इस गर्मी घूमने के लिए जाएं दुनिया के सबसे पुराने शहरों में

-

गर्मियों की छुट्टियां जैसे ही पड़ती हैं लोग अलग-अलग जगह घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। वहां से अपने साथ कुछ ऐसी यादें भी ले आते हैं जो उनकी छुट्टियों को उनके लिए यादगार बना देती हैं। वैसे तो इस दुनिया में ऐसे बहुत से स्थान हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे स्थानो के बारे में बताने जा रहे हैं जो हजारों साल पहले ही बन गए थे और आज भी वो शहर खुद में अपने इतिहास को समेटे हुए हैं।

1. वाराणसी
भारत में स्थित यह शहर लगभग 5000 वर्ष पुराना माना जाता है। इस शहर से यहां रहने वालों तथा भारत के लोगों की अपार श्रद्धा जुड़ी है। इस शहर के संबंध में यह तक कहा जाता है कि इस शहर का वर्णन महाभारत तथा रामायण तक में किया गया है। यह शहर पवित्र गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ है।

Visit these older cities of the world this summer6Image Source: mouthshut

2. बाइब्लोस
लेबनान में स्थित बाइब्लोस भी काफी सुन्दर तथा पुराना शहर है। कई लोगों का मानना है कि यह शहर लगभग 7000 साल पुराना है। वैसे इस शहर को कई लोग जिबल के नाम से भी जानते हैं। इस शहर में बने ज्यादातर स्मारक 12वीं सदी के आस-पास बने हुए हैं और इसीलिए यह टूरिस्ट के सबसे बड़े आकर्षण का केन्द्र है।

Visit these older cities of the world this summer5Image Source: patrasevents

3. दमासकस
सीरिया मे स्थित दमासकस शहर दिखने में जितना सुन्दर है उतना ही यह शहर पुराना भी माना जाता है। यह शहर लगभग 11000 साल पुराना माना जाता है। कई लोग तो यह तक कहते हैं कि इस शहर में मानव सभ्यता कई बार बसी व कई बार उजड़ी है, लेकिन उसके बाद भी यह शहर हजारों सालों से वैसा ही बना हुआ है। आज यह शहर सीरिया के मुख्य शहरों में गिना जाता है।

Visit these older cities of the world this summer4Image Source: syriaremembered

4. एथेंस
एथेंस ग्रीस में स्थित है। इस शहर को कई लोग एथीना नाम से भी पुकारते हैं। इस शहर को पश्चिमी सभ्यता की शुरूआत का केन्द्र माना जाता है। इस शहर के संबंध में लोगों का यह मानना है कि यह शहर करीब 7000 साल पहले बसा था।

Visit these older cities of the world this summer3Image Source: gofox

5. प्लोव्दिव
बुल्गारिया में स्थित प्लोव्दिव शहर एक समय में फिलिप्पोपोलिस द्वारा को ग्रीक को उपहार में दिया गया था। इतना ही नहीं जब रोमन काल था तो उस समय यह शहर रोमन साम्राज्य का एक मुख्य शहर माना जाता था। यह शहर लगभग 6000 साल पुराना माना जाता है।

OLYMPUS DIGITAL CAMERAImage Source: wikimedia

6. जेरिको
फिलिस्तीन में बसा यह शहर दुनिया के सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है। कई लोगों का मानना है कि यह शहर लगभग 11000 साल पहले बसा था। यह शहर जोर्डन नदी के किनारे बसा होने के कारण इसकी खूबसूरती किसी का भी मन मोह लेती है।

Visit these older cities of the world this summer1Image Source: photoshelter

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments