इन 4 आईलाइनर से बनाएं अपने आंखो को सुन्दर

-

हल लड़की अपनी आंखों को सजाने के लिए आईलाइनर का तो प्रयोग करती ही हैं। आईलाइनर की एक लाइन आपकी आंखों को सुन्दर बनाने के साथ-साथ आपके चेहरे पर भी चार-चांद लगा देती हैं। मार्केट में वैसे तो कई तरह के आईलाइनर मौजूद हैं लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि आपको अपने लिए किस तरह के आईलाइनर का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप यह नही जानती है तो आज हम आपको 4 तरह के आईलाइनर के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपने लिए एक सही तरह के आईलाइनर का प्रयोग कर सकेंगी।

1. लिक्विड आईलाइनर

यह सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले आईलाइनर में से एक हैं। अगर आप उन लोगों में से है जो अपनी आंखों को ज्यादा हाइलाइट करना पसंद करती हैं तो आप इस आईलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। अगर आप अपनी आंखो को तस्वीर की तरह एक क्लियोपेट्रा लुक देना चाहते हैं तो आप लिक्विड आईलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं।

Liquid EyelinerImage Source: netdna-cdn

पक्ष में
1. यह आपकी आंखों को ज्यादा हाइलाइट करता हैं।
2. यह आपकी आईलेश को बड़ा और घना दिखाने में मदद करता हैं।
3. अगर आप अपनी आंखों को बिल्ली का लुक या एक नाटकीय लुक देना चाहती है तो आप इस आईलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं।
4. यह आपकी आंखो पर लंबे समय तक बना रहता हैं।
5. एक बार सूखने के बाद यह आसानी से नही उत्तरता।

विपक्ष में
1. इससे इस्तेमाल करने में थोड़ा मुश्किल होती है। एक सही लाइन पाने के लिए आपको अपने हाथों को स्थिर रखना होता हैं।
2. इससे आप अपनी आंखों को शेडेड वा स्मोकी लुक नहीं दे सकती हैं।
3. एक छोटी सी त्रुटियाँ भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं और इससे आपकी आंखों काली लग सकती हैं। अगर इसे लगाते समय आपसे एक भी गलती होती है तो आपको उसे सही करने के लिए दुबारा शुरु से शुरुआत करनी पड़ेगी।
4. अगर आपने अभी आईलाइनर लगाना शुरु किया है तो यह आपको लिए नही हैं। क्योकि इसे लगाने के लिए बहुत अभ्यास की जरुरत होती हैं।

2. जेल आईलाइनर

जेल आईलाइनर हर मेकअप आर्टिस्ट को बहुत पसंद आता हैं। यह लाइनर आमतौर पर एक पतले ब्रश के साथ आता हैं जिसकी मदद से आप एक सही लाइन बना सकते हैं।

Gel EyelinerImage Source: blogspot

पक्ष में
1. यह लगाने में बहुत आसान होता हैं।
2. ब्रश की मदद से बहुत ही आसानी से आप अपनी आंखो पर एक लाइन बना सकते हैं। जिससे वो पहले से ज्यादा आकर्षित लग सकती हैं।
3. इसका रंग बहुत गहरा होता हैं और यह काफि देर तक बना रहता हैं।
4. इसकी मदद से आप अपनी आंखों को बिल्ली और स्मोकि लुक दे सकती हैं।
5. सूखने के बाद यह आसानी से फैलता नही है।

विपक्ष में
1. इस आईलाइनर को सही से लगाने के लिए आपको एक लंबे समय तक इसे लगाने का अभ्यास करना चाहिए।
2. आपको ब्रश का प्रयोग करना आना चाहिए।

3. द कोहल पेंसिल

इस आईलाइनर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता हैं। हर लड़की के पास इस तरह का आईलाइनर तो होता ही हैं। क्योकि यह बहुत सुविधाजनक और प्रयोग करने में बहुत आसान होता हैं।

The Kohl PencilImage Source: kosmetik-flatrate

पक्ष में
1. इसे लगाना बहुत ही आसान हैं।
2. यह पलकों पर आसानी से ग्लाइड हो जाता है |
3. यह वाटरलाइन पर बहुत आसानी से लग जाता हैं।
4. इसकी मदद से आप एक गहरी लाइन बना सकती हैं।
5. अगर आप पहली बार आईलाइनर लगा रही है तो आप इसका प्रयोग कर सकती हैं।
6. इसे आप अपने साथ रख सकती हैं यह बहुत सुविधाजनक हैं।
7. आसानी से उपलब्ध हो जाता है तथा लागत में भी कम होता हैं।

विपक्ष में
1. आपको इस आईलाइनर को लगाने के लिए इसकी निप को पतला रखना होता है तभी आप इससे एक सही लाइन बना सकती हैं।
2. यह आसानी से लग जाता है तथा इसे सूखाने की आवश्यकता नही पड़ती।
3. यह लंबे समय तक नहीं बना रहता।
4. यह आपको एक अलग लुक नहीं देता।

4. फेल्ट टिप आईलाइनर पेंन

यह आईलाइनर आपको बहुत पसंद आएगा क्योंकि यह लगाने में बहुत सुनिधाजनक हैं। यह लगाने के बाद लिक्विड आईलाइनर की ही तरह दिखता हैं। लेकिन ये लगाने में ज्यादा आसान होता हैं।

Felt-Tip Eyeliner PenImage Source: blogspot

पक्ष में
1. यह बहुत ही आसानी से सूख जाता हैं।
2. अगर आप मोटी लाइन का प्रयोग करना चाहती हैं तो यह उसके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
3. यह सूखने के बाद अन्य आईलाइनर की ही तरह लगता है।
4. यह बहुत लंबे समय तक बना रहता है।

विपक्ष में
1. अगर आप गहरा काला रंग चाहती है तो उसके लिए आपको इससे दो-तीन बार लगाना पड़ेगा।
2. इसे हटाने में थोड़ी परेशानी हो सकती हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments