अपने पास हमेशा रखें ये 6 ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट

-

हर लड़की चाहती हैं कि वो हर वक्त खूबसूरत दिखे। लेकिन ज्यादातर लड़कियां यही मानती है कि हर समय अच्छा दिखना संभव नही हैं, पर ऐसा नही हैं। आप चाहें तो हर समय सुन्दर दिख सकती हैं। वैस अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर लड़किया अपने बैग में कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट को रखती हैं। पर इतने सारे मेकअप प्रोडक्ट के स्थान पर कुछ ही चीजों की मदद से भी आप सुन्दर दिख सकती हैं। और इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना पड़ेगा बस कुछ चीजों को अपने पास हर वक्त रखने से आप सुन्दर लग सकती हैं।

हर लड़की चाहती हैं कि वो हरImage Source: https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

1. बी बी क्रीम रखें- बी बी क्रीम सबसे अच्छी होती हैं। ये हर तरह की त्वचा को सूट करती हैं, और इसकी मदद से हमारे चेहरे के हर तरह के दाग-धब्बे भी हट जाते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की बी बी क्रीम मिल जाती हैं जो कि हर तरह की स्किन टोन को सूट करती हैं। तो अच्छा होगा की आप इसे अपने बैग में जरुर रखे।

बी बी क्रीम रखें- बीImage Source: https://www.annabelle.ch/

2. प्रेस्ड पाउडर को रखें- ये पाउडर आपके चेहरे से ऑयल को हटाने में बहुत मदद करता हैं। अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो इसे अपने बैग में जरुर रखें। ऐसे मे आप इसका टचअप कर के अपने मेकअप को सही कर सकती हैं।

प्रेस्ड पाउडर को रखेंImage Source: https://shaadiworks.com/

3. लिपस्टिक को रखें- लिपस्टिक एक ऐसी चीज है जो हर लड़की के बैग में होनी चाहिए। आप चाहें तो अलग-अलग रंग की लिपस्टिक को रख सकती हैं। इससे आपको जब भी लगे की आपकी लिपस्टिक हल्की हो गई है तो आप उसे लगा सकती हैं। वैसे ज्यादातर लड़किया एक ही रंग की लिपस्टिक का प्रयोग करना पसंद करती है।

लिपस्टिक को रखें- लिपस्टिकImage Source: https://hbz.h-cdn.co/

4. काजल को रखें- काजल से आपकी आंखें और भी खूबसूरत दिखने लगती हैं। वैसे आजकल मार्केट में कई रंग के काजल भी मिलने लगे है तो आप चाहें तो अलग अलग रंग के काजल का भी प्रयोग कर सकती है। वैसे काजल लगाने से आंखें थकी हुई भी नहीं लगती हैं।

काजल को रखें-Image Source: https://2.bp.blogspot.com/

5. परफ्यूम को रखें- एक लड़की के बैग में परफ्यूम तो होना ही चाहिए क्योंकि कई बार ऐसा हो जाता है कि पसीने के कारण हमारे शरीर से बदबू आने लगती है तो उस दुर्गंध को कम करने में सबसे अच्छा काम परफ्यूम ही करता है।

परफ्यूम को रखें- एकImage Source: https://i.huffpost.com/

6. मॉश्चराइजर को रखें- एक लड़की के बैग मे मॉश्चराइजर भी जरुर होना चाहिए। कई बार ऐसा हो जाता है कि हमारे हाथ रुखे से लगने लगते है तो ऐसे में आप मॉश्चराइजर का प्रयोग कर सकती है और अपनी त्वचा को फिर से कोमल बना सकती हैं। वैसे भी सर्दी हो या गर्मी त्वचा कब रुखी हो जाए इस बारे में कुछ नही कहा जा सकता हैं।

Face cream womanImage Source: https://media.trusper.net/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments