व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह टिप्स

-

अगर आप कहीं जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और फिर आप अपने चेहरे की तरफ एक नजर डालती हैं और आपको अपने चेहरे में व्हाइटहेड्स देखने को मिलते हैं तो ऐसे में आपका मूड ऑफ ही हो जाता है। अगर आप भी इन व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे उपचार बताते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से व्हाइटहेड्स से छुटकारा पा सकती हैं।

व्हाइटहेड्सImage Source: 

यह भी पढ़ेः घर पर इस तरह पाएं व्हाइटहेड्स से छुटकारा

1 नींबू का रस (Lemon Juice)

नींबू के रस को रूई में लगाकर आप इसे 10 मिनट के लिए व्हाइटहेड पर लगा रहने दें। इस उपचार का इस्तेमाल एक सप्ताह तक रोजाना करते रहें, ऐसा करने से व्हाइटहेड्स दूर हो जाते हैं।

Lemon JuiceImage Source: 

2 शहद (Honey)

आप व्हाइटहेड्स पर कम से कम 20 मिनट तक शहद को लगा रहने दें, ऐसा करने के बाद आप पानी से इसे धो लें। इससे आपकी त्वचा की गंदगी साफ हो जाएगी।

HoneyImage Source: 

3 आलू (Potato)

आलू का रस हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप अपने व्हाइटहेड्स पर आलू का रस लगा सकती हैं। आलू के इस रस को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने से हमारी त्वचा के व्हाइटहेड्स हट जाते हैं।

PotatoImage Source: 

3 टमाटर (Tomato)

टमाटर के पल्प को निकालकर अपने व्हाइटहेड्स पर रात को सोते समय लगा सकती हैं। इसके बाद सुबह अपने चेहरे को ठंडे़ पानी से धो लें।

TomatoImage Source: 

यह भी पढ़ेः घर पर बने इस मास्क से आपके ब्लैकहेड्स होंगे पल में दूर

4 एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर को रूई में लगाकर इसे व्हाइटहेड्स पर लगाएं, इसके बाद आप इसे कुछ देर लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें।

Apple Cider VinegarImage Source: 

5 बेकिंग सोडा (Baking Soda)

व्हाइटहेड्स को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेकिंग सोड़ा में जरा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 15 से 20 मिनट इस पेस्ट को सूखाने के बाद आप गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।

Baking SodaImage Source: https://www.verfarma.com/images/blog/2017/enero/carbonato-lactato.jpg

यह भी पढ़ेः हर तरह की त्वचा के लिए अपनाएं ये 15 फेसवॉश

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments