ब्रेकअप के बाद ऐसी 7 अजीब हरकतें करती हैं लड़कियां

-

प्यार को दुनिया का सबसे अच्छा एहसास माना जाता है। किसी के साथ नए रिश्ते की शुरूआत करना जितना ख़ुशी देता है, उतना ही दुख इस रिश्ते के टूटने पर होता है। प्यार करना मुश्किल नहीं लेकिन इसे निभाना काफी कठिन काम है, शायद यही कारण है कि कई बार लोग इस रिश्ते को ठीक से निभा नहीं पाते और अलग होने का फैसला ले लेते हैं। लेकिन ब्रेअकप के बाद सब कुछ नार्मल होने की जगह और भी तकलीफदेह हो जाता है।

7 Things girls Do After Breakup1

ब्रेअकप के बाद भले ही आप अपना रिश्ता अपने एक्स के साथ तोड़ लें लेकिन फिर भी उसके साथ बिताई अच्छी यादें इतनी जल्दी आपका पीछा नहीं छोड़ती। लड़कियों को ब्रेअकप के बाद खुद को संभालने में काफी समय लगता है। इस तकलीफ को कम करने के लिए वह कई चीज़ें करती हैं ताकि अपने एक्स को अपने दिमाग से पूरी तरह बाहर निकाल पाएं। कई बार वह कई ऐसी अजीब हरकते भी कर बैठती हैं, जिनके बारे में बाद में सोचने पर उन्हें खुद पर गुस्सा आता है और कई बार शर्मिंदगी का अहसास भी होता है।

हम यहां आपको 7 ऐसी अजीब हरकते बता रहे हैं जो लड़कियां अक्सर ब्रेअकप के बाद करती हैं

1. खूब शॉपिंग करती हैं
ब्रेकअप होने के तुरंत बाद अधिकतर लड़कियां शॉपिंग करके अपना समय बिताती हैं। इस तरह वह खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा करते हुए वह अपनी सैलरी के सारे पैसे शॉपिंग में खर्च कर डालती हैं। बाद में जब वह इस बारे में सोचती हैं तो उन्हें खुद पर काफी गुस्सा आता है।

7 Things girls Do After Breakup2

2. ड्रिंक करती हैं
तनाव में आकर वह ड्रिंक कर लेती हैं और देर रात को अपने एक्स को फोन करके उससे अपने प्यार का इज़हार करती हैं या फिर उसे खूब खरी खोटी सुनाती हैं। इस बारे में अगले दिन सोचने पर उन्हें खुद पर काफी शर्मिंदगी होती है।

7 Things girls Do After Breakup3

3. अपने एक्स की जासूसी करती हैं
ब्रेकअप होने के बाद लड़कियां ये जानने की कोशिश करती हैं कि आखिर वह कौन लड़की है, जिसके लिए उसके बॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया। वह सोशल मीडिया के ज़रिए उस लड़की का पता लगाने में जुट जाती है और उसके बारे में हर तरह की जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश करती हैं।

7 Things girls Do After Breakup4

4. आत्मविश्वास खो देती हैं
ब्रेकअप होने के बाद अधिकतर लड़कियों का खुद से आत्मविश्वास ख़त्म हो जाता है। वह बार-बार अपने दोस्तों से पूछती हैं कि वो कैसी लग रही है। वह ये बात साबित करने में लग जाती हैं वह उस लड़की से ज्यादा अच्छी दिखती हैं जो इस समय उसके एक्स बॉयफ्रेंड के जीवन में है।

7 Things girls Do After Breakup5

5. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगती हैं
वह अचानक ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगती हैं। वह रोज़ अपने सोशल अकाउंट पर अपनी नई प्रोफाइल फोटो अपलोड करती हैं और किसी पार्टी में या फिर कहीं बाहर जाने पर उस जगह की फोटो शेयर करती हैं। अब वह अपना ज्यादा समय सोशल मिडिया पर ही बिताती हैं।

7 Things girls Do After Breakup6

6. नए पार्टनर की तलाश शुरू कर देती हैं
ब्रेकअप होने के बाद लड़कियां एक नए पार्टनर की तलाश करना शुरू कर देती हैं। वह हर लड़के को देखकर सोचती हैं कि यही लड़का उसका भावी पार्टनर बनने के लायक है।

7 Things girls Do After Breakup7

7. अपने एक्स के फेसबुक अकाउंट पर नज़र रखती हैं
वह फेसबुक पर पहले अपने एक्स को ब्लॉक करती हैं, फिर अनब्लॉक करती हैं और फिर से ब्लॉक कर देती हैं। ऐसा करना उनका रोज का काम बन जाता है।

7 Things girls Do After Breakup8

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments