सुबह नंगे पांव घास पर चलने से मिलते हैं अद्भुत फायदे

-

तकनीक और आधुनिकता की धुन में इंसान प्रकृति के महत्व को भुल गया है। अक्सर हमारे बढ़े कहते थे कि जो इंसान प्रकृति के साथ जुड़ा रहता है, जीवन का असली आनंद वही ले पाता है। उन्नति के सरुर में हमने बड़े बड़े घर, आफिस इत्यादि तो बना लिए, मगर उसके लिए अपने पर्यावरण का बलिदान दे दिया। इन सब सुख सुविधाओं के बावजूद लोग पहले के लोगों की तुलना में अधिक बीमार पड़ते हैं, अधिक तनाव ग्रस्त होते हैं और जल्दी थक जाते है। इस सब के बावजूद हम प्रकृति से अधिक अपनी खोखली उन्नति को प्यार करते है। आज हर कोई बस अधिक से अधिक पैसा कमाना चाहता है ताकि वह बड़ा घर ले सके, बड़ी गाड़ी खरीद सके और आराम का जीवन जी सके।

मगर यकीन मानिए प्रकृति से अलग होकर हमारा जीवन पूरी तरह से अधूरा है। प्रकृति से हमे क्या क्या लाभ मिल सकते है शायद आपको इसका अंदाजा नही है। यूं है ऐसी ढेरों चीजे हो जो हमे प्रकृति से मिलती है मगर एक चीज जो सबसे महत्वपूर्ण है वह है हमारी अच्छी सेहत। क्या आप जानती हैं कि महज घास पर नंगे पांव चलना ही हमे कई तरह के फायदे दे सकता है। चलिए जानते है उन फायदों के बारे और यह भी आखिर घास पर नंगे पांव चलने से कैसे हमारे शरीर में बदलाव आते है।

घासं पर चलने के फायदे –

घासं पर चलने के फायदे Image source:

1- वैसे तो सुबह के समय घास पर चलने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते है मगर एक जो हमे सबसे बड़ा फायदा होता है वह है आंखो की रोशनी तेज होना। आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर आपकी आंखो की रोशनी कमजोर है तो आपको सुबह के समय घास पर नंगे पांव चलना चाहिए। कई बार लोगों के मन में यह सवाल आता है, शायद आपके भी आया होगा कि आखिर नंगे पाव घास पर चलने से आंखो को कैसे फर्क पड़ सकता है तो आपको बता दें कि जब हम घांस पर चलते हैं तो हमारे पैर के अंगूठे और शुरुआती दो अंगुलियों पर प्रैशर पड़ता है। इन प्रैशर प्वाइंट को दबाने से सीधा हमारी आंखो पर असर पड़ता है।

2- सुबह के समय घास पर चलने का एक और फायदा यह भी है कि अगर आपको लंबे समय से किसी तरह की दर्द की शिकायत है तो आपको उससे आराम मिल जाता है।

3- सुबह के समय सैर करने से आपको ताजी ऑक्सीजन मिलती है, साथ ही सुबह के समय निकलने वाली धूप में विटामीन डी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अगर आप सुबह की यह धूप लेती हैं तो पूरा दिन आपकी उर्जा बनी रहती है।

4- बहुत कम लोग इस तथ्य से अवगत हैं कि धरती के अंदर चुंबकीय तत्व होते हैं और हमारे शरीर में भी चुंबकीय क्षेत्र होते है। ऐसे में जब हम सुबह के समय नंगे पांव घास पर घुमते हैं तो धरती से निकलने वाली मैग्नेटिक तरंगे हमारे शरीर में प्रवेश करती है। इनसे हमारे शरीर की कई परेशानियां खत्म हो जाती है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments