आपके नाखूनों को ग्लैमरस लुक देते हैं यह नेल पेंट्स

-

अधिकांश महिलाएं जब नेल पेंट खरीदने जाती हैं, तो अक्सर वही पुराने लाल, काले और गुलाबी रंग के नेल पेंट के शेड्स ही खरीद लेती हैं। अक्सर वो अफसोस भी करती हैं कि उन्होंने नेल पेंट खरीदते समय दूसरे रंगों के विकल्पों पर विचार क्यों नहीं किया। लेकिन आज की कई महिलाएं दूसरे रंगों के नेल पेंट को अपनाती देखी जाती हैं और यह नेल पेंट्स उनको बोल्ड एवं ब्यूटीफुल लुक देते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह हैं कि अपने नाखूनों को पेंट करने से पहले आप मैनिक्योर करना ना भूलें। तो चलिए जानते हैं कुछ नेल पेंट्स के बारे में..

यह भी पढ़ें – बरसात के दिनों में अगर नेल पेंट लगाती हैं, तो बरतें ये सावधानियां

1. फिरोजा (Turquoise)-

फिरोजा एक ब्राइट एवं बोल्ड कलर हैं। जो सभी प्रकार की ड्रेस के साथ अच्छी तरह मैच करता हैं। इस कलर का नेल पेंट कैजुअल होने के साथ-साथ फॉर्मल भी लगता हैं।

2. ब्राइट ऑरेंज (Bright Orange)-

लाल रंग का नेल पेंट तो सभी महिलाएं प्रयोग करती हैं, पर भीड़ से कुछ हटकर दिखने के लिए आप ब्राइट ऑरेंज रंग के नेल पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह अपरंपरागत तो हैं, पर पार्टी या ऐसे ही कुछ ही मौकों पर दूसरों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करने के लिए आप इसका उपयोग कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें – ये नेल पेंट आपको देते हैं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक

3. डार्क पर्पल (Dark Purple)-

कुछ समय से महिलाएं हल्के बैंगनी रंगों के नेल पेंट उपयोग करती आ रही हैं। अब बाजार में लीलाक्स और माउस भी उपलब्ध हैं। बैंगनी रंग की इस शानदार नई शेड को आप भी लगाएं और अपने आप में अंतर महसूस करें।

https://www.instagram.com/p/BQQiuLwBrPc/

4. नीऑन ग्रीन (Neon Green)-

इस रंग को शायद ही सभी महिलाएं लगाना पसंद करें, पर जब आप पहली बार इसका प्रयोग करेंगी तो अपने आप को अलग पाएंगी। यह बहुत लोगों का ध्यान आपकी ओर खिचेगा। इस ग्लॉसी फिनिश नाखूनों के साथ आप खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी।

यह भी पढ़ें – इस तरह बनाएं होममेड नेल पेंट रिमूवर

5. मिंट ग्रीन (Mint Green)-

यह भी एक सुंदर रंग होता हैं। यदि आप पेस्टल शेड से ऊब गई हैं तो इस मिंट ग्रीन शेड से नाखूनों को बेहतरीन लुक दें। खासकर आप गर्मियों में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके नाखूनों पर काफी सुंदर दिखेगा।

6. ग्रे (Grey)-

यदि आप चमकीला और आकर्षक नेल पेंट नहीं पसंद करती हैं, तो फिर ग्रे रंग का नेल पेंट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हैं। सांवली एवं काली रंग की महिलाओं के लिए ग्रे कलर का नेल पेंट मैचिंग विकल्प हैं।

https://www.instagram.com/p/BXqidxGBbCH/?hl=en&tagged=greynailpolish

यह भी पढ़ें – इन 6 बेहतरीन तरीकों से अपने नेल पेंट को बनाए रखें लंबे समय तक

7. ब्लूबेरी (Blueberry)-

ब्लूबेरी जैसे खाने में स्वादिष्ट होती हैं वैसे ही इसका रंग भी चटकीला और चिकना होता हैं। आप भी इस रंग के नेल पेंट का प्रयोग कर सकती हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments