मिट्टी के तवे की रोटी के लाभ जानकर हैरान रह जाएंगी आप, जानें यहां

-

वर्तमान में सभी लोग खुद को आधुनिक बनाने पर लगे हुए हैं। इस आधुनिकता ने हमारी पुरातन परम्पराओं से हमें काफी दूर कर डाला है। आज जब हम किसी को पुराने समय के हिसाब से कार्य करते देखते हैं तो हम उसको पिछड़ी मानसिकता का मान लेते हैं। लेकिन वास्तव में आज भी हमारी पुरातन परम्पराएं हमारे लिए बहुत लाभकारी हैं। पुराने समय में लोग अक्सर मिट्टी के बर्तनों में ही खाना बनाते थे। आज के दौर में मिट्टी के बर्तनों में भोजन बनाना भले ही किसी को रास न आये पर सच्चाई यही है कि मिट्टी के बर्तनों में बना भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। इस बारे में आयुर्वेद का मत है कि भोजन को हमेशा धीमी आंच पर ही बनाना चाहिए लेकिन धातुओं के बर्तनों में ऐसा होना संभव नहीं है। जहां तक बात मिट्टी के बर्तनों की है तो उनमें धीमी आंच पर ही भोजन बनता है। इसी कारण भोजन की पौष्टिकता बनी रहती है। आज हम आपको मिट्टी के तवे की रोटी के फायदे बता रहें हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।

मिट्टी के तवे की रोटी के लाभ –

1 – गैस की समस्या खत्म

गैस की समस्या खत्म Image source:

अक्सर ऑफिस में देर तक बैठ कर कार्य करने से गैस की समस्या हो जाती है। यदि आपको भी गैस की परेशानी है तो आप मिट्टी के तवे पर रोटियां बनाकर उसका सेवन कीजिये। इससे आपकी गैस की समस्या दूर हो जायेगी।

2 – शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है

शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है Image source:

मिट्टी के तवे की रोटी आपकी शारारिक ऊर्जा को भी बढ़ाती है। असल में रोटी का आटा मिट्टी के गुणों को अपने अंदर अवशोषित कर लेता है। इस कारण आपकी रोटी की पौष्टिकता और भी ज्यादा बढ़ जाती है तथा वह आपकी शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में लाभकारी होती है।

यह भी पढ़ें – अपने बच्चे की मिट्टी खाने की आदत को इस तरह छुड़वाएं

3 – कब्ज से छुटकारा

कब्ज से छुटकारा Image source:

आज के समय गलत खानपान से कब्ज की समस्या होनी एक आम सी बात हो चुकी है। यदि आपको भी कब्ज की समस्या है तो आप मिट्टी के तवे की रोटी का सेवन अपने भोजन में कीजिये। ऐसा करने पर आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments