गर्मियों के लिए खरीदें ये 10 लिपस्टिक

-

गर्मी का मौसम आने ही वाला है या फिर यूं कहे कि ग्लोबल वार्मिग के कारण गर्मी का मौसम आ ही गया है। वैसे हम यहां मौसम की बात करने के लिए नहीं हैं बल्कि हम तो यहां गर्मियों के मौसम में इस्तेमाल करने वाली लिपस्टिक के बारे में बात करने आएं हैं। हम इस बात को जानते हैं कि आप सभी को लिपस्टिक से कितना प्यार है। चाहे आपके मेकअप बॉक्स में कई सारी लिपस्टिक मौजूद हो, लेकिन इसके बावजूद भी आपको अपना मेकअप बॉक्स खाली खाली सा लगता है। आज का यह आर्टिकल उन महिलाओं के लिए है जो किसी भी मौसम में लिपस्टिक लगाने से खुद को रोक नहीं पाती। आज हम बात करेंगें उन लिपस्टिक के बारे में जिनका इस्तेमाल कर आप अपने त्वचा के रंग के मुताबिक किसी भी मौसम में कर सकती हैं।

गर्मी का मौसम आनेImage Source:hatena

1. मैक पिंक नोव्यू लिपस्टिक

हम जानते हैं कि यह ब्रांड सभी महिलाओं का पसंदीदा ब्रांड हैं। केजूअल समय में आप भी इस तरह की पिंक लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक लंबे समय और क्रिमी टेक्श्चर हर महिला अपने होंठों को देखना चाहती हैं। आप किसी डिनर डेट पर जाने के लिए अगर इस लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं तो आप बिल्कुल गलत नहीं हैं।

MAC Pink Nouveau LipstickImage Source:luuux

2. चेंबर पिंक डेविल पाउडर मैट लिपस्टिक

यह पाउडर मैट लिपस्टिक उन लोगों के लिए काफी आवश्यक होता है जिन्हें मैट काफी पसंद होता है। आप हर तरह के ब्रांड में हर तरह के शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका टेक्श्चर गहरा और क्रिमी होता हैं। यह लिपस्टिक ब्लू शेड पिंक में आती हैं। इस लिपस्टिक की बनावट इतनी मोटी होती है कि यह एक बार इस्तेमाल करने से ही यह होंठों को अच्छी तरह से कवर कर देता है।

Chambor Pink Devil PowderImage Source:coralswithblues

3. बॉबी ब्राउन रिच लिप कलर रेड

इस लिपस्टिक की बनावट कुछ इस तरीके से की गई है कि यह काफी हल्की हैं। इस लिपस्टिक का हल्का टेक्श्चर होने से होंठों पर इसे लगाने के लिए किसी दूसरे स्ट्रोक की जरूरत नहीं हैं। इसके अलावा यह हमारे होंठों को बिना फ्लेकी बनाएं ही हाइड्रेट करती हैं। इससे हमारे होंठों पर लिपस्टिक आठ से दस घंटों के लिए लगी रहती हैं। इस लिपस्टिक की सबसे बढि़या बात यह है कि यह एसपीएफ 12 के साथ आती हैं जो कि गर्मियों में एक बेहतर उपचार होता हैं।

Bobbi Brown Rich Lip Color RedImage Source:beautybombshells

4. मेबलिन फ्यूशिया लिप ग्रेडेशन

मेबलिन के इस लिप ग्रेडेशन में एक छोर पर एक सेक्सी कलर होता है और दूसरे पर तेज पॉप रंग होता है। इस लिपस्टिक को निचले और ऊपरी होंठ के बीच में इस्तेमाल करने से आपका लुक पूरा का पूरा बदल सकता है। इसके अलावा आप मैट लिप लाइनर का उपयोग कर अपने होंठों को और परिभाषित कर सकती हैं।

Maybelline Fuchsia Lip GradationImage Source:imbbpullzone.laedukreationpvt

5. इस्टे लॉउडर लिपस्टिक

यह लिपस्टिक इस्टे लॉउडर की नई लिपस्टिक में से एक है। स्कलपटिंग का नाम जुड़ने से इस लिपस्टिक में बहुआयामी पिगमेंट से आपके होंठों को और भी बेहतर आकार और परिभाषित हो जाते हैं। यह लिपस्टिक आपके होंठों में लगभग छह घंटे तक के समय के लिए टिकी रहती हैं। यह थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन आप इस लिपस्टिक का इस्तेमाल निश्चित रूप से किसी विशेष अवसरों पर कर सकती हैं क्योंकि यह आपके होंठों को दिन भर हाइड्रेट करता है।

Estee Lauder Defiant CoralImage Source:blogspot

6. लॉरियल रास्बेरी सिरप

आपको इस लिपस्टिक की पैकेजिंग जरूर पसंद आएगी। इस लिपस्टिक के केस में आपको स्वारोवस्की के मिलेंगे। अगर आप इस रास्बेरी सिरप की बनावट में नजर डालते हैं तो ऐेसे में आपको एक मैट की तरह नजर आएगा। यह आपके होंठों पर चार से पांच घंटे तक आसानी से लगा रहता है। इस लिपस्टिक का सबसे बड़ा दोष यह है कि यह सूर्य की रोशनी के संपर्क में आते ही हल्की होनी लग जाती हैं। इसके लिए आपको इस लिपस्टिक को अपने हैंडबैग में हमेशा रखनी चाहिए।

L’Oréal Raspberry Syrup MoistImage Source:blogspot

7. लैक्मे एब्सोल्यूट मैट पिंक ग्लैम लिपस्टिक

यह रंग इतना गहरा होता है कि यह आपके होंठों को एक बेहतर रूप दे देता हैं। यह कलर इतना गहरा होता है कि यह आपके होंठों पर काफी लंबे समय तक टिक जाता हैं। लेकिन यह शेड ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए बिल्कुल नहीं है। यह शेड सिर्फ कुछ विशेष अवसरों के लिए ही सही रहता है। बाजार में मिलने वाले और लिपस्टिक की तरह यह आपके होंठों को ड्राई नहीं करता। इस लिपस्टिक का एक स्ट्रोक ही आपके लिए काफी होता है।

Lakme Absolute Matte Pink GlamImage Source:blogspot

8. रेवलॉन किस मी कोरल सुपर लस्टोरियस लिपस्टिक

यह रेंज काफी लंबे समय से मार्केट में मिल रहा है, इसलिए यह सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है। आप इस लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय लिपबाम लगाना बंद कर सकती हैं। इसका टेक्श्चर इतना अद्भुत होता है कि यह लंबे समय तक टिकी रहती हैं। आंखों पर हल्का सा मेकअप और होंठों पर यह लिपस्टिक आपके लुक को बदल सकती हैं। सांवली रंग की लड़कियों को यह शेड नहीं लगाना चाहिए। इस लिपस्टिक का रंग काफी गहरा होता हैं जिस वजह से यह आपके होंठों को बेहतर लुक प्रदान करती हैं।

Revlon Kiss Me Coral Super Lustrous LipstickImage Source:blogspot

9. नार्ज सिल्विया लिपस्टिक

यह लिपस्टिक क्रिमी होती हैं जिस वजह से यह आसानी से हमारे होठों से चिपकी रहती हैं। इस लिपस्टिक की खुशबू काफी अच्छी होती हैं। यह उन महिलाओं के लिए अच्छी होती है जिनको लंबे समय तक लिपस्टिक का होंठों पर लगा रहना बेहद पसंद होता हैं। यह छह से आठ घंटों के लिए होंठों पर टिकी रहती हैं।

NARS Silvia Audacious LipstickImage Source:blogspot

10. लैक्मे एब्सोल्यूट स्क्लप्ट स्टूडियो हाई डेविनेशन मैक लिपस्टिक

लक्मे का यह शैड आपके होंठों को चमकीला नारंगी रंग देता हैं। यह शेड बिना किसी शिमर और चमक के साथ आता है। यह गर्मियों के लिए एक पर्फेट शेड है। इसके एक स्ट्रोक से आपका चहरा खिल जाएगा। इस लिपस्टिक की सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर तरह के स्किनटोन पर खिलता है। यह अतिरिक्त क्रीम्री फॉमूला होता है। बिना किसी देरी के आप अभी मार्केट जाकर इसे खरीद कर लाएं, यह आपके लुक को आकर्षित बनाने में काफी मददगार होता हैं।

Lakme Absolute Sculpt Studio Hi-definitionImage Source:blogspot.com

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments