जुम्बा डांस के फायदे

-

संगीत की धुन सुनकर हमारा मन प्रसन्न और संतुष्ट रहता है। संगीत तनाव को भी दूर करता हैं। उसी तरह डांस हमारा मूड़ फ्रेश करने के साथ शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। डांस ना केवल आपके वजन को कम कर फिट रखता है बल्कि आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ त्वचा को भी हेल्दी बनाता है। त्वचा तभी अच्छी रहती है, जब शरीर में रक्त का संचार ठीक से हो रहा हो। डांस आज ही नहीं सदियों से चली आ रही प्रथा है। तब लोग इसका उपयोग देवी-देवताओं की पूजा पाठ के लिए या फिर अपने मनोरंजन का साधन समझ कर करते थे। लेकिन आज इसके अनेक फायदे देखने को मिल रहें हैं। जिससे कुछ लोग आज भी अंजान हैं। वैसे तो डांस के कई रूप हैं, पर फायदे तो सभी के एक ही हैं। इन्हीं डांस की बात करते हुए आज हम आपको जुम्बा डांस के फायदे से परिचित करा रहे हैं।

zumba danceImage Source: https://i.ytimg.com

जुम्बा डांस एक किस्म का एरोबिक्स डांस है। यह साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। जो आपको फिट रहने में मदद करता है। इसका नाम सुनने में जितना कठिन है, उतना ही यह करने में सरल है। जुम्बा दूसरे डांस की तरह ही बहुत ही सिंपल है। बेली डांस के बाद पूरी दुनिया में बहुत से लोग जुम्बा के भी मुरीद बन गए हैं। यह डांस अगर अच्छी तरह से किया जाए, तो यह एक घंटे में 400 से 600 कैलोरीज तक बर्न करता है। दूसरे वर्कआउट रूटीन की तरह यह आपका ब्लड प्रेशर सही करता है और बोन डेंसिटी बढ़ाता है। साल्सा करने से वजन बहुत जल्दी कम होता है, क्योंकि इसे करने में बहुत ताकत की जरूरत पड़ती है। जिसमें ज्यादा कैलोरीज बर्न होती है। ठीक उसी प्रकार जुम्बा आपके शरीर के हर हिस्से पर असर डालता है। आपकी बॉडी को बैलेंस देने के साथ ही यह आपको परफेक्ट बॉडी देता है।

डांस एक ऐसा तरीका है, जिससे सिर्फ वजन ही नहीं कम होता है बल्कि डांस करने से खुशी भी मिलती है। पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। जुम्बा डांस आपके शरीर को संतुलित, कॉन्फिडेंट और फ्लेक्सिबल बनाता है। डांस आपके शरीर के हर एक हिस्से के सॉफ्ट मूवमेंट में आपकी मदद करता है और आपके कंधे, हृदय और कूल्हों को दुरुस्त रखता है। यह डांस आपकी सबसे ज्यादा कैलोरीज बर्न करता है।

zumba danceImage Source: https://www.mamme24.it

ऐसे में जब आपके पास वक्त की कमीं होती है। घर या वर्क प्लेस की व्यस्तता के बाद फुर्सत के क्षणों में कुछ ऐसा करना चाहती हैं, जो बोरिंग ना हो तो ऐसे में बेहतर है आप संगीत की मधुर धुन में खो जाएं। संगीत ऐसा जो दिल को सुकून तो देगा ही साथ ही इससे आगे बढ़कर आपको हाथ पैर हिलाने के लिए उत्साहित भी करेगा। हम यहां बात कर रहे हैं जुंबा डांस और उसकी उत्तेजक धुन की। अगर आप जुंबा डांस को अपनी रूटीन का हिस्सा बना लेती हैं, तो यह आपके लिए आम के आम और गुठलियों के दाम जैसा साबित होगा। इस डांस से मूड तो फ्रेश करने के साथ ही आपको फिट और फाइन रखने में भी मदद करेगा। खास बात यह है कि इसे करने के लिए किसी ट्रेनर की जरूरत भी नहीं होती, बस एक जोड़ी फिट जूते चाहिए। इससे टांगों की बेहतर एक्सरसाइज होती है। यह एरोबिक्स कैटेगरी के एक्सरसाइज में भी शुमार होता है, इसलिए इसे रेग्युलर करने से हार्ट डिजीज, ओबेसिटी, थायरॉयड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। चूंकि इसे म्यूजिक के साथ किया जाता है, इसलिए इसे करने से हमारा मूड फ्रेश होता है और हम रिलैक्स हो जाते हैं। इससे टेंशन भी दूर हो जाती है। जुंबा डांस करने से हमारे शरीर की मसल्स फ्लेग्जिबल बनती हैं। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही इससे डाइजेस्टिव सिस्टम हेल्दी बना रहता है। इसे करने से हमारे शोल्डर और हिप्स ईजिली मूव कर पाते हैं। इस डांस को करते वक्त काफी उछल-कूद होती है, इसमें हम गहरी सांसें लेते हैं, जिससे हमारे लंग्स को काफी तेज गति से अपना काम करना पड़ता है। जिससे लंग्स हेल्दी होतें है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस डांस स्टेप्स को हम अपनी जरूरत के अनुसार ढाल भी सकते हैं।

3Image Source: https://www.xcitezumbadanceclub.com

तो अब आप समझ चुके होगें इनसे मिलने वाले लाभों के बारे में, तो अब शुरू हो जाइए अपने बैडोल शरीर को चुस्त और परफेक्ट बनाने के लिए। यही तो है इसके फायदे जो आपको घर बैठे ही मिल सकते है।

Nainahttps://hindi.blushin.com
"जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी आंखे खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते है ।"

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments