इन 10 मेकअप टिप्स से बनाएं अपनी आंखो को बड़ा

-

आंखे दिल की जुबान होती है और इतना ही नही ये आंखें ही है जो किसी की भी खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकती हैं। लेकिन आजकल बड़ी आंखो को बहुत पसंद किया जा रहा हैं। मगर ये जरुरी तो नही है की हर लड़की की आंखें बड़ी ही हो। लेकिन अगर आपकी भी आंखे छोटी है और आप चाहती है की वो बड़ी दिखे तो आज हम आपको कुछ ऐसी मेकअप टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपनी आंखो को बड़ा दिखा सकती हैं।

आंखे दिल की जुबान होImage Source: https://artdeco.com.vn/

1. अगर आप अपनी आंखो को बड़ा दिखाना चाहती है तो इसके लिए आप कभी भी आईलाइनर को अपनी आंखो के चारों तरफ ना लगाए क्योकि इससे आपकी आंखे और ज्यादा छोटी लगने लगती हैं। तो अच्छा होगी की आप आईलाइनर को अपनी आंखों के किनारे तक ही लगाएं और कभी भी इसे अपनी आंखों के अन्दर ना लगाए इसके स्थान पर आप इसे बाहर की तरफ लगाएगी तो ये ज्यादा बड़ी दिखायी देखी।

अगर आप अपनी आंखो को बड़ाImage Source: https://imgur.com/

2. आप चाहे तो अपनी आंखो को बड़ा दिखाने के लिए अलग-अलग रंग के आईलाइनर को भी प्रयोग कर सकती हैं। लेकिन इन अलग-अलग रंगो में भी अगर आप सफेद रंग के आईलाइनर का प्रयोग करती हैं तो इससे आपकी आंखे ज्यादा बड़ी दिखेगी। इसे अपनी आंखो पर लगाते समय इस बात का ध्यान रखे की आप इसे अपनी आंखो के बाहरी तरफ ही लगाएं।

आप चाहे तो अपनी आंखो को बड़ा दिखाने के लिImage Source: https://1.bp.blogspot.com/

3. आप जब भी आईलाइनर लगाए तो उसे पहले पतला-पतला लगाते हुए आखिर में मोटा कर दें। इससे आपकी आंखें काफी सुन्दर और बड़ी दिखेगी। लेकिन इस प्रकार से आईलाइनर लगाते समय इस बात का ध्यान रखे की आप अपनी दोनों आंखो पर समान रुप से आईलाइनर का प्रयोग करें।

आप जब भी आईलाइनर लगाए तो उसे पहImage Source: https://howstodo.com/

4. आईलाइनर लगाने से पहले अपनी आंखों के कोनों पर सफेद रंग का शिमर लगा ले उसके बाद ही अपनी आंखों पर आईलाइनर का प्रयोग करें इससे आपकी आंखें बड़ी लगने लगेगी। वैसे आप चाहे तो सफेद रंग से साथ किसी और रंग को मिलाकर भी लगा सकती हैं।

आईलाइनर लगाने से पहले अपनी आंखों के कोImage Source: https://lilywebster.files.wordpress.com/

5. आजकल हर लड़की आईब्रो तो बनाती ही हैं। लेकिन क्या आप ये जानती है की आइब्रो अगर सही से बनायी जाए तो भी आपकी आंखे बड़ी लग सकती हैं। वैसे आप अगर पतली आईब्रो बनाती है तो वो सबसे अच्छा होगा अपनी आखो को बड़ा दिखाने के लिए।

आजकल हर लड़की आईब्रो तो बनाती ही हैं।Image Source: https://thoughtcatalog.files.wordpress.com/

6. पलको को कर्ल करने से भी आंखो में बड़ा फर्क आता हैं। अगर आप अपनी पलको को कर्ल करती है तो उससे भी आपकी आंखे बड़ी दिख सकती हैं। अपनी पलको को कर्ल करने के लिए मार्केट में मिलने वाली कर्ल मशीन का भी प्रयोग कर सकती हैं।

पलको को कर्ल करने से भी आंखो में बड़ा फर्कImage Source: https://d1x2mvoa55n2jd.cloudfront.net/

7. मसकारे का प्रयोग कर के भी आप अपनी आखों को बड़ा दिखा सकती हैं। लेकिन मसकारे का केवल एक ही कोट लगा कर आप अपनी आंखो को बड़ा नही दिखा सकती हैं। इसके लिए आपको मसकारे को कम से कम 2 या 3 कोट लगाने होगे। तभी आपकी पलके दिखाई देगी और आपकी आखें बड़ी भी दिखेगी।

मसकारे का प्रयोग कर के भी आप अपनीImage Source: https://youngbloodmineralcosmetics.com.au/

8. नकली आईलेशिस के प्रयोग कर के भी आप अपनी आखो को बड़ा दिखा सकती हैं। अगर आपकी पलके छोटी है या फिर ज्यादा घनी नही है तो आप मार्केट में मिलने वाली नकली आईलेशिस का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपकी पलके बड़ी भी दिखेगी और आपकी आंखे भी बड़ी लगेगी।

नकली आईलेशिस के प्रयोग करImage Source: https://hananailspa.com/

9. जब आप आंखों का मेकअप करने लगती है तो आप उसके लिए आईशेडो का तो प्रयोग करती ही है। वैसे ज्यादातर लड़कियां हल्के रंग के आइशेडॉ का ही प्रयोग करना ज्यादा पसंद करती है लेकिन अगर आप अपनी आंखो को बड़ा दिखाना चाहती है तो आप इसके लिए गहरे रंग के आईशेडॉ का प्रयोग करें। लेकिन इसे अपनी पूरी आखों पर ना लगाए केवल आंखो के 2/3 भाग पर ही प्रयोग करें और बाकि के हिस्से में आप हल्के रंग के आईशेडॉ का प्रयोग करें।

जब आप आंखों का मेकअप करने लगती है तो आImage Source: https://i.ytimg.com/

10. अपनी आंखों के मेकअप करने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखे कि आप आपनी आंखो का भी ख्याल रखे। इसके लिए आप हर हफ्ते एक या दो बार अपनी आंखों की थकान को कम करने के लिए खीरे का प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो गुलाब जल से भी अपनी आंखों को धोकर आंखों को स्वस्थ रख सकती हैं।

अपनी आंखों के मेकअप करने के साथ-साथImage Source: https://thehealthphilosopher.files.wordpress.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments