60 की उम्र में कैसे खुद को फिट रखती हैं रेखा? जानें इस राज के बारे में

-

फिल्मी पर्दों पर रेखा की बात की जाए, तो यह बॉलीवुड की खींची गई वह रेखा है जिसका अंत कभी नहीं हो सकता। उनकी अदाओं से लेकर उनके हुस्न के चर्चे आज भी उतने ही शुमार है जितने कि 40 साल पहले हुआ करते थे। उनके चेहरे की चमक इस सदी की सुंदरियों को मात देती है। उनकी तस्वीरों को देखकर भला कौन कह सकता है कि वो अपनी उम्र के 60 बंसत पार कर चुकी है। तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी रेखा के फिटनेस को देखकर सभी के मन में एक ही प्रश्न उठने लगता है कि इनके फिट शरीर का राज आखिर क्या है? रेखा आज भी इतनी खूबूसरत और जवां कैसे है? आइये जानते है इनकी खूबसूरती के पीछे छिपे राज के बारे में…..

ageless-beauty-rekha-beauty-secrets-3Image Source:

यह भी पढ़े : वर्ल्ड कोकोनट डेः नारियल तेल के फायदे, जानिए इन सेलेब्स की नजर से

1. शाकाहारी भोजन लेती हैं रेखा
60 साल की उम्र पार कर चुकी रेखा अपनी उम्र से काफी कम ही नजर आती है। उनकी सुंदरता आज भी नई अदाकाराओं को मात देती है। वह जिस शो में जाती है अपनें हुस्न का जादू बिखेर देती है। उनकी खूबसूरती की चर्चा हर किसी के मन में एक प्रश्न सा खड़ा कर देती है। जिसके बारे में वो बताती है कि वह अपने आहार में सामान्य सा खाना लेना ही पसंद करती है। वो किसी भी जगह पर रहें शुद्ध शाकाहारी भोजन को ही खाती है। यही साधारण खाना उनकी खूबसूरती का राज है। इसमें वो ताजी हरी संब्जियों के अलावा अक्सर सलाद और दही को खाना कभी नहीं भूलती। रेखा चावल की अपेक्षा रोटी खाना ज्यादा पसंद करती है।

ageless-beauty-rekha-beauty-secrets-8Image Source:

 

2. योग करती हैं रेखा
रेखा अपने शरीर को फिट रखने के लिए योगा पर विशेष ध्यान देती है इसके लिए विशेष तौर पर वो समय निकाल ही लेती है। योग करने से शरीर को शांति मिलती है और शरीर फिट बना रहता है।

ageless-beauty-rekha-beauty-secrets-2

 

Image Source:

3. फेस का ऐसे रखती हैं ख्याल
रेखा अपने चेहरे का विशेष ध्यान रखती है। इसके लिए वो समय-समय पर टोनिंग, क्लींजर, मॉइस्चंराइजिंग और फेशियल का सहारा लेती है। इसके अलावा रेखा स्पा ट्रीटमेंट और अरोमाथैरेपी भी लेती हैं। जिससे उनके चेहरे का ग्लो प्राकृतिक रूप से बना रहता है और त्वचा पर किसी भी तरह की झुर्रियां दिखाई नहीं देती है।

ageless-beauty-rekha-beauty-secrets-3Image Source:

 

4. बालों का ख्याल
रेखा अपने बालों की सही देखरेख करने के लिए घरेलू नुस्खों का प्रयोग ज्यादा करती है। वह बालों पर सफेद अंडे में दही, शहद को मिलाकर बनाया हुआ पैक लगाती है। जिससे उनके बाल काले घनें और चमकदार दिखाई देते है। बालों में वह नारियल के तेल का ही उपयोग करती है।

ageless-beauty-rekha-beauty-secrets-4Image Source:

 

5. स्पा का लेती हैं सहारा
रेखा अपने आप में निखार लाने के लिए बॉडी स्पा से लेकर हेयर स्पा का सहारा लेती है। जिससे वो ताजगी के साथ फ्रेश महसूस करती है। इसके साथ ही वो आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करने में ज्यादा विश्वास रखती है।

ageless-beauty-rekha-beauty-secrets-5Image Source:

 

5. जल्द खा लेती हैं खाना
रेखा अपनी दिनचर्या को समय के अनुसार ढालकर रखती हैं। समय पर खाना और समय पर सोना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है, इसलिए वो रात को 7:30 बजे के पहले ही भोजन कर लेती है। जिससे वो काफी स्वस्थ महसूस करती है।

ageless-beauty-rekha-beauty-secrets-6Image Source:

 

6. ताजे फलों का जूस पीती हैं रेखा
सुबह के समय वो जल्द अठकर आउटवर्क करती है। इसके बाद रेखा ताजा फलों का जूस पीती हैं, इससे उनके चेहरे पर ग्लो बना रहता है और पूरे समय में वो ज्यादा से ज्यादा पानी पीती है।

ageless-beauty-rekha-beauty-secrets-7Image Source:

 

यह भी पढ़े : जानें, बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के फिटनेस का राज

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments