लड़की हो या लड़का, भूलकर भी शेयर ना करें ये बातें

-

ये तो सच है कि औरतों के पेट में कोई बात नहीं पचती। कहा जाता है कि महिलाएं जब तक अपनी बात किसी के सामने जाहिर ना कर दे तब तक उनके पेट का खाना हजम ही नहीं होता, पर महिलाओं से ज्यादा पुरूषों को इस बात का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। बुजुर्गों ने भी कहा है कि पुरूषों को कुछ विशेष बातों को पचाने की शक्ति होनी चाहिए। पुरुषों को इन बातों को कभी भी किसी के सामने जाहिर नहीं करनी चाहिए, ये बातें जाहिर करने से परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आचार्य चाणक्य ने भी मूल रूप से कुछ बातों को गुप्त रखने की सलाह दी है, जानें ये वो बातें हैं जिन्हें कभी किसी के सामने नहीं कहनी चाहिए।

image source:

यह भी पढ़ेः-अपने पार्टनर से ये 7 बातें छुपाते है पुरुष

1. धन हानि की जानकारी कभी किसी को नहीं देनी चाहिए, अगर आप व्यवसाय करते हैं या कोई रोजगार करते हैं और उसमें हानि होती है, तो उसकी जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए, ऐसा करने से मदद मिलना तो दूर, जो लोग आपकी तरक्की से जलते हैं, वो इस बात को प्रचारित कर सकते हैं, जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंज सकती है।

image source:

2. सुख-दुख तो सिक्के के दो पहलू होते हैं, जैसे हर दिन के बाद रात आती ही है उसी तरह से सुख के बाद दुख आता ही है, लेकिन आचार्य चाणक्य कड़ी हिदायत देते हैं कि दुख कभी किसी के सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए। दुख में साथ देने वाले तो कम मिलते हैं, पर उसका मजाक बना कर हंसी उड़ाने वाले ज्यादा होते हैं, ऐसे में तकलीफ घटने की बजाय और बढ़ सकती है।

 

image source:

यह भी पढ़ेः- लड़कों को समझने के लिए ये 9 बातें ही काफी हैं!

3. जग जाहिर है “घर का भेदी लंका ढाए” घर की बातें कभी किसी के सामने नहीं जाहिर करनी चाहिए, खास कर पत्नी की बातें और पत्नी के चरित्र की बातें तो कभी किसी के सामने नहीं करनी चाहिए। लोग इस बात का मजाक बना कर आपकी मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकते हैं।

image source:

4. बड़े बुजुर्गों ने हमेशा कहा है कि इंसान को हर परिस्थिति में धैर्य कायम रखना चाहिए। सुख और दुख में एक जैसा रहना चाहिए, ना तो ज्यादा सुख और ना ही दुख व्यक्त करना चाहिए, आप जिसे अपना समझ कर अपनी समस्या बताते हैं, तो हो सकता है वो उसी बात का मजाक बनाकर आपके सम्मान को ठेस पहुंचाए। इसीलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि दूसरों से मिला तिरस्कार और अपमान किसी को बताना नहीं चाहिए।

5. मनुष्य को दूसरों के द्वारा किए गए अपमान की बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपका सम्मान भी दूसरो की नजरों में कम होने लगता है और आप दूसरों की नजर में हसीं के पात्र बन जाते है।

image source:

6. दान की हुई चीज को कभी गिनाना नहीं चाहिए। ना ही अपने निजी स्वार्थ के लिए या फिर दिखावे के लिए दान किया जाना चाहिए। ऐसा दान निर्थक माना जाता है। जिसका कोई फल हमें प्राप्त नहीं होता।

यह भी पढ़े : घर में मछलियां रखी हो तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

7. भगवान की कृपा पाने के लिए आप जिस मंत्र का प्रयोग करते है उसकी जानकारी आपको किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए और ना ही उस मंत्र के बारे में बताना चाहिए। इससे आपके फल में कमी आने लगती है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments