इन 9 फायदों की वजह से प्याज है हमारी सेहत के लिए जरूरी

-

ज्यादातर लोग प्याज खानें को इसलिए मना करते है क्योंकि इसकी बदबू मुंह में काफी समय तक रहती है। साथ ही इसके काटने पर आंखों में लगातार बहते पानी से लोग तंग आ जाते है, पर क्या आप जानती है कि इस इसमें मौजूद गुण आपके शरीर के लिए कितने फायदेमंद साबित होते है। यदि नहीं, तो आज हम आपको प्याज से होने वाले शारीरिक फायदों के बारे में बता रहें हैं, जिसे जानकर आप खुद ही प्याज का सेवन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
प्याज ना केवल आपके व्यंजन को स्वादिष्ट बनता है बल्कि ये हमारे शरीर की कई तकलीफों को भी दूर करने में मदद करता है। प्याज हमारे शरीर में कितना उपयोगी है, जानें इससे होने वाले 9 फायदों के बारे में..

Image Source:

यह भी पढ़ेः-इन 6 कारण से आपको रोजाना करना चाहिए अंडों का सेवन

1. कैलोरी को बर्न में सहायक-
अक्सर देखा जाता है हम अपने शरीर को मेंटेन रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज करती है। जिससे शरीर का वजन कुछ कम करने में हमें मदद मिल सकें, पर क्या आप जानती है कि प्याज का सेवन नियमित रूप से करते रहने से ये हमारे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही पाचनतंत्र को सक्रिय कर हमारी पाचन क्रिया को सही करता है।

Image Source:

2. बेहतर नींद में मददगार-
शरीर को स्वस्थ और तंदरूस्त रखने के साथ प्याज के गुण नींद को बेहतर बनाने में भी मदद करते है। प्याज में पाए जानें वाले फाइटोकेमिकल्स नामक तत्व नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

Image Source:

3. दिल की बीमारियों के लिए लाभकारी-
प्याज में पाए जाने वाला विटामिन ई हमें नया जीवन प्रदान के लिए जाना जाता है, प्‍याज दिल की धमनियों में बन रहें खून के थक्‍के को जमने से रोकता है। जिससे रक्त संचार सही तरीके से प्रवाहित होता है। एक शोध के अनुसार प्याज में पाए जाने वाला क्वरसिटिन एंटीऑक्सीडेंट, हमारे शरीर की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करता है, साथ ही ऑक्सीकरण से मुक्त कण को दूर कर कम घनत्व के लिपोप्रोटीन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः-कोलेस्ट्रॉल से लड़ने के लिए इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन

4. रक्त शर्करा को संतुलित करे-
प्याज में फाइबर, विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम जैसे कई सूक्ष्म पोषक तत्व काफी बड़ी मात्रा में पाए जाते है। जो कैलोरी को कम कर रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते है। इसलिए मधुमेह के रोगियों के लिए प्याज का सेवन करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

Image Source:

5. काले धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करे-
प्याज का सेवन नियमित रूप से करते रहने से ये हमारे शरीर के रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है। साथ ही शरीर की गहराई से सफाई कर इसमें मौजूद दूषित चीजों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे त्वचा का रंग साफ होता है। इसके साथ ही प्याज का रस त्वचा के काले धब्बे और पिगमेंटेंशन से छुटकारा देने में मदद करता है।

Image Source:

6. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए-
प्याज का सेवन नियमित रूप से करते रहने से ये हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाता है। इसमें पाए जानें वाले फाइटोकेमिकल्स के अलावा विटामिन सी के गुण ना केवल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है, बल्कि फ्लू जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते है।

Image Source:

7. सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में सहायक-
प्याज की तीखी गंध शरीर की सेक्स क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। इससे यौन अंगों में रक्त प्रवाह तेजी के साथ बढ़ने लगता है। रासायनिक एलीसिन के रूप में जानी जानें वाली प्याज की प्रतिकारक गंध आदमियों के लिए सेक्स पॉवर बढ़ाने का सबसे अच्छा टॉनिक मानी जाती है।

Image Source:

8. मासिक धर्म के इलाज में उपयोगी-
मासिक धर्म के समय होने वाला खतरनाक दर्द लड़कियों के लिए बड़ी परेशानियों का कारण बन जाता है। इसमें होने वाली भयंकर पीढ़ा से तो हर महिलाएं अच्छी तरह से परिचित होंगी, पर क्या आप जानती है कि प्याज का सेवन लगातार करते रहने से इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इस अवधि को दौरान लगातार 4-5 दिन तक कच्चे प्याज का सेवन करने से ये पेट की ऐंठन को शांत करने में मदद करता है।

Image Source:

9.दांतों की समस्या के लिए-
अगर आप पायरिया जैसे रोग से परेशान है, तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप प्याज के टुकड़ों को काटकर गर्म करिए और उसे दांतों में दबाकर 10 से 15 मिनट तक रखें रहिए। जब मुंह से लार निकलने लगे तो उसे बाहर निकाल दीजिए, इससे आप जल्द ही पायरिया रोग से छुटकारा पा लेंगी।

Image Source:

यह भी पढ़ेः-इन 6 फूड्स का सेवन कभी भी एक साथ ना करें

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments