बांसुरी योग से दूर करें डिप्रेशन

-

बांसुरी की धुन इतनी सुरीली होती है कि उसे सुनकर हर कोई मंत्र मुग्ध हो जाता है। एक समय था जब भगवान कृष्ण बांसुरी बजाया करते थे और सभी जीव जंतु और गोपियां उनकी और खींचे चले जाते थे। लेकिन क्या बांसुरी की धुन का वही जादू आज के समय में भी चल सकता है? आपको शायद यकीन ना हो लेकिन आज भी यह संभव है। इसकी सुरीली धुन दिमाग को सुकून पहुंचाती है, इसी वजह से इसकी धुन का उपयोग आज के समय में डिप्रेशन को दूर करने के लिए होता है। बांसुरी की मदद से डिप्रेशन को दूर करने के लिए योग का सहारा लिया जाता है। योग के इस प्रकार को बांसुरी योग कहा जाता है। आइए जानते हैं कि बांसुरी योग क्या है और इससे कैसे डप्रेशन दूर हो सकता है

Erika-B-drone-best-cropImage Source :https://i1.wp.com/energyawarekids.com/

बांसुरी योग पारंपरिक योग का ही मिलाजुला स्वरूप है। इस योग के जरिए बांसुरी की धुन पर सांसों को नियंत्रित करने का अभ्यास करवाया जाता है। यह बांसुरी और योग का एक अच्छा मेल है। इस योग में 40 मिनट का एक सेशन होता है, जिसमें व्यक्ति के मानसिक तनाव को कम किया जाता है। इस योग से मस्तिष्क को शांति प्राप्त होती है, साथ ही तनाव भी धीर-धीरे कम होने लगता है। इस योग के बाद मन प्रसन्न रहता है और दिमाग को काफी आराम मिलता है। इस वजह से इस योग के जरिए आपको 8 घंटे की अच्छी और पूरी नींद मिलती है।

bansuriImage Source :https://gazabstory.in/

बांसुरी योग करने की विधि

बांसुरी योग करना सरल है। बांसुरी योग में सीधे खड़े होकर अपने दोनों हाथों को दोनों ओर 90 डिग्री के एंगल पर रखना होता है। इसके बाद बांसुरी की धुन पर दोनों हाथों को गोलाकार घुमाना होता है और ओंकार शब्द का उच्चारण करते रहना होता है। इसके बाद थोड़ी देर तक ध्यान की मुद्रा में बैठे रहना होता है।

0Image Source :https://mmbiz.qpic.cn/

बांसुरी योग के फायदे

बांसुरी योग करने से मन प्रसन्न और दिमाग शांत रहता है। इसकी वजह से तनाव दूर होता है और सारी शारीरिक थकान ख़त्म हो जाती है। यह मानसिक और शारीरिक थकान को दूर करके व्यक्ति को स्वस्थ रखता है।

yoga940Image Source :https://sparkleeve.com/

बांसुरी योग करना काफी सरल है। अगर आप भी दिन-भर की भागदौड़ और परेशानियों से तनाव में आ गए हैं तो योग के इस प्रकार को जरूरी अपने जीवन में अपनाएं। यह ना केवल आपको सुकून देगा बल्कि इससे आपका मन भी हमेशा शांत रहेगा और आप अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले बहुत सोच-समझ कर लें पाएंगे।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments