ब्रेस्ट का सूडौल और सही आकार देने के लिए टिप्स

-

वक्ष यानि ब्रेस्ट हर महिला के शरीर का एक ऐसा अंग होता है। जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करता है। लेकिन देखा जाता है की उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई लड़कियों के ब्रेस्ट का आकार छोटा ही रह जाता है। जिसके कारण वह हमेशा कुंठित रहती है और इसी परेशानी में घिरी रहती है की वह अपने स्तनों की किस तरह से सही आकार देकर सुडौल बना सके। वैसे अगर कहा जाए तो अपने ब्रेस्ट के कम साइज को लेकर लड़कियों का परेशान होना भी लाजमी है क्योंकि बेशक यह कुदरत की देन हो। लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं की खूबसूरती को लेकर जो नये प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। उसमें महिलाओं की काया को परफेक्ट फीगर माना जाता है। जिसमे परफेक्ट ब्रेस्ट के साइज का होना बहुत जरूरी है।

Woman with big breasts wearing red bra and white shirtImage Source: https://www.welove2care.com/

आपने भी देखा होगा की छोटे स्तन वाली महिलाओं की तुलना में बड़े स्तन वाली महिलाओं में आत्मविश्वास अधिक पाया जाता है। शायद कहीं ना कहीं ये भी एक कारण है की छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाएं अपने ब्रेस्ट के कम साइज को लेकर उन्हे बढ़ाने को उत्सुक रहती हैं। जिसके लिए आज के वक्त में लड़कियां महंगी से महंगी सर्जरी करवाने से भी नहीं चुक रही हैं। लेकिन आज हम खास आपके लिए ये आर्टिकल लेकर आए हैं। जिन लड़कियों को अपने ब्रेस्ट के कम साइज को लेकर कॉम्प्लेक्स फील होता है। आज जानिए कैसे वो सिर्फ अपने आहार में संतुलन करके ही सही आकार के ब्रेस्ट पा सकती हैं। लेकिन उससे पहले बता दें कि इसके अलावा आप अपने ब्रेस्ट की नियमित 30 मिनट मसाज करना बिल्कूल ना भूलें। तो चलिए जानते हैं किन तरिकों से पाया जा सकता है ब्रेस्ट का सही आकार..

आपने भी देखा होगा की छोटेImage Source: https://4.bp.blogspot.com/

आहार को बदलें
ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में आहार काफी मदद करते हैं। क्योंकि स्तनों के साइज का कम ज्यादा होना हार्मोन की अनुपस्थिति पर निर्भर करता है। एस्ट्रोजन की कमी भी ब्रेस्ट के कम होने का एक कारण हो सकता है। इसलिए जरूरी है की आप अपने आहार को संतुलित रखें। जो कि ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। इसके लिए आपको अपने आहार में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज से लेकर दूध से बनी चीजों को शामिल करना होगा। क्योंकि जैसा की हमने पहले बताया की एस्ट्रोजन की कमी होने से ब्रेस्ट के आकार छोटे रहते हैं। जिसकी वजह ये है कि शरीर में टेस्टोस्टेरोन का त्पादन ज्यादा होता है। और इसे संतुलित करने में आहार काफी मदद कर सकते हैं। वैसे बता दें कि सेम, मटर, सोयाबीन में काफी मात्रा में एस्ट्रोजन होता है। जो आपके ब्रेस्ट के ऊतकों के विकास में काफी मदद करता है। वहीं फल, अंडे, नट्स के साथ-साथ सुरजमूखी के बीज, तिल के बीज भी आप अपने खाने में शामिल कर सकती हैं।

आहार को बदलेंImage Source: https://cdn.sheknows.com/

व्यायाम और ब्रेस्ट मसाज
ब्रेस्ट के साइज को लेकर परेशान होना छोड़कर आप इसके लिए कसरत करना शुरू कर सकती हैं। जैसे की हम आपको पहले ब्रेस्ट मसाज के बारे में तो बता ही चुके हैं कि आप रोजाना 30 मिनट अपनी परफेक्ट बॉडी के लिए निकालकर उसपर मेहनत करें। जिसके लिए आप दोनों हाथों को थोड़ा सा रगड़कर स्तनों को उपर उठाते हुए अच्छी तरह से मसाज करें। वहीं इसके आकार को बढ़ाने के लिए व्यायाम भी आपको काफी मदद करता है। ये आपके शरीर को सुंदर दिखाने के साथ-साथ वक्ष को बढ़ाने का भी काम करता है। इसके लिए बस आप दोनों हाथों में 5-5 किलो वजन ले लें। और एक कुर्सी पर बैठकर कंधों के बराबर ला लाकर दोनों हाथों को लिफ्ट करें। ऐसा आप 5 से 10 सेकेंड तक रखकर कई बार दोहराएं। अगर आप ऐसा रोजाना करेंगी तो आप ब्रेस्ट का सही आकार बहुत जल्द पा सकती हैं।

व्यायाम और ब्रेस्ट मसाजImage Source: https://womenpla.net/

विटामिन का सेवन
आप चाहें तो विटामिन य़ुक्त चीजों का सेवन करके भी अपने ब्रेस्ट को सही आकार दे सकती हैं। वहीं आजकल बाजारों में विटामिन की गोलियां भी मिलती है। लेकिन इसके लिए हम आपको पहले डॉक्टर से सलाह लेने के लिए कहेंगे। क्योंकि इन दवाईयों के साइड इफेक्ट भी होते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही आप विटामिन की गोलियों का सेवन करें। लेकिन अगर आप विटामिन से भरपूर चीजों का सेवन कर ब्रेस्ट के सही आकार लाने के लिए खाती है तो आपको इससे जरूर फायदा मिलेगा। कई मामले में देखा गया है की विटामिन का सेवन करने से आपको कुछ महीनों में ही फर्क दिखने लगता है। इसके लिए अब आप ज्यादा देर मत कीजिए और अपने खाने में विटामिन की मात्रा को शामिल कीजिए।

vitaminsImage Source: https://www.rd.com/

ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल
जैसा की हम पहले आपको बता चुके हैं कि महिलाएं इस चीज को लेकर इतनी आगे बढ़ गई है की कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ऐसे में ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल करना भी आपके ब्रेस्ट को सही आकार देने का कारगार उपाय हो सकता है। बता दें कि इसमें वैक्यूम की मदद से धीरे-धीरे त्वचा को वैक्यूम दवाब के कारण मुलायम ऊतकों में एक दवाब बनाया जाता है। जिससे इसमे खिंचाव पैदा होता है। जिससे आपके ब्रेस्ट में ज्यादा उभार दिखता है।

ब्रेस्ट पंप का इस्तेमालImage Source: https://breast-enlargement-naturally.com/

सर्जरी भी है उपाय
वैसे अगर आप एक लंबे परिकरण में ना पड़कर जल्द से जल्द अपने ब्रेस्ट को सही आकार देना चाहती हैं तो सर्जरी भी इसका एक रास्ता है। जिसकी मदद से आप परफेक्ट ब्रेस्ट साइज पा सकती हैं। हालांकि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी सामने आए हैं। वहीं इसके लिए आपको अपनी थोड़ी जेब भी ढीली करनी पड़ सकती हैं। यह थोड़ा मंहगा तरीका होता है। ऐसे में अगर आप इसके साइड इफेक्ट्स और पैसों को देखते हुए यह करवाने का दम रखती है। जो इससे भी आपको परफेक्ट ब्रेस्ट साइज पाने में काफी मदद मिलेगी।

सर्जरी भी है उपायImage Source: https://i.ytimg.com/

इसके अलावा आपको बता दें कि बाजारों में कई तरह की ऐसी कुछ ब्रेस्‍ट इनलार्जमेंट क्रीम आते हैं। जिनको आप डॉक्टर की सलाह लेने के बाद इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तेल और क्रीम का इस्तेमाल करने और इनसे मसाज करना भी आपके लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए अब देर किस बात की टेंशन लेना छोड़कर शुरू हो जाइए अपने ब्रेस्ट को सही आकार देने के लिए।

इसके अलावा आपको बताImage Source: https://i.huffpost.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments