बेबी कंसीव करने की संभावना को बढ़ाती है ये खास डाइट

-

मां बनना एक महिला के लिए शायद जिंदगी के सबसे प्यारे अनुभवों में से एक होता होगा। हर लड़की चाहती है कि शादी के बाद वह मां बने, मगर आजकल की दिनचर्या ऐसी हो गई है कि कई बार अनुभव का अहसास करने के लिए महिलायों को कई कई साल इंतजार करना पड़ता है। कई केसों में गलत खानपान लड़कियों में बांझपन की परेशानी को भी जन्म देता है, जोकि एक गंभीर समस्या है। अगर आप भी बेबी कंसीव करने का विचार बना रही हैं, मगर आपको भी इस प्रक्रिया में परेशानी आ रही है तो आपके लिए लेख पढ़ना बेहद जरुरी है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना बस डाक्टर के ट्रीटमेंट के साथ साथ हमारी डाइट को लेना है। यह आपके बेबी कंसीव करने चांसिस को बहुत बड़ा देगा। चलिए जानते है इस डाइट के बारे में।

1. अनार का सेवन करें

अनार का सेवन करेंImage source:

अगर आप इस बात से अंजान है तो जान लिजिए कि ब्लड सर्कुलेशन के सही होने से बेबी कंसीव करने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसके निरंतर सेवन से भ्रुण का स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है। यह फल केवल महिलाओं के लिए अच्छा नही है बल्कि इसका फायदा पुरुषों को भी मिलता है इससे उनका स्पर्म काउंट बढ़ता है। मगर इसे खाने से पहले इसका सही तरीका जान लें

तरीका-

इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले इसके सभी दानो को निकालकर इन्हें अच्छे से सुखाना पड़ेगा। फिर इन सूखे बीजों का एक पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को आपको दिन में 2 बार गुनगुने पानी से लेना है। इसकी मात्रा को आधा चम्मच से ज्यादा न करें। अगर आपको यह काम मुश्किल लग रहा है तो इसकी जगह आप अनार का जूस भी सकते हैं।

2. खजूर भी है लाभदायक

खजूर भी है लाभदायकImage source:

आपको बता दें कि खजूर एक ऐसा फल जिसमे इस तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपकी प्रजनन क्षमता में सुधार लाते हैं। अगर आप इनका निरंतर उपयोग करती हैं तो बेबी कंसीव होने के चांसिस बढ़ सकते है।

तरीका-

इसके लिए आपको 10 से 12 खजूरों के बीजों को लेना है। इन्हें धनिए की पत्तियों के साथ पीस कर इसका एक पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट को आप लगभग एक चौथाई गाय के दूध में डाल कर उबाल लें और फिर इसका सेवन करें। मगर ध्यान रखें कि इसका सेवन आपको अपने पिछले मासिक धर्म से 7 दिनों तक ही करना है।

3. सेब साइडर सिरका

 सेब साइडर सिरकाImage source:

सेब साइडर सिरका एक बहुत उपयोग पदार्थ है। यह आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। साथ स्वस्थ हार्मोन के स्तर में बढ़ोतरी करता है। अगर आपको हार्मोन से जुड़ी कोई दिक्कत है तो आप इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

तरीका-

इसे यूज करने के लिए आपको 2 से 3 चम्मच कच्चे अनफिल्टर्ड सेब साइडर सिरका के लेने है और इसमे थोड़ा सा कच्चा शहद मिलाना है। अब इसमे एक गिलास पानी मिलाएं। इस ड्रिंक को दिन में 2 बार पिएं।

4. विटामिन डी

 विटामिन डीImage source:

बेबी कंसीव करने के लिए जो एक जरुरी चीज होती हैं वह हमारे शरीर में विटामीन डी की पर्याप्त मात्रा का होना। बहरहाल अगर आप गर्भधारण करने का सोच रही है तो आपको अपनी डाइट विटामीन डी युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि जिन महिलाओं में इसकी कमी होती है वह पीसीओ यानि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का शिकार हो जाती है। यह आगे चलकर बांझपन की कारण बनती है।

तरीका-

विटामीन की पूर्ति के लिए आप सुबह के समय 10 मिनट धूप में भी बैठ सकती हैं। साथ ही अगर आप अपनी डाइट में पनीर, अंडे, मशरुम इत्यादि को शामिल करती हैं तो आप आसानी से विटामीन डी की कमी को पूरा कर सकती हैं।

5. फोलिक एसिड भी है जरुरी

फोलिक एसिड भी है जरुरीImage source:

गर्भधारण करने के लिए फोलिक एसिड भी काफी महत्वपूर्ण होता है। डॉक्टर भी अपने सुझाव इसे सप्लीमेंट के तौर पर लेने को कहते हैं। बहरहाल अगर आप बेबी कंसीव करने का प्लान कर रहीं हैं तो आपको फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए, जैसे कि पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, एवाकाडो, सेम, मसूर की दाल और किशमिश इत्यादि।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments