमस चर्च, मंदिर तथा ऐतिहासिक इमारतों को भी देख सकते हैं। इन सभी के अलावा आप कृष्णपुरम पैलेस भी घूमने जा सकते हैं। यह काफी प्रसिद्ध स्थान है जो एक पहाड़ी पर स्थित है। आप इस शहर में पांडवन रॉक गुफा भी जा सकते हैं। यहां पर बहुत सी धार्मिक जगहें हैं जिनमें अम्बालापुझा श्रीकृष्ण मंदिर, सेंट एन्ड्रियूज चर्च, चंपाकुलम चर्च तथा मुल्लक्कल राजेश्वरी मंदिर प्रसिद्ध हैं तो इन गर्मियों में आप अपनी फैमिली के साथ जाएं भारत स्थित अलेप्पी शहर में और आनंद लें विदेश में घूमने का।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments