पत्नियां क्यों चाहती है उनके पति हो अच्छे कुक

-

शादी के बाद हर महिला चाहती है की कभी कभार ही सही लेकिन उनके पति कुकिंग जरूर करें। आज के दौर में शहरों में अमूमन हर दूसरी महिला कामकाजी हो चुकी है। लेकिन उसके बावजूद भी अक्सर महिलाओं को ही खाना बनाने की जिम्मेदारी दी जाती है। उनके खाना बनाने की कला व अपने परिवार वालों के लिए प्यार से खाना बनाने के कारण ही उनके भोजन में कुछ अलग ही स्वाद होता हैं। महिलाएं अपने परिवार के लिए जिस तरह से भोजन बनाती है वो चाहती है उनके पति भी इसी तरह से पूरे परिवार के लिए भोजन पकाएं। दरअसल महिलाएं ऐसा इसलिए भी चाहती है क्योंकि उनके पतियों के लिए उनके पास समय ही नहीं होता हैं और वह इस तरह से ही अपने पतियों के साथ समय बीताना चाहती है। घर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में उन्हें भी शामिल करना चाहती है। इसके अलावा भी कई कारण होते है जिनके कारण महिलाएं चाहती है कि पति खाना बनाए।

शादी के बाद हर महिला चाहतीImage Source: https://s3.amazonaws.com/

1 साथ समय बिताना
आज पुरूषों के साथ ही महिलाओं को भी अपने घर में एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका ही नहीं मिलता। वहीं अगर महिला कामकाजी नहीं हुई, तब भी पुरूष केवल ऑफिस के ही कामों मे व्यस्त रहते हैं और अपनी पत्नी को भरपूर समय दे ही नहीं पाते है। ऐसे में महिलाएं अक्सर इस बात को सोचती है कि कैसे वह कम समय में भी एक दूसरे के साथ रह सके। इसके लिए महिलाएं अक्सर अपने किचन में पुरूषों की भागीदारी होने की जरूरत महसूस करती है। ताकि खाना बनाते हुए समय वह आसानी से अपने पति के साथ समय बिता सके। यही वह पल होते है जो आपकी जिंदगी में आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं।

साथ समय बितानाImage Source: https://www.netcostphilly.com/

2 अपने बीच के प्यार को महसूस करने के लिए
महिलाएं अक्सर चाहती है कि उनके पार्टनर उनके बीच के प्यार को महसूस करे, जिसका प्रयास लगभग हर महिला करती है। इसी कारण से वह चाहती है कि उनके पति परिवार के लिए खाना पकाएं। पाटर्नर जब आपके लिए खाना बनाएगा तो आपको उनके प्यार का एहसास होगा। साथ ही पाटर्नर के खाना बनाने से महिलाओं को यह भी लगता है कि पार्टनर उनके लिए यह सब काम कर रहा हैं।

अपने बीच के प्यार को महसूसImage Source: https://thefederalist.com/

3 संतुलन का बने रहना
महिलाओं का अधिकतर समय किचन में ही बितता है। किचन में छोटे छोटे इतने काम होते है कि महिलाएं इन कामों में ही उलझकर सारा दिन बिता देती है। उनके लिए पति के पास बैठने तक का समय होता ही नहीं। पुरूष यदि महिलाओं के कामों में उनकी मदद करें तो महिलाओं को किचन का काम जल्द ही निपट जाएगा। साथ ही पुरूषों के किचन में काम बांटकर करने से घर के माहौल में एक संतुलन की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही एक दूसरे का काम करने से घर का प्रंबधन भी सही रहता है। अगर कभी पत्नी को बाहर जाना पड़े तो कम से कम पति तो खाना बना ही सकते है।

संतुलन का बने रहनाImage Source: https://quizinet.com/

4 बच्चों को भी मिलती है सीख
बच्चा हर व्यवाहरिक ज्ञान अपने घर पर सही सीखता है। जब पुरूष महिलाओं के साथ काम करेंगे तो बच्चा भी यही सीखता है। वह भी अपनी मां को कभी पानी पीने के लिए तो कभी खाने देने के लिए बार बार परेशान नहीं करेगा। बल्कि मां से पूछने के बाद खुद ही अपने छोटे छोटे काम अपने आप करने लगेगा। साथ ही वह काम को बांटकर करने की आदत डाल लेगा। जो आदत आने वाले भविष्य में उसके लिए अच्छी साबित होगी।

बच्चों को भी मिलती है सीखImage Source: https://files.dedra-eko.webnode.sk/

5 जीवन में कुछ नया ट्राई करना
खाना बनाना महिलाओं की आम दिनचर्या का काम हैं। कई बार होता है कि जैसे पुरूष अपने काम से बोर हो जाते महिलाएं भी वैसे ही खाना बनाने से बोर महसूस करने लगती हैं। ऐसे हर दिन यदि संभव न भी हो तब भी कम से कम छुट्टी वाले दिनों में तो कम से कम पुरूषों को भोजन बनाने के लिए आगे आना ही चाहिए। इससे महिलाओं को भी थोड़ा रेस्ट मिल जाएगा और पुरूष को भी अपने रूटिन वर्क में चेंज करके अच्छा लगेगा।

जीवन में कुछ नया ट्राई करनाImage Source: https://image.blessings.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments