इन 10 तरह से गर्मियों में कैरी करें फ्लोरल ट्रेंड

-

इस बात में कोई शक नहीं हैं कि गर्मियों के मौसम में फ्लोरल प्रिंट सबसे बेहतरीन लगते हैं। फ्लॉवरी प्रिंट पहनने से आपके लुक में चार चांद लग जाते हैं। फ्लोरल ट्रेंड आजकल सिर्फ कपड़ों में ही नहीं बल्कि जूतों तक में दिखाई दे रहा हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने वॉर्डरोब में फ्लोरल ट्रेंड कैसे ला सकते हैं। जानिए फलोरल ट्रेंड में आप क्या क्या पहन सकते हैं।

फ्लोरल स्कार्फ-

अगर आपने कोई सिंपल स्कार्फ पहना हुआ हैं तो आप एक फ्लोरल प्रिंट का स्कार्फ ड़ाल सकते हैं। फ्लोरल स्कार्फ हल्के रंग की ड्रेस पर चार चांद लगा देता हैं। आजकल स्कार्फ ड़ालने के अनगिनत तरीके आ गए हैं, आप यूट्यूब या इंस्टाग्राम की मदद ले सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि स्कार्फ का कपड़ा अच्छा और कोमल हो ताकि आपकी त्वचा को कोई हानि ना पहुंचे।

floral-trends1Image Source :https://a3.files.collegefashion.net/

फ्लोरल फुटवियर-

इन गर्मियों के मैसम में फ्लोरल पैटर्न के फुटवियर आपके लुक को और अच्छा करने के लिए बेहद जरुरी हैं। अगर आपने कोई ड्रेस या जीन्स टॉप पहनी हैं तो आप इसके नीचे फ्लोरल प्रिंट के फुटवियर पहन सकती हैं। ये फ्लोरल प्रिंट वेजिस, शूज, सैंडल सब में आ रहा हैं।

floral-trends2Image Source :https://www.scarpellicalzature.com/

फ्लोरल जैकेट-

फ्लोरल जैकेट आपके लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं। आप फ्लोरल जैकेट को जीन्स-टॉप, शॉर्ट ड्रेसेस यहां तक की स्कर्ट पर भी पहन सकते हैं। इसे आप किसी प्लेन टॉप या ड्रेस पर पहन सकती हैं।

floral-trends3Image Source :https://www.xoxoglam.com/

फ्लोरल लेस श्रग-

फ्लोरल प्रिंट के श्रग गर्मियों के मौसम में बहुत शानदार लगते हैं। इस लेस श्रग में आपको थोड़ा कॉन्ट्रास्ट का ध्यान रखना होगा। एक ही रंग का टॉप और श्रग आपके लुक को संवारने की जगह बिगाड़ सकता हैं।

floral-trends4Image Source :https://www.fashionlady.in/

फ्लोरल बैग-

फ्लोरल लुक को कैरी करने के लिए आप फ्लोरल प्रिंट का बैग भी कैरी कर सकते हैं। फ्लोरल बैग को कैरी करने पर आपको किसी भी तरह की एक्सेसरीज की जरुरत नहीं पड़ती हैं। क्लच, स्लिंग किसी भी तरह का बैग कैरी कर सकती हैं।

floral-trends5Image Source :https://www.thecablook.com/

फ्लोरल ज्वैलरी-

यहां फूलों वाली ज्वैलरी पहनने की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हम फ्लोरल प्रिंट की बात कर रहे हैं। फंकी ज्वैलरी बेहद स्टाइलिश लगती हैं और उस पर फ्लोरल प्रिंट हो तो वो आपके लुक को और बेहतरीन बना देती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब आप फ्लोरल प्रिंट की ज्वैलरी पहनें तो ड्रेस सिंपल होनी चाहिए।

floral-trends6Image Source :https://itsbetterhandmade.com/

फ्लोरल प्लाजो-

प्लाजो का ट्रेंड बहुत लंबे समय से हैं और अभी भी जोरो शोरो से चल रहा हैं। अगर आपने अभी तक प्लाजो ट्राय नहीं किया हैं तो इन गर्मियों में आप पहन सकते हैं। तो आप प्लेन प्लाजो की जगह फ्लोरल प्रिंट के प्लाजो ट्राय कर सकते हैं।

floral-trends7Image Source :https://picture-cdn.wheretoget.it/

फ्लोरल पैंट्स-

जींस और प्लेन ट्राउजर को छोड़ आप इन गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट के पैंट्स पहन सकते हैं। आप उन प्रिंट और रंगो का चुन सकते हैं जो आपके लुक को और निखारे.. यहां भी अगर आप फ्लोरल प्रिंट के पैंट पहन रहे हैं तो टॉप बिल्कुल सिंपल ही पहने।

floral-trends8Image Source :https://littlemiss312.files.wordpress.com/

फ्लोरल साड़ी-

फ्लोरल प्रिंट सिर्फ वेस्टर्न ड्रेसेज तक ही सिमीत नहीं हैं बल्कि ये भारतीय पारंपरिक कपड़ों पर भी छाया हुआ हैं। आप प्लेन शिफॉन साड़ी के संग फ्लोरल प्रिंट का ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके अलावा आप एक सुंदर सी फ्लोरल प्रिंट की साड़ी भी पहन सकते हैं। लेकिन इसके संग आप कोशिश करें की एक्सेसरिज सिंपल ही हो।

floral-trends9Image Source :https://www.fashionlady.in/

फ्लोरल दुपट्टा-

आप एक दुपट्टे के रुप में भी फ्लोरल प्रिंट को कैरी कर सकते हैं। आप किसी भी प्लेन सलवार कमीज पर फ्लोरल प्रिंट का दुपट्टा ड़ाल सकती हैं। आप दुपट्टा या फुलकारी में से कुछ भी पहन कर रॉयल लुक पा सकती हैं।

floral-trends10Image Source :https://www.southindiafashion.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments