गर्भावस्था में अजीबोगरीब चीजें क्यों खाती हैं महिलाएं ?

-

गर्भावस्था में महिलाओं को काफी चीजे खाने का मन करता है। जैसे की अचार, इमली और खट्टी चीजें वगैरह आदि। जिनमे देखा गया है की कई महिलाएं तो चोरी छिपे तो कई खुलेआम सबके सामने इन चीजों को खाती दिखती है। वहीं कुछ महिलाओं का मन डेयरी उत्पाद को खाने का ज्यादा करता है। आपको बता दें की खाने-पीने की इन चीजों की तीव्र इच्छा को क्रेविंग कहते हैं जो गर्भावस्था में होना काफी आम बात है। लेकिन क्या आपको पता है की इस दौरान महिलाओं को कुछ अजीबोगरीब चीजें खाने की भी तीव्र इच्छा होती है। जिनके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। ये ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते और इनके बारे में हम आपको बताएंगे। लेकिन अभी यह बता देते हैं की यह सारी चीजें महिला और उसके होने वाले बच्चे के लिए काफी खतरनाक साबित होती है। यह चीजें बिल्कुल भी खाने योग्य नही होती है। इसलिए महिलाओं को ऐसी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।

गर्भावस्था में महिलाओं को काफीImage Source: com

वहीं आपको बता दें की गर्भावस्था के दौरान अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा को पिका कहा जाता है। जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। ये लैटीन शब्दावली से लिया गया शब्द है। यह शब्द बता दें की उस स्थिति को दिखाता है। जब गर्भवती महिला को अजीब-अजीब सी चीजें खाने का मन होता है। वहीं जान लें कि वैसे तो इस समस्या को गर्भवती महिलाओं से ही जोड़कर बोला जाता है। लेकिन छोटे बच्चों में भी ये समस्या काफी देखी जाती है। बच्चे भी कई बार ऐसी अजीबो गरीब चीजों का सेवन करते हैं।

वहीं आपको बता दें कीImage Source: com

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को क्यों होती है क्रेविंग
हाल ही में बता दें की एक शोध हुआ है। जिसके अनुसार यह बात सामने आई है की महिलाओं में ऐसी अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की कमी के कारण होती है। वहीं एक और किए गये अध्ययन में ये भी बात सामने आई की इस दौरान शरीर में जिन चीजों की कमी होती है। शरीर उन चीजों की कमियों को पूरा करने के लिए इंद्रियों को प्रेरित करता है। जिसके चलते महिलाएं ऐसी अजीबोगरीब चीजों का सेवन कर लेती है।

प्रेग्नेंसी में महिलाओंImage Source: preggieapp

ये अजीबोगरीब चीजें हैं, जिनको खाने के लिए ललचाता है महिलाओं का मन ?
वैसे तो गर्भावस्था में महिलाओं को काफी चीजें खाने का मन करता है। लेकिन जैसा की हम आज अजीबोगरीब चीजों के बारे में बता रहे हैं। उनको सुनकर आपको हैरानी हो सकती है। लेकिन जानिए की इस दौरान आखिर महिलाओं को कैसी कैसी चीजें खाने का करता है मन। जैसे की डिटर्जेंट, मिट्टी, प्लास्टर, टूथपेस्ट, पत्थर, सिगरेट की राख, रेत, बेकिंग सोडा, चारकोल, जली हुई माचिस की तिल्लियां, पेंट और कॉफी के बीज। जिसे महिलाओं का मन खाने का करता है। वहीं कई महिलाएं चोरी छिपे इन्ही खाती भी हैं।

ये अजीबोगरीब चीजें हैं, जिनकोImage Source: onlymyhealth

बच्‍चों के लिए कितनी खतरनाक होती है ये चीजें
अभी हमने आपको जितनी भी चीजों के बारे में बताया है की महिलाओं को ऐसी चीजें खाने का भी मन करता है। हमें पता है की आपको सुनकर अजीब जरूर लगा होगा। लेकिन जान लें कि इनमें से कोई भी चीज ऐसी नहीं है जिसे खाने से बच्चे को या उसकी मां को फायदा हो। ये सभी चीजें मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद खतरनाक होती हैं। बता दें की ये गैर-खाद्य वस्तुएं होती है। जो बॉडी में विटामिन और मिनरल्स के अवशोषण को रोकने का काम करती हैं। जिससे बॉडी के अंदर इन पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। वहीं इनके सेवन करने से बॉडी में जहर भी फैलने की आशंका बनी रहती है। जो बच्चे और मां दोनों की सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता हैं।

बच्‍चों के लिए कितनीImage Source: mothersandthecity

क्रेविंग होने पर क्या करें
जैसा की हम पहले भी बता चुके हैं की गर्भावस्था में अलग-अलग चीजें खाने का मन करता ही है। वहीं अगर इस दौरान गर्भावस्था में आपको भी कुछ ऐसी चीजें खाने का मन हो रहा है तो इसमें कोई हैरानी वाली बात ना समझें। यह काफी सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन इसके लिए बस हम आपको यही बताएंगे की आप अपनी समस्‍या के बारे में डॉक्टर को जरूर सूचित कर दें। नहीं तो आगे परेशानी बढ़े उससे पहले ही डॉक्टर उन चीजों की जगह पर आपके लिए पोषक तत्वों से जुड़ी खाने की चीजों के बारे में बता देंगे। जिससे आपका जब कभी ऐसा मन होगा तो आप उन आहारों को लेना शुरू कर देगी। जिसके चलते आपको ऐसी चीजें खाने का बार-बार मन हो रहा था।

क्रेविंग होने पर क्या करेंImage Source: steadsharing

इसलिए अगली बार से अगर आपको गर्भावस्‍था के दौरान अचानक से इनमें से किसी भी चीज को खाने का मन करे तो खुद को दूसरी बातों और कामों में उलझाने की कोशिश करें। वहीं अगर फिर भी आपका मन ना माने तो आप शुगर फ्री च्यूइंगम का इस्तेमाल भी कर सकती है। यह उपाय करना काफी कारगर रहता है। वहीं बता दें की इसके अलावा क्रेविंग गर्भवती महिलाएं ऐसे वक्त में पुदीने या तुलसी की पत्त‍ियों को भी चबाकर खा सकती हैं।

इसलिए अगली बार सेImage Source: momjunction

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments