अकेली महिला टूरिस्ट को सुरक्षित रखते ये 8 शहर…

-

आज के समय में एक अकेली महिला को घूमने के लिये बाहर निकलते वक्त काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे उन्हें अपनी असुरक्षा का डर हमेशा ही लगा रहता है। जिस बजह से वो अपने भ्रंमण काल के वो हसीन पल को गुजारने के लिये बाहर जाने का साहस नही जुटा पाती। पर हम आपको हमारे भारत की कुछ ऐसी जगहों से अवगत करा रहे है जो महिलाओं के भ्रमण के लिये काफी सुरक्षित है। जिसमें वे बिना किसी की मदद के अकेले बेखौफ घूम सकती है। जहां पर जाने से उन्हे अपनामन ही नजर आयेगा। चारों ओर का वातावरण जितना शांत और सुंदर है वैसे ही वहां के लोग भी उतने सुंदर और शांत है जिससे जाने पर वहां किसी भी प्रकार का डर आपको नही रहेगा।
तो जाने हमारे द्वारा बताये जा रहे है वो पर्यटन स्थल…

tourist attractions: this girl got lost in VeniceImage Source: wordpress

लद्दाख
यह जगह जितनी सुंदर है उतना ही किसी अकेले यात्रा करने वालों के लिये सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है यहां पर आप बिना किसी डर के अकेले आ सकती है। और इस सुंदर जगह का भ्रमण कर अपने आपको सुरक्षित रख सकती है। इसी सुंदर माहौल को देख यहां पर बाइकर्स वालों के कितने ही ग्रुप अकेले ही यात्रा करते लोग आपको यहां मिल जाएंगे। लेकिन अकेले यात्रा करने से पहले यहां से जुड़ी चीजों की जानकारी आप पूरी तरह से लेकर ही यात्रा करें जो आपके लिये काफी मददगार साबित होगी। और कुछ चीजे आप यहां के निवासियों से भी पूछ सकती है जो बड़े ही शांत और हेल्प फुल स्वभाव वाले होते है।

Three climbers on the Tete Blanche summitImage Source: natgeotraveller

उदयपुर
खूबसूरत झीलों, बड़े बड़े आलीशान महलों के साथ बने सुंदर बाग बगीचों वाला उदयपुर अपनी ऐतिहासिक गाथाओं से लोगो को आज भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जिसे देखने के लिये दूर दूर से लोग यहां आते है और यंहा की सुंदरता का लुफ्त उठाते है। राजस्थान जितना दिखने में सुंदर है यहां के लोग भी उतने अच्छे और हर समय मदद करने वाले है। यहां की जगह पर आकर आप अपने को यहां की बादियों में ढाल सकते है। बैसे तो यह जगह नये नये जोड़ो के हनीमून के लिये अच्छी मानी जाती है। पर यदि आप अकेले आना चाहती है। तो यहां आकर आपको बिल्कुल भी बोरियत नही होगी। और बिना किसी डर के आप पूरे जगहों का आनंद उठा सकती है।

cities are safe for alone woman traveler7Image Source: skymetweather

उत्तराखंड
उत्तर भारत में स्थित उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ काफी शांत रहने वाला पर्यटन केंद्र है यहां के लोग आने वाले लोगों की आवभगत के साथ हमदर्दी वाले होते है। जो दूसरों की मदद के लिये हमेशा खड़े ही रहते है। इसी कारण यहां पर देश विदेश की लड़कियां अकेले ही यात्रा करने के लिये पहुंच जाती है। यह स्थान लड़कियों या महिलाओं के लिये अकेले घूमने के लिए सबसे सही और बेहतर जगह मानी जाती है। यहां अकेले भी आकर आप किसी प्रकारर की बोरियत महसूस नही कर सकती। और पूरी जगह पर आप एन्जॉय करके घूम सकती है।

cities are safe for alone woman traveler6Image Source: ladylewa

मैसूर-
यदि आप पुरानी एतिहासिक इमारतों व उनसे जुड़ी बातों की जानकारी रखने के शौकिन है तो आपके लिये यह जगह सबसे सही है। क्योकि यहां पर कई राजाओं का सम्रराज्य रहा है। जिनकी यादे आज भी उनके द्वारा बनाये गये महलों में जीवित है। जिससे जानने के लिये आप यहां पर अकेले आकर पूरी जानकारी ले सकती है। और पूरे महलों में अकेले भी घूम सकती है। क्योकि यहां पर रहने वाले लोगों का दिल यहां की प्राकृतिक चीजों की तरह काफी बड़ा है। जिनकी मदद से आपकी यात्रा पूर्ण रूप से सुंखद और आनन्दित बन सकती है।

cities are safe for alone woman traveler5Image Source: global-gallivanting

सिक्किम
सिक्किम जितना दिखने में सुंदर है उतना ही यह राज्य हर जगहों से काफी साफ सुधरा रहने वाला राज्य है। यहां की ऊंची ऊंची पहाड़ियां गहरी घाटियां यहां की खूबसूरती को दोगुना कर देती है। जिसे देखने के लिये यहां दूर देश के लोग अपने आप ही खीचे चले आते है। यहां पर आने के बाद महिलाये अकेले ही बेखौफ होकर पूरी जगहों का मजा लेती है। यहां पर रहने के साथ खाने पीने की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। यहां के रहने वाले लोग काफी हिले मिले हुये से लोग होते है जो बाहर से आने वालो की काफी हेल्प करते है

cities are safe for alone woman traveler4Image Source: ytimg

काजीरंगा
असम अपनी प्राकृतिक छठा और सांस्कृतिक धरोहर के कारण पर्यटको के लिए सबसे प्रिय पर्यटन स्थल बन गया है। यहां पर आकर लोग यहां कि वादियों में रहने वाले जगंली जानवरों के साथ हिलने मिलने की कोशिश करते है। इसलिये लड़कियों या महिलाओं के लिए असाम के काजीरंगा नेशनल पार्क में घूमना बहुत ही यादगार और शानदार ट्रिप साबित हो सकता है। यदि आप वाइल्ड लाइफ से जुड़ी चीजों को संग्रहित करना चाहती है। तो यहां से आपको मिलने वाला एक्सपीरियंस काफी यादगार साबित हो सकता है। यहां पर हर प्रकार की सुविधाये देने के साथ महिलाओं के घूमने के लिये यह काफी सुरक्षित जगह है।

cities are safe for alone woman traveler3Image Source: imgur

शिमला
हिल स्टेशन पार्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह होती हैं इसलिये इन जगहों पर पूरे साल ही पार्यटकों की भीड़ लगी रहती है इसलिए ये जगह महिलाओं के लिए भी ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।

cities are safe for alone woman traveler2Image Source: rkvacations

खजुराहो
भारत के मध्य प्रदेश में स्थित खुजराहो का मंदिर अंत्यत प्राचीन और मध्यकालिन युग में बने मंदिरों के लिये जाना जाता है। अत्यंत प्राचीन शिल्प कालाओं से तैयार यह मंदिर पूरे विश्व भर में बेडौल पत्थरों से बने मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। हिंदू कला और संस्कृति से परिचित कराते इस मंदिर को शिल्पकारों नें अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कराते हुये संभोग की विभिन्न कलाओं को इन मंदिरों में बेहद खूबसूरती से उभारा है। जिसे देखने के लिये दूर देश के लोग आते है। और यहां की मनोहारी सुंदरता में समा जाते है।

cities are safe for alone woman traveler1Image Source: indianholiday

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments