महिलाओं से जुड़ी 5 स्वास्थ संबंधी समस्याएं – Top 5 women helath concern

-

महिलाओं की जैसे-जैसे उम्र बढने लगती हैं वैस-वैसे उन्हें कई तरह की स्वास्थ संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के बढने का एक मुख्य कारण हमारी जीवनशैली को माना जाता हैं। आजकल किसी के पास भी इतना समय नही है कि वो 2 मिनट आराम से बैठ कर कुछ खा भी सके सही से ना खाने और पूरी नींद ना लेने के कारण ही हमारा स्वास्थ खराब होने लगता हैं। आज हम कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारें में बात करने जा रहे है जिनका सामना अक्सर महिलाओ को करना पड़ जाता हैं।

1. हृदय संबंधित रोग
हृदय संबंधित रोग महिलाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। एक अध्ययन से सिद्ध हुआ हैं कि महिलाओं में 27 प्रतिशत मौत हृदय रोग के कारण ही होती है। वैसे अगर पुरुषों की बात करे तो पुरुषों मे हृदय रोग की समस्या महिलाओं की तुलना में कम होती हैं। हृदय रोग के कारण महिलाओं को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता हैं। जिन्हें भी हृदय संबंधित रोग होते है उन्हें सीने में दर्द, जबड़े में दर्द, कंधे में दर्द आदि की समस्या रहती हैं जो की हृदय रोग के लक्षणों में गिना जाता हैं। लेकिन अगर आप एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाती हैं तो आप इस समस्या से दूर रह सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी जिवनशैली में थोडा सा बदलाव करना पड़ेगा। नियमित व्यायाम और पोष्टिक आहार खाने से भी आप इस रोग से स्वयं को दूर रख सकती हैं।

Woman in PainImage Source: wordpress

2. कैंसर
महिलाओं को होने वाली सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक बीमारी कैंसर भी हैं। महिलाओं में 22 प्रतिशत मौते तो केवल कैंसर के ही कारण होती हैं। महिलाओं में स्तन कैंसर, योनि कैंसर और फेफड़ों में होने वाला कैंसर आदि कुछ ऐसे कैंसर है जो महिलाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। हृदय संबंधी बीमारियों की ही तरह कैंसर की समस्या से दूर रहने के लिए भी 30 प्रतिशत फायदा स्वस्थ जीवनशैली से ही होता है। स्वस्थ जीवनशैली की मदद से आपके शरीर को इस रोग से लड़ने की शक्ति मिलती हैं।

Womens-Health-Concerns2Image Source: enroll-hd

3. स्ट्रोक रोग
स्ट्रोक के कारण किसी महिला की मौत तो नही होती हैं। लेकिन यह विकलांगता का कारण बन सकता हैं और इस रोग से कम से कम 8 प्रतिशत महिलाएं प्रभावित हो जाती हैं। एक शोध से पता चला हैं कि इस रोग का सबसे ज्यादा असर पुरुषो में देखने को मिलाता हैं। यह रोग जिस किसी को भी होता है उसके हाथ-पैर और शरीर के अन्य अंग स्तब्ध होने लगते हैं। इतना ही नहीं शरीर में कमजोरी, चक्कर आने जैसे लक्षण भी दिखने लगते हैं। अगर आपको लगता हैं कि आपको भी कुछ इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप ज्यादा देर ना करते हुए जल्दी से डॉक्टर के पास जरुर जाए।

Womens-Health-Concerns3Image Source: publicbroadcasting

4. अल्जाइमर रोग
हालांकि यह है एक घातक बीमारी नहीं है, लेकिन अगर यह बीमरी बढ जाए तो यह एक समस्या भी बन सकती हैं। अधिकांश मामलों में यह देखा गया हैं कि यह रोग 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगो को ज्यादा होता हैं। वैसे ऐसा नही हैं कि कम उम्र में आपको यह रोग ना हो यह रोग कम उम्र में भी हो सकता हैं। इस रोग की सबसे खराब बात यह है कि यह एक प्रगतिशील बीमारी है और समय और उम्र के साथ बढ़ती जाती हैं और कई मामलों में तो यह मौत की कारण भी बन जाता हैं। यह रोग जिसको भी होता हैं उसको कमजोर स्मृति या अल्पकालिक स्मृति की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। अगर आप चाहती है कि आपको यह रोग ना हो तो आपको अपने डॉक्टर के पास जा कर आपना एएसएपी इलाज जरुर कराना चाहिए।

Womens-Health-Concerns4Image Source: reliablecontracting

5. मधुमेह रोग
यह बीमारी 2 से 3 प्रतिशत के आसपास ही महिलाओं में देखने को मिलती है लेकिन यह महिलाओं में एक गंभीर खतरे के रुप ले लेती हैं। इस बीमारी को भी आप एक स्वस्थ जीवन शैली की मदद से कम कर सकती है। वैसे अगर आपको मधुमेह रोग है तो आपको ज्यादा डरने की जरुरत नही हैं। इस बीमारी से लड़ने के लिए आप अपने भोजन में फलों, सब्जियों और अन्य पोष्टिक भोजन को जरुर शामिल करें। इससे आपके शरीर को इस रोग से लड़ने की शक्ति प्राप्त होगी और आप इस बीमारी को भी नियंत्रित कर सकेगी।

Womens-Health-Concerns5Image Source: huffpost

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments